Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार
लेटेस्ट वेब सीरीज
लेटेस्ट फिल्में
आर्यन खान
पुनीत राजकुमार
सुष्मिता सेन
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / मां बनने के बाद फिल्म 'जी ले जरा' से बाहर हो सकती हैं प्रियंका चोपड़ा
मनोरंजन

मां बनने के बाद फिल्म 'जी ले जरा' से बाहर हो सकती हैं प्रियंका चोपड़ा

मां बनने के बाद फिल्म 'जी ले जरा' से बाहर हो सकती हैं प्रियंका चोपड़ा
लेखन नेहा शर्मा
Jan 24, 2022, 06:19 pm 3 मिनट में पढ़ें
मां बनने के बाद फिल्म 'जी ले जरा' से बाहर हो सकती हैं प्रियंका चोपड़ा
फिल्म 'जी ले जरा' से बाहर हो सकती हैं प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा काफी समय से फिल्म 'जी ले जरा' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म के जरिए वह बॉलीवुड में अपनी वापसी करने वाली थीं। एक और खास बात यह थी कि इसके जरिए वह पहली बार कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ काम करने वाली थीं, लेकिन अब प्रियंका इस फिल्म को छोड़ने पर विचार कर रही हैं। उन्होंने निर्माता-निर्देशक फरहान अख्तर से इस बारे में बातचीत की है। आइए जानते हैं क्या कुछ जानकारी मिली है।

रिपोर्ट
मां होने का फर्ज अदा करना चाहती हैं प्रियंका

बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, मां बनने के बाद प्रियंका ने अपनी आगामी योजनाओं में बदलाव किया है। 'जी ले जरा' को लेकर उन्होंने फरहान अख्तर से बात की है। प्रियंका ने कहा कि वह फिल्म में उनकी जगह किसी दूसरी अभिनेत्री को साइन कर लें। प्रियंका फिल्म शुरू करने वाली थीं, लेकिन अब वह अपने बच्चे के साथ वक्त बिताना चाहती हैं, इसलिए उन्होंने फिल्म से पीछे हटने का फैसला किया है। निर्माता उनकी जगह दूसरी हीरोइन तलाश रहे हैं।

गुड न्यूज
सरोगेसी के जरिए मां बनीं प्रियंका

प्रियंका ने दो दिन पहले ही अपने प्रशंसकों को यह खुशखबरी दी थी कि वह मां बन गई हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा, 'हमें यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हमने सरोगेसी के जरिए अपने बच्चे का स्वागत किया है।' उन्होंने आगे लिखा, 'इस खास मौके पर हम सम्मानपूर्वक आपसे निजता की मांग करते हैं, क्योंकि इस समय हम अपना ध्यान अपने परिवार पर केंद्रित करना चाहते हैं। सभी का धन्यवाद।'

फिल्म
'जी ले जरा' से निर्देशन में वापसी कर रहे फरहान

इस फिल्म के निर्देशक भी फरहान हैं। इसके जरिए वह निर्देशन जगत में वापसी कर रहे हैं। आखिरी बार फरहान ने 2011 में 'डॉन 2' के निर्देशन की कमान संभाली थी। उन्होंने पिछले साल अगस्त में फिल्म की घोषणा की थी। यह एक रोड ट्रिप पर आधारित होगी। इसकी कहानी फरहान की बहन जोया अख्तर ने लिखी है। पिछले दिनों खबर आई थी कि इस फिल्म में कैटरीना के अपोजिट उनके पति विक्की कौशल को कास्ट किया जा रहा है।

जानकारी
न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

फरहान-प्रियंका 'जी ले जरा' के लिए भले ही साथ ना आएं, लेकिन इससे पहले 'दिल धड़कने दो' में उन्होंने साथ काम किया था। फरहान इस फिल्म के निर्माता थे। उन्होंने इसमें अभिनय भी किया था। 'स्काई इज पिंक' में दोनों ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

