Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / प्रियंका के बाद अब फैंस को बॉलीवुड के इन सितारों से गुड न्यूज का इंतजार
मनोरंजन

प्रियंका के बाद अब फैंस को बॉलीवुड के इन सितारों से गुड न्यूज का इंतजार

प्रियंका के बाद अब फैंस को बॉलीवुड के इन सितारों से गुड न्यूज का इंतजार
लेखन नेहा शर्मा
Jan 25, 2022, 08:04 am 3 मिनट में पढ़ें
प्रियंका के बाद अब फैंस को बॉलीवुड के इन सितारों से गुड न्यूज का इंतजार
इन बॉलीवुड सितारों के माता-पिता बनने का इंतजार

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के मम्मी-पापा बनने का उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार था। खुद प्रियंका भी मां बनने को बेताब थीं और कई बार अपनी यह मंशा जाहिर कर चुकी थीं। आखिरकार प्रियंका-निक सरोगेसी के जरिए माता-पिता बन गए हैं और अब प्रशंसकों की नजर उन कलाकारों पर हैं, जो अब तक माता-पिता नहीं बने हैं। आइए हम आपको बॉलीवुड इंडस्ट्री के ऐसे ही कुछ सितारों से मुखातिब कराते हैं, जो अभी मम्मी-पापा नहीं बने हैं।

#1
रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण

रणवीर-दीपिका की जोड़ी बॉलीवुड की लोकप्रिय जोड़ियों में से एक है। ना सिर्फ रील लाइफ बल्कि रीयल लाइफ में भी दोनों की केमिस्ट्री के प्रशंसक कायल हैं। दीपिका-रणवीर ने 14 नवंबर, 2018 को शादी की थी। चर्चा थी कि दीपिका फिल्म 'छपाक' के बाद प्रेग्नेंसी प्लान करने वाली थीं, लेकिन रणवीर चाहते थे कि फिल्म '83' में दीपिका उनकी पत्नी का किरदार निभाएं। खैर, अब दीपिका की क्या प्लानिंग है, इससे जुड़ा कोई अपडेट सामने नहीं आया है।

#2
सोनम कपूर-आनंद आहूजा

सोनम कपूर ने बिजनेसमैन आनंद आहूजा से 8 मई, 2018 को शादी की थी। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर आनंद के साथ अपनी प्यारभरी तस्वीरें शेयर कर उन पर खूब प्यार लुटाती हैं। सोशल मीडिया पर कई बार फैंस सोनम से यह सवाल पूछ चुके हैं कि उनकी मां बनने की क्या प्लानिंग है? पिछले साल मुंबई एयरपोर्ट से सोनम की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं और प्रशंसक कयास लगाने लगे कि वह प्रेग्नेंट हैं।

#3
विद्या बालन-सिद्धार्थ रॉय कपूर

विद्या बालन निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ 14 दिसंबर, 2012 को शादी के बंधन में बंधी थीं। उन्होंने जब से शादी रचाई, तब से कई बार उनकी प्रेग्नेंसी की अफवाहें उड़ चुकी हैं। हालांकि, यह विद्या की अपनी पर्सनल चॉइस है कि वह कब मां बनना चाहती हैं, लेकिन मीडियावाले कई बार उनसे यह सवाल पूछ चुके हैं। इस पर एक बार विद्या ने तपाक से जवाब दिया था कि वह कोई बच्चा पैदा करने की मशीन नहीं हैं।

#4
बिपाशा बासु-करण सिंह ग्रोवर

बिपाशा बासु ने 30 अप्रैल, 2016 को करण सिंह ग्रोवर के साथ सात फेरे लिए थे। करण से बिपाशा की यह तीसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने श्रद्धा निगम और जेनिफर विंगेट से शादी रचाई थी। मां बनने को लेकर बिपाशा ने कहा था, "जब तक लोग मुझे बच्चे के साथ नहीं देख लेंगे, वे अटकलें लगाते रहेंगे। अगर किसी शादीशुदा महिला का जरा सा वजन बढ़ जाता है तो इसका मतलब ये नहीं कि वह मां बनने वाली है।"

