NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / दुनिया के ये देश छात्रों को देते हैं स्टूडेंट वीजा पर नौकरी का मौका
    अगली खबर
    दुनिया के ये देश छात्रों को देते हैं स्टूडेंट वीजा पर नौकरी का मौका
    स्टूडेंट वीजा पर नौकरी का मौका देते हैं ये देश (तस्वीरः फ्रीपिक)

    दुनिया के ये देश छात्रों को देते हैं स्टूडेंट वीजा पर नौकरी का मौका

    लेखन राशि
    Jul 19, 2023
    04:21 pm

    क्या है खबर?

    हर साल भारत से बड़ी संख्या में छात्र यूक्रेन, जर्मनी, कनाडा, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में पढ़ाई करने के लिए जाते हैं।

    विदेश में पढ़ाई के लिए जाने वाले कई छात्रों को 'वर्क परमिट नियम' के बारे में जानकारी नहीं होती।

    अगर आप भी किसी विदेशी विश्वविद्यालय में दाखिला ले रहे है तो आपको वर्क परमिट नियम की जानकारी होनी चाहिए।

    आइए जानते हैं कि कौनसे देश स्टूडेंट वीजा पर छात्रों को नौकरी करने का मौका देते हैं।

    #1

    अमेरिका

    अमेरिका (USA) में दुनिया के अग्रणी विश्वविद्यालय हैं। पढ़ाई के लिए यहां विश्वविद्यालय की संख्या भी सबसे अधिक है।

    स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय, हार्वर्ड विश्वविद्यालय, पेनसिल्वेनिया विश्वविद्यालय, कैलिफोर्निया प्रौद्योगिकी संस्थान जैसी कई शीर्ष संस्थान हैं।

    USA में सेमेस्टर के दौरान एक हफ्ते में 20 घंटे तक काम कर सकते हैं।

    इसके लिए फुल टाइम कोर्स में प्रवेश लेने के साथ ही वैध F-1 स्टेटस होना भी जरूरी है।

    F1 वीजा को H1B वीजा में भी बदला जा सकता है।

    #2

    ऑस्ट्रेलिया

    ऑस्ट्रेलिया में छात्रों को पढ़ने के साथ नौकरी करने के भी अवसर मिलते हैं।

    ऑस्ट्रेलियाई गृह मंत्रालय के अनुसार, 1 जुलाई 2023 से अंतरराष्ट्रीय छात्रों को 15 दिनों में सिर्फ 48 घंटे काम करने की इजाजत मिली है।

    इससे पहले कोरोना महामारी के दौरान सरकार ने काम करने की समय सीमा को हटा दिया था।

    ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलियाई राष्ट्रीय विश्वविद्यालय, सिडनी विश्वविद्यालय, मेलबर्न विश्वविद्यालय, न्यू साउथ वेल्स विश्वविद्यालय (UNSW), क्वींसलैंड विश्वविद्यालय (UQ) जैसे शीर्ष विश्वविद्यालय है।

    #3

    न्यूजीलैंड 

    पढ़ाई के लिए न्यूजीलैंड भारतीयों की पसंदीदा जगह में से एक है।

    यहां नौकरी करने के लिए छात्रों को इनलैंड रिवेन्यू से IRD नंबर हासिल करना होता है।

    यहां पढ़ाई के दौरान हर हफ्ते 20 घंटे और छुट्टियों में फुल टाइम नौकरी की अनुमति है।

    न्यूजीलैंड में पढ़ाई के बाद भी तीन साल तक काम का अधिकार भी मिलता है।

    न्यूजीलैंड का ऑकलैंड विश्वविद्यालय और ओटागो विश्वविद्यालय दुनिया के शीर्ष शिक्षा संस्थानों में से एक है।

    #4

    ब्रिटेन

    ब्रिटेन सरकार ने अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए पढ़ाई के बाद रोजगार वीजा के नियमों में अच्छी छूट दी है।

    ब्रिटेन फुल टाइम स्टूडेंट वीजा की सहायता से छात्र पार्ट टाइम नौकरी कर सकते हैं। छात्र प्रति सप्ताह अधिकतम 20 घंटे काम कर सकते है।

    काम करने के लिए उनके पास टियर 4 स्टूडेंट वीजा होना जरूरी है।

    फुल टाइम स्टूडेंट वीजा से डिपेंडेंट्स की सुविधा का उपयोग कर परिवार को भी यहां बुला सकते हैं।

    जानकारी

    ये देश भी देते हैं पढ़ाई के साथ नौकरी की अनुमति

    कनाडा, जर्मनी, यूक्रेन, रूस, न्यूजीलैंड, जॉर्जिया, फ्रांस में आसानी से लेकिन वर्क परमिट लेकर पढ़ाई के साथ नौकरी कर सकते है। अधिकांश देशों में प्रति सप्ताह 20 घंटे काम की अनुमति दी जाती है। फुल टाइम नौकरी के लिए वर्क वीजा की आवश्यकता पड़ती है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    विदेश में पढ़ाई
    अमेरिका
    ब्रिटेन

    ताज़ा खबरें

    कार के वाइपर का इस्तेमाल करते समय न करें ये गलतियां, इन बातों का रखें ध्यान  कार
    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म

    विदेश में पढ़ाई

    विदेश में पढ़ाई करने का प्लान बनाने से पहले छात्र ऐसे करें सही देश का चुनाव शिक्षा
    राजस्थान के छात्र राजीव गांधी स्कॉलरशिप के जरिए विदेश में करें मुफ्त पढ़ाई, ऐसे करें आवेदन राजस्थान
    रुपये की गिरती कीमत के कारण भारतीय छात्रों का अमेरिका जाकर पढ़ाई करना हुआ मुश्किल अमेरिका
    कैसे करें तत्काल पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन? जानें स्टेप बाय स्टेप विदेश मंत्रालय

    अमेरिका

    अमेरिका की जासूसी के लिए चीन गुब्बारों ने किया था अमेरिकी तकनीक का ही इस्तेमाल- रिपोर्ट चीन समाचार
    अमेरिकी महिला के पास है असली सूअर वाला पिगी बैंक, जानिए कैसे बनाया अजब-गजब खबरें
    अमेरिका में 'जॉम्बी जैसी बीमारी' से 9 लोगों की मौत, जानें कारण फ्लोरिडा
    अमेरिका में फ्लाइंग कार को मिली उड़ने की मंजूरी, सड़क पर भी दौड़ेगी  फ्लाइंग कार

    ब्रिटेन

    लंदन के एयरपोर्ट पर यूरेनियम मिलने का मामला, पाकिस्तान ने किया कराची से संबंध का खंडन पाकिस्तान समाचार
    ब्रिटेन: स्कूलों ने छात्रों के एक-दूसरे को छूने और हाथ पकड़ने पर लगाया प्रतिबंध, जानें वजह सुरक्षा
    ब्रिटेन: बुजुर्ग महिला ने लंबी उम्र का बताया अनोखा कारण, कहा- अनजान पुरुषों से दूर रहें यूनाइटेड किंगडम (UK)
    ब्रिटेन: शख्स ने जिंदा ग्रेनेड से घर सजाकर मुसीबत में डाली सबकी जान, पुलिस ने बचाया अजब-गजब खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025