Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार
लेटेस्ट वेब सीरीज
लेटेस्ट फिल्में
सिद्धू मूसेवाला
गायक केके
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / सूरज नांबियार के साथ शादी के बंधन में बंधीं मौनी रॉय, शेयर की तस्वीरें
मनोरंजन

सूरज नांबियार के साथ शादी के बंधन में बंधीं मौनी रॉय, शेयर की तस्वीरें

सूरज नांबियार के साथ शादी के बंधन में बंधीं मौनी रॉय, शेयर की तस्वीरें
लेखन नेहा शर्मा
Jan 27, 2022, 04:58 pm 3 मिनट में पढ़ें
सूरज नांबियार के साथ शादी के बंधन में बंधीं मौनी रॉय, शेयर की तस्वीरें
शादी के बंधन में बंधीं मौनी रॉय

मौनी रॉय आखिरकार अपने बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। दोनों की शादी गोवा में हुई है। उनके प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन और शादी की तस्वीरों पर फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत पोस्ट कर अपनी शादी की तस्वीरें प्रशंसकों के साथ साझा की हैं। सूरज के साथ उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। आइए देखते हैं शादी के जोड़े में कैसी लग रही हैं मौनी।

नई शुरुआत
साउथ इंडिया रीति-रिवाजों से हुई शादी

मौनी और सूरज ने गोवा में साउथ इंडियन रीति-रिवाजों से शादी की है। सूरज साउथ इंडियन हैं। उन्ही के कल्चर के अनुसार दोनों की शादी संपन्न हुई है। मौनी और सूरज मंडप पर बैठे नजर आ रहे हैं। साउथ इंडियन ब्राइड बन मौनी बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने व्हाइट कलर की रेड बॉर्डर वाली खूबसूरत साड़ी पहनी है। इसके साथ ही उन्होंने गोल्डन ज्वेलरी पहनी है, जो उनके लुक को और सुंदर बना रही है।

इजहार-ए-इश्क
मौनी और सूरज ने यूं जताया एक-दूसरे के प्रति प्यार

मौनी ने इंस्टाग्राम पर सूरज के साथ अपने इस खास दिन की तस्वीरें शेयर कर लिखा, 'मैंने उसे आखिरकार पा लिया। परिवार और दोस्तों के आशीर्वाद के साथ अब हम शादीशुदा हैं। आपका प्यार और आशीर्वाद चाहिए...27.01.22 प्रेम, सूरज और मौनी।' वहीं मौनी के लिए सूरज ने लिखा, 'मैंने अपनी सबसे अच्छी दोस्त और अपने प्यार से शादी रचाई है। मैं खुद को बहुत खुशनसीब समझता हूं।' सूरज के इस पोस्ट पर मौनी ने उन्हें 'आई लव यू' कहा है।

तस्वीरें
हल्दी और मेहंदी की तस्वीरें भी हुईं वायरल

मौनी के प्री-वेडिंग समारोह की तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। हल्दी में दोनों साथ में खूब मस्ती करते नजर आ रहे हैं, वहीं मेहंदी समारोह में मौनी ने सूरज के साथ खूब ठुमके लगाए हैं। इस शादी में परिवार के साथ कुछ खास दोस्त शामिल हुए हैं। इनमें मंदिरा बेदी, अर्जुन बिजलानी, मीत ब्रदर्स सहित कई कलाकार शामिल हैं। सभी सेलेब्स मौनी की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।

शुरुआत
2019 में हुई थी मौनी-सूरज की मुलाकात

मौनी और सूरज की मुलाकात 2019 में नए साल पर दुबई में हुई थी। दरअसल, मौनी लॉकडाउन के दौरान दुबई में फंस गई थीं। इस दौरान वह अपनी बहन, जीजा और उनके बच्चों के साथ दुबई में थीं। बताया जाता है कि इसी लॉकडाउन के दौरान मौनी और सूरज की दोस्ती बढ़ने लगी। वक्त के साथ ये दोस्ती प्यार में बदल गई। हालांकि, मौनी ने कभी अपने इस रिश्ते को स्वीकार नहीं किया। वह सूरज को अपना दोस्त बताती थीं।

