Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / रिचर्ड गेरे किसिंग मामले में मुंबई की अदालत ने शिल्पा शेट्टी को किया बरी
मनोरंजन

रिचर्ड गेरे किसिंग मामले में मुंबई की अदालत ने शिल्पा शेट्टी को किया बरी

रिचर्ड गेरे किसिंग मामले में मुंबई की अदालत ने शिल्पा शेट्टी को किया बरी
लेखन चंद्रशेखर कुमार
Jan 25, 2022, 04:05 pm 4 मिनट में पढ़ें
रिचर्ड गेरे किसिंग मामले में मुंबई की अदालत ने शिल्पा शेट्टी को किया बरी
इस मामले में मुंबई कोर्ट ने शिल्पा को दी राहत

2007 में शिल्पा शेट्टी उस वक्त सुर्खियों में आ गई थीं, जब एक कार्यक्रम में हॉलीवुड स्टार रिचर्ड गेरे ने उन्हें सार्वजनिक तौर पर किस किया था। बात इतनी बढ़ गई थी कि देश के विभिन्न हिस्सों में शिल्पा और रिचर्ड के खिलाफ प्रदर्शन हुए थे। उनपर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगा था। इसके बाद उन दोनों के खिलाफ FIR भी दर्ज हुआ था। अब इस मामले में मुंबई की एक अदालत ने शिल्पा को बरी कर दिया है।

शुरुआत
रिचर्ड गेरे किसिंग मामले की शुरुआत कैसे हुई?

यह वाक्या उस वक्त का है, जह अमेरिकन एक्टर रिचर्ड भारत दौरे पर आए थे। रिचर्ड एड्स के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए एक कार्यक्रम में जयपुर पहुंचे थे। इसी कार्यक्रम में शिल्पा भी बतौर मेहमान पहुंची थीं। जब शिल्पा एक्टर रिचर्ड को मंच पर लेकर आईं और कुछ बोलने लगीं, तो रिचर्ड उन्हें हाथ पर किस करने लगे। फिर उन्होंने शिल्पा को गले लगाया और उनके गालों पर किस करने लगे। उनके किसिंग का वीडियो वायरल हो गया था।

विरोध प्रदर्शन
देशभर में शिल्पा के खिलाफ हुआ था विरोध प्रदर्शन

यह घटना 15 अप्रैल, 2007 को हुई थी। रिचर्ड गेरे किसिंग मामले के बाद शिल्पा के खिलाफ वाराणसी, भोपाल, कानपुर, दिल्ली और मुंबई सहित कई शहरों में लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया था। 2007 में राजस्थान और उत्तर प्रदेश में शिल्पा के खिलाफ कुल तीन मामले दर्ज किए गए थे। कई जगह उनकी गिरफ्तारी की मांग भी हुई थी। मुंबई कोर्ट ने सोमवार को इस मामले में शिल्पा को बड़ी राहत दी है।

प्रतिक्रिया
मजिस्ट्रेट केतकी चव्हाण ने शिल्पा के खिलाफ आरोपों को निराधार बताया

इस प्रकरण के बाद 26 अप्रैल, 2007 को राजस्थान की एक अदालत ने शिल्पा और रिचर्ड के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। हालांकि, बाद में सुप्रीम कोर्ट की दो जजों की बेंच ने इस गिरफ्तारी वारंट को निलंबित कर दिया था। अब मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट केतकी चव्हाण ने दावा किया है कि शिल्पा ने इस घटना के तुरंत बाद अपनी स्थिति साफ कर दी थी। मजिस्ट्रेट ने शिल्पा के खिलाफ आरोपों को निराधार बताया है।

आदेश
कोर्ट के आदेश में क्या कहा गया?

रिपोर्ट की मानें तो पेश किए गए सभी दस्तावेजों को ध्यान से देखने के बाद कोर्ट ने शिल्पा को आरोपों से बरी किया है। कोर्ट के आदेश में कहा गया, "इस मामले में लगाए गए किसी भी आरोप को संतुष्ट नहीं किया गया है। इसके अलावा क्लोजर रिपोर्ट के साथ संलग्न किए गए डॉक्यूमेंट्स भी आरोपी के एक्ट का खुलासा नहीं करता है, जिससे कि उसे IPC की धारा 34 (सामान्य इरादे) के दायरे में लाया जा सके।"

