NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / बेटी वामिका का वीडियो वायरल होने के बाद विराट ने कही ये बात
    अगली खबर
    बेटी वामिका का वीडियो वायरल होने के बाद विराट ने कही ये बात
    वामिका की पहली झलक आई सामने

    बेटी वामिका का वीडियो वायरल होने के बाद विराट ने कही ये बात

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Jan 24, 2022
    12:22 pm

    क्या है खबर?

    अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली को किसी परिचय की जरूरत नहीं है।

    पिछले साल की शुरुआत में इस कपल के घर बेटी वामिका का जन्म हुआ था। तभी से फैंस उन्हें एक नजर देखना चाहते हैं।

    अब पहली बार दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत क्रिकेट मैच के दौरान वामिका की झलक दिखी है।

    इसके बाद विराट ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कुछ कहा है। आइये जानें विराट ने क्या पोस्ट किया।

    पहली झलक

    दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत मैच में स्क्रीन पर दिखा वामिका का चेहरा

    यह पहला मौका था जब रविवार (23 जनवरी) को कैमरे पर वामिका का चेहरा सामने आया।

    जैसे ही दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत के तीसरे एकदिवसीय मैच में विराट ने अपना अर्धशतक पूरा किया, तभी वामिका अपनी मां अनुष्का की गोद में खुशी मनाते हुए नजर आई और उनका चेहरा भी दिखा, जिससे फैंस खुशी से उछल पड़े। सभी की निगाहें इस नन्ही परी पर टिक गईं।

    वह पिंक ड्रेस में बहुत क्यूट लग रही थीं।

    बयान

    वामिका की प्राइवेसी को लेकर विराट ने जारी किया बयान

    अनुष्का और विराट दोनों ही वामिका की प्राइवेसी को लेकर काफी सतर्क रहते हैं।

    वामिका की तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विराट ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में वामिका की तस्वीर सर्कुलेट नहीं करने की अपील है। उन्होंने अपनी बेटी की तस्वीर प्रकाशित नहीं करने का भी अनुरोध किया है।

    विराट ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि उनको नहीं पता था कि कैमरा उनकी तरफ था।

    अपील

    वामिका की प्राइवेसी को लेकर अनुष्का ने की थी ये अपील

    वामिका की प्राइवेसी को लेकर पहले भी यह कपल चिंता जता चुका है। हाल में साउथ अफ्रीका जाते हुए पैपराजी ने अनुष्का की गोद में वामिका की फोटो खींच ली थी।

    इसके बाद अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा था, 'हम वामिका की फोटो-वीडियो पब्लिश नहीं करने के लिए भारतीय पैपराजी और मीडिया बिरादरी के बहुत आभारी हैं। पैरेंट्स के रूप में हमारा अनुरोध है कि आप सभी हमारा समर्थन करें। हम अपने बच्चे के लिए प्राइवेसी चाहते हैं।'

    जानकारी

    क्यों वामिका को सोशल मीडिया से दूर रखना चाहते हैं विराट?

    वामिका को सोशल मीडिया से दूर रखने को लेकर विराट ने कहा था, "बतौर कपल हमने तय किया है कि हम अपनी बच्ची को तब तक एक्सपोज नहीं करेंगे, जब तक कि वह सोशल मीडिया और अपनी पसंद के बारे में नहीं जानेंगी।"

    शादी

    2017 में हुई थी विराट-अनुष्का की शादी

    गौरतलब है कि विराट और अनुष्का को इंडस्ट्री के परफेक्ट कपल में से एक कहा जाता है। दोनों 11 दिसंबर, 2017 को शादी के बंधन में बंधे थे।

    इस दौरान दोनों की ओर से केवल परिवार के सदस्यों को ही शामिल किया गया था।

    इसके बाद विराट ने अगस्त, 2020 में बताया था कि जनवरी, 2021 में दो से तीन होने वाले हैं। उन्होंने अनुष्का की बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अपने साथ एक तस्वीर भी शेयर की थी।