#5
जॉन अब्राहम-प्रिया रुंचाल

जॉन अब्राहम ने 3 जनवरी, 2014 को इंवेस्टमेंट बैंकर प्रिया रुंचाल के साथ अपना घर बसाया था। जॉन के साथ प्रिया बहुत कम दिखती हैं, क्योंकि वह लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं। पापा बनने को लेकर जॉन ने कहा था, "मैं जब बड़ा हो जाऊंगा तो इसपर विचार करूंगा। अभी तो मैं खुद बच्चा हूं।" एक अन्य इंटरव्यू में जॉन ने कहा था, "हमने परिवार बढ़ाने के बारे में सोचा है, लेकिन फिलहाल मेरा फोकस करियर पर है।"

जानकारी
न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

जावेद अख्तर-शबाना आजमी का बच्चा नहीं है। हालांकि, फिर भी इनकी जिंदगी में कोई खालीपन नहीं है। अनुपम खेर-किरण बच्चा चाहते थे, लेकिन वे माता-पिता नहीं बन पाए। इस लिस्ट में सायरा बानो-दिलीप कुमार, मीना कुमारी-कमाल अमरोही और किशोर कुमार-मधुबाला भी शामिल हैं।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
नेहा शर्मा
नेहा शर्मा
Twitter
मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन करते ही हिन्दुस्तान अखबार से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और खबरों की दुनिया से मुखातिब हुईं। सात साल हिन्दुस्तान से जुड़े रहने के दौरान विशेषतौर पर मनोरंजन जगत की खबरों पर पकड़ मजबूत की। मार्च, 2021 में न्यूबाइट्स के साथ डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक नई शुरुआत की, जिसके जरिए मुख्य रूप से मनोरंजन समाचार आप तक पहुंचा रही हूं।
ताज़ा खबरें
बॉलीवुड समाचार
सोनम कपूर
विद्या बालन
जॉन अब्राहम
ताज़ा खबरें
International Tea Day: स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद हैं ये पांच तरह की चाय
International Tea Day: स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद हैं ये पांच तरह की चाय लाइफस्टाइल
कान्स में डेब्यू से पहले पूजा हेगड़े ने खो दिए थे अपने कपड़े-मेकअप
कान्स में डेब्यू से पहले पूजा हेगड़े ने खो दिए थे अपने कपड़े-मेकअप मनोरंजन
RR बनाम CSK: जीत के साथ राजस्थान अंक तालिका में दूसरे स्थान पर, बने ये रिकॉर्ड्स
RR बनाम CSK: जीत के साथ राजस्थान अंक तालिका में दूसरे स्थान पर, बने ये रिकॉर्ड्स खेलकूद
मखाना पाग,  कड़ा प्रसाद और अन्य; जानिए पांच तरह के प्रसाद की रेसिपी
मखाना पाग, कड़ा प्रसाद और अन्य; जानिए पांच तरह के प्रसाद की रेसिपी लाइफस्टाइल
किन-किन देशों में सामने आ चुके हैं मंकीपॉक्स के मामले और यह कितना खतरनाक है?
किन-किन देशों में सामने आ चुके हैं मंकीपॉक्स के मामले और यह कितना खतरनाक है? दुनिया
बॉलीवुड समाचार
सनी देओल के बेटे राजवीर के साथ डेब्यू करेंगी पूनम ढिल्लों की बेटी पलोमा
सनी देओल के बेटे राजवीर के साथ डेब्यू करेंगी पूनम ढिल्लों की बेटी पलोमा मनोरंजन
गुटखे का प्रमोशन करने के कारण शाहरुख, अमिताभ, अजय और रणवीर के खिलाफ केस दर्ज
गुटखे का प्रमोशन करने के कारण शाहरुख, अमिताभ, अजय और रणवीर के खिलाफ केस दर्ज मनोरंजन
अमिताभ से जैकी श्रॉफ तक, पाई-पाई को मोहताज हो गए थे ये बॉलीवुड सितारे
अमिताभ से जैकी श्रॉफ तक, पाई-पाई को मोहताज हो गए थे ये बॉलीवुड सितारे मनोरंजन
जल्द शादी रचाएंगे अभिनेता अभय देओल, खुद किया ऐलान
जल्द शादी रचाएंगे अभिनेता अभय देओल, खुद किया ऐलान मनोरंजन
23 मई को रिलीज होगी राजीव कपूर की आखिरी फिल्म 'तुलसीदास जूनियर'