फिल्में
ये हैं प्रियंका की आगामी फिल्में

प्रियंका पिछली बार हॉलीवुड फिल्म 'द मैट्रिक्स रीसरेक्शंस' में नजर आई थीं। फिल्म में उन्होंने सती की भूमिका निभाई और हमेशा की तरह उन्हें दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया। प्रियंका जल्द ही एक अन्य हॉलीवुड रोमांटिक फिल्म 'टेक्स्ट फॉर यू' में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगी। इसकी शूटिंग वह पहले ही पूरी कर चुकी हैं। वह अपनी पहली वेब सीरीज 'सिटाडेल' को लेकर भी सुर्खियों में हैं। एवेंजर्स एंडगेम' के रूसो ब्रदर्स इस स्पाई थ्रिलर सीरीज को बना रहे हैं।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
नेहा शर्मा
नेहा शर्मा
Twitter
मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन करते ही हिन्दुस्तान अखबार से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और खबरों की दुनिया से मुखातिब हुईं। सात साल हिन्दुस्तान से जुड़े रहने के दौरान विशेषतौर पर मनोरंजन जगत की खबरों पर पकड़ मजबूत की। मार्च, 2021 में न्यूबाइट्स के साथ डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक नई शुरुआत की, जिसके जरिए मुख्य रूप से मनोरंजन समाचार आप तक पहुंचा रही हूं।
ताज़ा खबरें
बॉलीवुड समाचार
प्रियंका चोपड़ा
फरहान अख़्तर
जी ले जरा फिल्म
ताज़ा खबरें
रील्स के लिए एक्सक्लूसिव '1-मिनट म्यूजिक' ट्रैक्स लेकर आई इंस्टाग्राम, ऐसे करें इस्तेमाल
रील्स के लिए एक्सक्लूसिव '1-मिनट म्यूजिक' ट्रैक्स लेकर आई इंस्टाग्राम, ऐसे करें इस्तेमाल टेक्नोलॉजी
जम्मू-कश्मीर: पुलिस ने मार गिराया पाकिस्तानी ड्रोन, बम और ग्रेनेड बरामद
जम्मू-कश्मीर: पुलिस ने मार गिराया पाकिस्तानी ड्रोन, बम और ग्रेनेड बरामद देश
आमिर खान से दीपिका पादुकोण तक, इन बॉलीवुड सितारों ने कॉलेज का मुंह तक नहीं देखा
आमिर खान से दीपिका पादुकोण तक, इन बॉलीवुड सितारों ने कॉलेज का मुंह तक नहीं देखा मनोरंजन
टाटा अल्ट्रोज और हुंडई i20 में क्या हैं सेफ्टी फीचर्स और कौन सी कार ज्यादा सुरक्षित?
टाटा अल्ट्रोज और हुंडई i20 में क्या हैं सेफ्टी फीचर्स और कौन सी कार ज्यादा सुरक्षित? ऑटो
IPL 2022: डिज्नी+ हॉटस्टार में आया खास ऑडियो डिस्क्रिप्टिव हिंदी कॉमेंट्री फीचर
IPL 2022: डिज्नी+ हॉटस्टार में आया खास ऑडियो डिस्क्रिप्टिव हिंदी कॉमेंट्री फीचर टेक्नोलॉजी
बॉलीवुड समाचार
जून में OTT पर आएंगी ये फिल्में और वेब सीरीज
जून में OTT पर आएंगी ये फिल्में और वेब सीरीज मनोरंजन
न्यूजरूम ड्रामा 'द ब्रोकन न्यूज' से OTT पर डेब्यू करेंगी सोनाली बेंद्रे
न्यूजरूम ड्रामा 'द ब्रोकन न्यूज' से OTT पर डेब्यू करेंगी सोनाली बेंद्रे मनोरंजन
भारत की पहली के-पॉप स्टार बनने वाली श्रिया लेंका कौन हैं?
भारत की पहली के-पॉप स्टार बनने वाली श्रिया लेंका कौन हैं? मनोरंजन
कानूनी विवादों में फंसकर निकले ये बॉलीवुड सितारे, मिली क्लीन चिट