धारा
IPC की इन धाराओं में शिल्पा के खिलाफ दर्ज हुआ था मामला

शिल्पा के खिलाफ राजस्थान में शिकायत दर्ज कराई गई थी। इस केस को मुंबई ट्रांसफर करने के लिए उन्होंने याचिका दायर की थी। 2017 में सुप्रीम कोर्ट ने शिल्पा की याचिका को अनुमति दे दी थी। इस अभिनेत्री के खिलाफ IPC की धारा 292, 293 और 294 (अश्लीलता) के तहत मामला दर्ज किया गया था। उनके खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी और महिलाओं के अश्लील प्रतिनिधित्व (निषेध) अधिनियम के प्रावधानों के तहत भी केस किया गया था।

जानकारी
न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

यह पहला वाक्या नहीं है, जब किसिंग को लेकर शिल्पा विवादों में आई हैं। उनकी एक तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमें एक मंदिर के पुजारी उन्हें किस करते हुए नजर आए थे। इसको लेकर भी सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जाता है।

वर्कफ्रंट
इस फिल्म में नजर आएंगी शिल्पा

शिल्पा के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने 13 साल बाद 'हंगामा 2' के साथ फिल्मों में वापसी की है। ये अलग बात है कि उनकी वापसी फीकी रही। इस फिल्म में उनके साथ परेश रावल और मिजान जाफरी भी नजर आए थे। वह अगली बार अभिमन्यु दसानी और शर्ली सेतिया के साथ सब्बीर खान की फिल्म 'निकम्मा' में दिखाई देंगी। वर्तमान में वह किरण खेर, मनोज मुंतशिर और बादशाह के साथ 'इंडियाज गॉट टैलेंट' को जज कर रही हैं।