23 मई को रिलीज होगी राजीव कपूर की आखिरी फिल्म 'तुलसीदास जूनियर' मनोरंजन
और खबरें
सोनम कपूर
प्रेग्नेंट हैं अभिनेत्री सोनम कपूर, सोशल मीडिया पर शेयर की बेबी बंप की तस्वीरें
प्रेग्नेंट हैं अभिनेत्री सोनम कपूर, सोशल मीडिया पर शेयर की बेबी बंप की तस्वीरें मनोरंजन
मौनी रॉय समेत इन अभिनेत्रियों ने बिजनेसमैन से रचाई शादी
मौनी रॉय समेत इन अभिनेत्रियों ने बिजनेसमैन से रचाई शादी मनोरंजन
संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म में सोनम कपूर के होने की खबर अफवाह- रिपोर्ट
संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म में सोनम कपूर के होने की खबर अफवाह- रिपोर्ट मनोरंजन
बॉयफ्रेंड के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहीं अनिल कपूर की बेटी रिया
बॉयफ्रेंड के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहीं अनिल कपूर की बेटी रिया मनोरंजन
फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' के लिए सोनम कपूर ने ली थी केवल 11 रुपये फीस
फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' के लिए सोनम कपूर ने ली थी केवल 11 रुपये फीस मनोरंजन
और खबरें
विद्या बालन
दीपिका ही नहीं, ये भारतीय कलाकार भी कान्स महोत्सव में बन चुके हैं जूरी
दीपिका ही नहीं, ये भारतीय कलाकार भी कान्स महोत्सव में बन चुके हैं जूरी मनोरंजन
'मिमी' के निर्देशक लक्ष्मण उतेकर की फिल्म में दिखेंगी विद्या बालन
'मिमी' के निर्देशक लक्ष्मण उतेकर की फिल्म में दिखेंगी विद्या बालन मनोरंजन
'द कश्मीर फाइल्स' की तरह कम बजट में बनी ये फिल्में रहीं हिट
'द कश्मीर फाइल्स' की तरह कम बजट में बनी ये फिल्में रहीं हिट मनोरंजन
फिल्म 'जलसा' रिव्यू: विद्या और शेफाली की लाजवाब अदाकारी ने आखिर तक थामे रखी डोर
फिल्म 'जलसा' रिव्यू: विद्या और शेफाली की लाजवाब अदाकारी ने आखिर तक थामे रखी डोर मनोरंजन
विद्या बालन की 'जलसा' का ट्रेलर रिलीज, पत्रकार की भूमिका में दिखीं अभिनेत्री
विद्या बालन की 'जलसा' का ट्रेलर रिलीज, पत्रकार की भूमिका में दिखीं अभिनेत्री मनोरंजन
और खबरें
जॉन अब्राहम
जॉन अब्राहम की फिल्म 'अटैक' 27 मई को ZEE5 पर आएगी
जॉन अब्राहम की फिल्म 'अटैक' 27 मई को ZEE5 पर आएगी मनोरंजन
'एक विलेन रिटर्न्स' को मिली नई रिलीज डेट, 29 जुलाई को आएगी फिल्म
'एक विलेन रिटर्न्स' को मिली नई रिलीज डेट, 29 जुलाई को आएगी फिल्म मनोरंजन
दीपिका से शाहिद कपूर तक, म्यूजिक वीडियो से हुई इन कलाकारों के करियर की शुरुआत
दीपिका से शाहिद कपूर तक, म्यूजिक वीडियो से हुई इन कलाकारों के करियर की शुरुआत मनोरंजन
OTT पर डेब्यू के लिए तैयार नहीं जॉन अब्राहम, बोले- 299 रुपये में बहुत मुश्किल है
OTT पर डेब्यू के लिए तैयार नहीं जॉन अब्राहम, बोले- 299 रुपये में बहुत मुश्किल है मनोरंजन
रिलीज होते ही ऑनलाइन लीक हुई जॉन अब्राहम की फिल्म 'अटैक'
रिलीज होते ही ऑनलाइन लीक हुई जॉन अब्राहम की फिल्म 'अटैक' मनोरंजन
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Entertainment Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल कांग्रेस समाचार भाजपा समाचार कोरोना वायरस कोरोना वायरस वैक्सीन उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव
पंजाब विधानसभा चुनाव उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 विधानसभा चुनाव हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022