    वर्कफ्रंट

    आखिरी बार 2018 में आई 'जीरो' में दिखी थीं अनुष्का

    अनुष्का को आखिरी बार 2018 में आई फिल्म 'जीरो' में देखा गया है। इस फिल्म में वह शाहरुख खान के साथ दिखी थीं। फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय ने किया था।

    वह महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी रहीं झूलन गोस्वामी की बायोपिक को लेकर भी चर्चा में हैं।

    अनुष्का की प्रोडक्शन कंपनी 'क्लीन स्लेट फिल्म्स' के बैनर तले फिल्म 'काला' का निर्माण किया जा रहा है। फिल्म से दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल खान डेब्यू करेंगे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    विराट कोहली
    बॉलीवुड समाचार
    अनुष्का शर्मा
    वामिका

    ताज़ा खबरें

    महिंद्रा बोलेरो और बोलेरो नियो बोल्ड एडिशन की कीमत घोषित, जानिए क्या किए हैं बदलाव  महिंद्रा एंड महिंद्रा
    'हेरा फेरी 3': मुश्किल में फंसे परेश रावल, निर्माताओं ने किया 60 करोड़ रुपये का मुकदमा  परेश रावल
    टाटा सफारी और हैरियर फेसलिफ्ट में मिलेगा पेट्रोल इंजन, जानिए कब देंगी दस्तक  टाटा मोटर्स
    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सिविल जज के लिए 3 साल की वकालत का अभ्यास जरूरी सुप्रीम कोर्ट

    विराट कोहली

    BCCI ने कोहली को खुद से ODI कप्तानी पद छोड़ने का समय दिया था- रिपोर्ट BCCI
    2021 में कोहली का यह ट्वीट बना भारत में सबसे अधिक लाइक किया जाने वाले ट्वीट ट्विटर
    विराट कोहली से क्यों ली गई वनडे टीम की कप्तानी? सौरव गांगुली ने बताई वजह क्रिकेट समाचार
    दक्षिण अफ्रीका दौरे पर टेस्ट सीरीज में ये रिकॉर्ड्स बना सकते हैं भारतीय खिलाड़ी मोहम्मद शमी

    बॉलीवुड समाचार

    'मिशन फ्रंटलाइन' से OTT डेब्यू करेंगे रोहित शेट्टी, 20 जनवरी को होगा प्रसारण श्रीनगर
    क्या आप जानते हैं? प्रियंका के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले थे सिद्धार्थ मल्होत्रा प्रियंका चोपड़ा
    महान कथक डांसर बिरजू महाराज का 83 साल की उम्र में निधन सोशल मीडिया
    कथक की दुनिया के बेताज बादशाह बिरजू महाराज से जुड़ीं ये बातें नहीं जानते होंगे आप बिरजू महाराज

    अनुष्का शर्मा

    अमृता राव भी बनने वाली हैं मां, बेबी बंप के साथ आईं नजर विराट कोहली
    इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने टीवी विज्ञापनों से शुरू किया था अपना करियर दीपिका पादुकोण
    मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्रियों की खूबसूरती के पीछे है इन मेक-अप आर्टिस्टों का हाथ दीपिका पादुकोण
    PETA इंडिया ने किया जॉन अब्राहम को सम्मानित, हमेशा जानवरों के लिए उठाई आवाज विराट कोहली

    वामिका

    अनुष्का और विराट ने दिखाई बेटी की पहली झलक, नाम रखा 'वामिका' विराट कोहली
    2022 तक फिल्म सेट पर वापस नहीं आएंगी अनुष्का शर्मा, बेटी वामिका की करेंगी देखभाल विराट कोहली
    अनुष्का प्रेग्नेंसी में पहने कपड़ों की करेंगी नीलामी, मैटरनिटी स्वास्थ्य को देंगी बढ़ावा विराट कोहली
    अनुष्का ने बेटी के जन्म के महीनों बाद भी क्यों नहीं शुरू किया काम? विराट कोहली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025