कानूनी विवादों में फंसकर निकले ये बॉलीवुड सितारे, मिली क्लीन चिट मनोरंजन
वीर सावरकर की भूमिका में रणदीप हुडा, शेयर किया 'स्वतंत्र वीर सावरकर' का पहला लुक
वीर सावरकर की भूमिका में रणदीप हुडा, शेयर किया 'स्वतंत्र वीर सावरकर' का पहला लुक मनोरंजन
और खबरें
प्रियंका चोपड़ा
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को गिफ्ट में मिला ये विशेष वाहन, जानिये क्या हैं खूबियां
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को गिफ्ट में मिला ये विशेष वाहन, जानिये क्या हैं खूबियां ऑटो
प्रियंका ने शेयर की बेटी की पहली तस्वीर, 100 दिन बाद अस्पताल से घर आई बच्ची
प्रियंका ने शेयर की बेटी की पहली तस्वीर, 100 दिन बाद अस्पताल से घर आई बच्ची मनोरंजन
'कॉफी विद करण' के डिजिटल संस्करण में इन पांच जोड़ियों को देखना चाहेंगे फैंस
'कॉफी विद करण' के डिजिटल संस्करण में इन पांच जोड़ियों को देखना चाहेंगे फैंस मनोरंजन
सामने आया प्रियंका की बेटी का नाम, जानिए क्या है इसका मतलब
सामने आया प्रियंका की बेटी का नाम, जानिए क्या है इसका मतलब मनोरंजन
प्रियंका ने मां बनने के बाद पहली बार कही अपने दिल की बात
प्रियंका ने मां बनने के बाद पहली बार कही अपने दिल की बात मनोरंजन
और खबरें
फरहान अख़्तर
फरहान अख्तर की सीरीज 'फ्राइडे नाइट प्लान' में दिखेंगे बाबिल खान
फरहान अख्तर की सीरीज 'फ्राइडे नाइट प्लान' में दिखेंगे बाबिल खान मनोरंजन
शिबानी दांडेकर के साथ मेरा फरहान अख्तर पर था क्रश- गौहर खान
शिबानी दांडेकर के साथ मेरा फरहान अख्तर पर था क्रश- गौहर खान मनोरंजन
बॉलीवुड के इन निर्देशकों ने डेब्यू फिल्म से चखा सफलता का स्वाद
बॉलीवुड के इन निर्देशकों ने डेब्यू फिल्म से चखा सफलता का स्वाद मनोरंजन
शादी के बंधन में बंधे फरहान अख्तर-शिबानी दांडेकर, सामने आई तस्वीरें
शादी के बंधन में बंधे फरहान अख्तर-शिबानी दांडेकर, सामने आई तस्वीरें मनोरंजन
अनन्या, सिद्धांत और आदर्श मार्च में 'खो गए हम कहां' की शूटिंग करेंगे शुरू
अनन्या, सिद्धांत और आदर्श मार्च में 'खो गए हम कहां' की शूटिंग करेंगे शुरू मनोरंजन
और खबरें
जी ले जरा फिल्म
'जी ले जरा' में विक्की कौशल की एंट्री, कैटरीना के साथ बन सकती है जोड़ी
'जी ले जरा' में विक्की कौशल की एंट्री, कैटरीना के साथ बन सकती है जोड़ी मनोरंजन
फरहान की 'जी ले जरा' में क्यों हीरो नहीं बनना चाहते पुरुष कलाकार?
फरहान की 'जी ले जरा' में क्यों हीरो नहीं बनना चाहते पुरुष कलाकार? मनोरंजन
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Entertainment Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive
कोरोना वायरस वैक्सीन उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव पंजाब विधानसभा चुनाव उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 विधानसभा चुनाव ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022