जानकारी
सेक्सी पुरुष का खिताब जीत चुके हैं रिचर्ड

रिचर्ड की बात करें तो उन्हें 1999 में दुनिया के सबसे अधिक सेक्सी पुरुष का खिताब मिल चुका है। 1970 के दशक में उन्होंने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की थी। वह फिल्म 'अमेरिकन जिगोलो' के बाद लाइम लाइट में आए थे।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
चंद्रशेखर  कुमार
चंद्रशेखर कुमार
Twitter
मीडिया के क्षेत्र में मुझे करीब दो साल से अधिक का अनुभव है। मैंने आईआईएमसी से हिन्दी जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है। कविता और लेख लिखने का शौक बचपन से रहा है। देश की कई चर्चित पत्र-पत्रिकाओं में मेरी कविताएं और लेख प्रकाशित हुए हैं। लाइफस्टाइल, हेल्थ और एंटरटेनमेंट पर लिखना पसंद है।
ताज़ा खबरें
बॉलीवुड समाचार
शिल्पा शेट्टी
आगामी फिल्में
लेटेस्ट फिल्में
ताज़ा खबरें
RR बनाम DC: मार्श के पहले अर्धशतक की बदौलत जीती दिल्ली, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स
RR बनाम DC: मार्श के पहले अर्धशतक की बदौलत जीती दिल्ली, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स खेलकूद
जयपुर के नजदीक मौजूद ये ऑफबीट पर्यटन स्थल छुट्टियों के लिए हैं बेहतरीन, जरूर जाएं घूमने
जयपुर के नजदीक मौजूद ये ऑफबीट पर्यटन स्थल छुट्टियों के लिए हैं बेहतरीन, जरूर जाएं घूमने लाइफस्टाइल
'पृथ्वीराज' के लिए अक्षय कुमार ने ली मोटी रकम, जानिए पूरी स्टारकास्ट की फीस
'पृथ्वीराज' के लिए अक्षय कुमार ने ली मोटी रकम, जानिए पूरी स्टारकास्ट की फीस मनोरंजन
देश में रफ्तार पकड़ने लगी इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री, 2027 तक आएगा जबरदस्त उछाल
देश में रफ्तार पकड़ने लगी इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री, 2027 तक आएगा जबरदस्त उछाल ऑटो
IPL 2022: चोट के कारण सीजन के बचे हुए मैचों से बाहर हुए रविंद्र जडेजा
IPL 2022: चोट के कारण सीजन के बचे हुए मैचों से बाहर हुए रविंद्र जडेजा खेलकूद
बॉलीवुड समाचार
बहुत जल्द बनेगी 'सिम्बा 2' फिल्म, अभिनेता रणवीर सिंह ने की पुष्टि
बहुत जल्द बनेगी 'सिम्बा 2' फिल्म, अभिनेता रणवीर सिंह ने की पुष्टि मनोरंजन
'एक विलेन रिटर्न्स' को मिली नई रिलीज डेट, 29 जुलाई को आएगी फिल्म
'एक विलेन रिटर्न्स' को मिली नई रिलीज डेट, 29 जुलाई को आएगी फिल्म मनोरंजन
बॉलीवुड मुझे अफोर्ड नहीं कर सकता, समय बर्बाद नहीं करना चाहता- महेश बाबू
बॉलीवुड मुझे अफोर्ड नहीं कर सकता, समय बर्बाद नहीं करना चाहता- महेश बाबू मनोरंजन
इन सदाबहार गानों में संतूर वादक पंडित शिवकुमार ने दिया संगीत
इन सदाबहार गानों में संतूर वादक पंडित शिवकुमार ने दिया संगीत मनोरंजन
क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी रणवीर सिंह की 'सर्कस'
क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी रणवीर सिंह की 'सर्कस' मनोरंजन
और खबरें
शिल्पा शेट्टी
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने लॉन्च किया अपना VFX स्टूडियो
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने लॉन्च किया अपना VFX स्टूडियो मनोरंजन
रोहित शेट्टी की वेब सीरीज में सिद्धार्थ के बाद शिल्पा और विवेक ओबेरॉय की एंट्री
रोहित शेट्टी की वेब सीरीज में सिद्धार्थ के बाद शिल्पा और विवेक ओबेरॉय की एंट्री मनोरंजन
शिल्पा शेट्टी ने अगली फिल्म 'सुखी' का किया ऐलान, शुरू की शूटिंग
शिल्पा शेट्टी ने अगली फिल्म 'सुखी' का किया ऐलान, शुरू की शूटिंग मनोरंजन
मार्च से फिटनेस आधारित चैट शो को होस्ट करेंगी शिल्पा शेट्टी
मार्च से फिटनेस आधारित चैट शो को होस्ट करेंगी शिल्पा शेट्टी मनोरंजन
शिल्पा, शमिता और उनकी मां सुनंदा को अंधेरी कोर्ट ने किया तलब, जानिए मामला
शिल्पा, शमिता और उनकी मां सुनंदा को अंधेरी कोर्ट ने किया तलब, जानिए मामला मनोरंजन
और खबरें
आगामी फिल्में
पहले भाग से ज्यादा होगा 'पुष्पा 2' का बजट, 400 करोड़ रुपये में बनेगी फिल्म
पहले भाग से ज्यादा होगा 'पुष्पा 2' का बजट, 400 करोड़ रुपये में बनेगी फिल्म मनोरंजन
राजकुमार राव और जाह्नवी ने शुरू की 'मिस्टर एंड मिसेज माही' की शूटिंग
राजकुमार राव और जाह्नवी ने शुरू की 'मिस्टर एंड मिसेज माही' की शूटिंग मनोरंजन
अजय देवगन ने पूरी की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'मैदान' की शूटिंग
अजय देवगन ने पूरी की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'मैदान' की शूटिंग मनोरंजन
विजय देवरकोंडा की 'जन गण मन' में फीमेल लीड रोल निभाएंगी पूजा हेगड़े
विजय देवरकोंडा की 'जन गण मन' में फीमेल लीड रोल निभाएंगी पूजा हेगड़े मनोरंजन
फिल्म 'दे दे प्यार दे' का बनेगा सीक्वल, अजय देवगन ने किया खुलासा
फिल्म 'दे दे प्यार दे' का बनेगा सीक्वल, अजय देवगन ने किया खुलासा मनोरंजन
और खबरें
लेटेस्ट फिल्में
मदर्स डे स्पेशल: ये फिल्में समझाती हैं जीवन में मां का मोल
मदर्स डे स्पेशल: ये फिल्में समझाती हैं जीवन में मां का मोल मनोरंजन
आलिया भट्ट इसी महीने शुरू करेंगी हॉलीवुड डेब्यू फिल्म की शूटिंग
आलिया भट्ट इसी महीने शुरू करेंगी हॉलीवुड डेब्यू फिल्म की शूटिंग मनोरंजन
विजय और पूजा हेगड़े की 'बीस्ट' 11 मई को नेटफ्लिक्स पर आएगी
विजय और पूजा हेगड़े की 'बीस्ट' 11 मई को नेटफ्लिक्स पर आएगी मनोरंजन
18 साल बाद इस साल गर्मियों में आएगी अजय देवगन की फिल्म 'नाम'
18 साल बाद इस साल गर्मियों में आएगी अजय देवगन की फिल्म 'नाम' मनोरंजन
शहीद मेजर संदीप उन्नीकृष्णन के जीवन पर आधारित फिल्म 'मेजर' की नई रिलीज डेट जारी
शहीद मेजर संदीप उन्नीकृष्णन के जीवन पर आधारित फिल्म 'मेजर' की नई रिलीज डेट जारी मनोरंजन
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Entertainment Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल कांग्रेस समाचार भाजपा समाचार कोरोना वायरस कोरोना वायरस वैक्सीन उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव
पंजाब विधानसभा चुनाव उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 विधानसभा चुनाव हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022