जानकारी
न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

कर्नाटक के बेंगलुरु में एक जैन परिवार में जन्मे सूरज एक इनवेस्टमेंट बैंकर हैं और दुबई में रहते हैं। सूरज ने RV कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से सिविल इंजीनियरिंग में BTech किया और स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से इनवेस्टमेंट साइंस एंड इंटरनेशनल मैनेजमेंट की डिग्री हासिल की।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
नेहा शर्मा
नेहा शर्मा
Twitter
मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन करते ही हिन्दुस्तान अखबार से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और खबरों की दुनिया से मुखातिब हुईं। सात साल हिन्दुस्तान से जुड़े रहने के दौरान विशेषतौर पर मनोरंजन जगत की खबरों पर पकड़ मजबूत की। मार्च, 2021 में न्यूबाइट्स के साथ डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक नई शुरुआत की, जिसके जरिए मुख्य रूप से मनोरंजन समाचार आप तक पहुंचा रही हूं।
ताज़ा खबरें
सोशल मीडिया
टेलीविजन मनोरंजन
मौनी रॉय
सूरज नांबियार
ताज़ा खबरें
कक्षा 12 के बाद किस क्षेत्र में बनाएं करियर? जानें आपके लिए कौन-सा विकल्प है बेहतर
कक्षा 12 के बाद किस क्षेत्र में बनाएं करियर? जानें आपके लिए कौन-सा विकल्प है बेहतर करियर
'चांद की मिट्टी' खाने वाले कॉकरोच होने वाले थे नीलाम, NASA ने लगाई रोक
'चांद की मिट्टी' खाने वाले कॉकरोच होने वाले थे नीलाम, NASA ने लगाई रोक टेक्नोलॉजी
महाराष्ट्र का सियासी संकट: संजय राउत की बागी विधायकों को चुनौती, कहा- मुंबई आकर दिखाएं
महाराष्ट्र का सियासी संकट: संजय राउत की बागी विधायकों को चुनौती, कहा- मुंबई आकर दिखाएं राजनीति
'अच्छी नींद' के लिए दुनिया का सबसे महंगा तकिया, कीमत लगभग 45 लाख रुपये
'अच्छी नींद' के लिए दुनिया का सबसे महंगा तकिया, कीमत लगभग 45 लाख रुपये अजब-गजब
इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड, तीसरा टेस्ट: 329 पर समाप्त हुई न्यूजीलैंड की पारी, मिचेल ने लगाया शतक
इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड, तीसरा टेस्ट: 329 पर समाप्त हुई न्यूजीलैंड की पारी, मिचेल ने लगाया शतक खेलकूद
सोशल मीडिया
फेसबुक पर किसने नहीं एक्सेप्ट की आपकी फ्रेंड रिक्वेस्ट? इस सेक्शन में देख सकते हैं आप
फेसबुक पर किसने नहीं एक्सेप्ट की आपकी फ्रेंड रिक्वेस्ट? इस सेक्शन में देख सकते हैं आप टेक्नोलॉजी
सेल्फी वीडियोज की मदद से यूजर्स की उम्र पता लगाएगी इंस्टाग्राम, ऐसे काम करेगा सिस्टम
सेल्फी वीडियोज की मदद से यूजर्स की उम्र पता लगाएगी इंस्टाग्राम, ऐसे काम करेगा सिस्टम टेक्नोलॉजी
अयोध्या: राम की पैड़ी पर युवक ने पत्नी को किया किस, गुस्साई भीड़ ने की पिटाई
अयोध्या: राम की पैड़ी पर युवक ने पत्नी को किया किस, गुस्साई भीड़ ने की पिटाई देश
फेक है सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा नोट, 17 जुलाई को ही होगा NEET UG
फेक है सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा नोट, 17 जुलाई को ही होगा NEET UG करियर
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा टॉर्टिला चैलेंज क्या है?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा टॉर्टिला चैलेंज क्या है? अजब-गजब
और खबरें
टेलीविजन मनोरंजन
300 करोड़ रुपये के बजट में बनेगी फिल्म 'शक्तिमान', मुकेश खन्ना ने की पुष्टि
300 करोड़ रुपये के बजट में बनेगी फिल्म 'शक्तिमान', मुकेश खन्ना ने की पुष्टि मनोरंजन
'कसौटी जिंदगी की' में डेब्यू करने से पहले जय भानुशाली ने दिए थे 2,000 ऑडिशन
'कसौटी जिंदगी की' में डेब्यू करने से पहले जय भानुशाली ने दिए थे 2,000 ऑडिशन मनोरंजन
कार्तिक आर्यन की फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करेंगी जेनिफर विंगेट?
कार्तिक आर्यन की फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करेंगी जेनिफर विंगेट? मनोरंजन
टीवी अभिनेता करणवीर बोहरा के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज
टीवी अभिनेता करणवीर बोहरा के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज मनोरंजन
क्या आप जानते हैं? सुमोना चक्रवर्ती ने आमिर की 'मन' से किया था बॉलीवुड डेब्यू
क्या आप जानते हैं? सुमोना चक्रवर्ती ने आमिर की 'मन' से किया था बॉलीवुड डेब्यू मनोरंजन
और खबरें
मौनी रॉय
'ब्रह्मास्त्र' के लिए रणबीर-आलिया समेत बाकी कलाकारों ने कितनी ली फीस?
'ब्रह्मास्त्र' के लिए रणबीर-आलिया समेत बाकी कलाकारों ने कितनी ली फीस? मनोरंजन
क्या संजय गुप्ता ने मौनी रॉय को किया फिल्म 'मिरांडा बॉयज' से बाहर?
क्या संजय गुप्ता ने मौनी रॉय को किया फिल्म 'मिरांडा बॉयज' से बाहर? मनोरंजन
मौनी रॉय समेत इन अभिनेत्रियों ने बिजनेसमैन से रचाई शादी
मौनी रॉय समेत इन अभिनेत्रियों ने बिजनेसमैन से रचाई शादी मनोरंजन
मौनी ने पहली बार होने वाले पति सूरज के साथ शेयर की रोमांटिक तस्वीर
मौनी ने पहली बार होने वाले पति सूरज के साथ शेयर की रोमांटिक तस्वीर मनोरंजन
जल्द शुरू होगा 'डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स 5', सोनाली और मौनी कर सकती हैं जज
जल्द शुरू होगा 'डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स 5', सोनाली और मौनी कर सकती हैं जज मनोरंजन
और खबरें
सूरज नांबियार
क्या बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार से जल्द शादी करने वाली हैं मौनी रॉय?
क्या बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार से जल्द शादी करने वाली हैं मौनी रॉय? मनोरंजन
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Entertainment Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार
कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स सिद्धू मूसेवाला राज्यसभा चुनाव
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022