NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / यूक्रेन युद्ध में रूस की बड़ी कामयाबी, प्रमुख शहर अवदिवका से पीछे हटी यूक्रेनी सेना
    अगली खबर
    यूक्रेन युद्ध में रूस की बड़ी कामयाबी, प्रमुख शहर अवदिवका से पीछे हटी यूक्रेनी सेना
    यूक्रेन ने अवदिवका शहर से अपनी सेना हटा ली है

    यूक्रेन युद्ध में रूस की बड़ी कामयाबी, प्रमुख शहर अवदिवका से पीछे हटी यूक्रेनी सेना

    लेखन आबिद खान
    Feb 17, 2024
    12:19 pm

    क्या है खबर?

    यूक्रेन युद्ध में रूस को अहम सफलता मिली है। करीब 4 महीने से यूक्रेन के प्रमुख शहर अवदिवका में रूसी सेना को मिल रही चुनौती अब समाप्त हो गई है।

    यूक्रेन ने इस शहर से अपने थोड़े बहुत बचे हुए सैनिकों को हटाने का फैसला लिया है। यानी ये शहर अब पूरी तरह से रूस के कब्जे में आ गया है। यूक्रेन के नए सेना प्रमुख जनरल ऑलेक्जेंडर टार्नवस्की ने इसकी घोषणा की है।

    बयान

    टार्नवस्की बोले- सैनिकों की भलाई के लिए लिया फैसला

    टार्नवस्की ने एक बयान में कहा, "यहां हालात बहुत ज्यादा बिगड़ गए हैं। हमें हमारे सैनिकों की चिंता है। हम नहीं चाहते कि वे जान दें। उन्हें बचाने के लिए वापस बुलाया गया है। हमने घेराबंदी से बचने और सैनिकों के जीवन और स्वास्थ्य की रक्षा के लिए शहर से अपनी इकाइयों को वापस बुलाने का फैसला लिया है। इन सैनिकों को उन इलाकों में तैनात करेंगे, जहां हालात काबू में हों और रूसी सैनिकों की हार हो रही हो।"

    हथियार

    हथियारों की कमी से जूझ रही यूक्रेनी सेना

    यूक्रेन की सेना अब सैनिकों और हथियारों की कमी से जूझ रही है। यूक्रेन को अमेरिका से बड़ी मदद मिलती है, लेकिन अमेरिकी कांग्रेस के विरोध के कारण इसमें देरी हुई है।

    कुछ दिन पहले ही अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने भी कहा था कि यूक्रेन के लिए अमेरिकी सैन्य सहायता में रिपब्लिकन कांग्रेस के विरोध के चलते यूक्रेनी सेना को गोला-बारूद की कमी का सामना करना पड़ सकता है।

    यूक्रेन

    यूक्रेन के लिए ये कितना बड़ा झटका?

    रणनीतिक तौर पर यूक्रेन के लिए ये बड़ा झटका है।

    अवदिवका को डोनेस्क का प्रवेश द्वार कहा जाता है, जहां पहले से ही रूस का कब्जा है। डोनेस्क और अवदिवका के बीच करीब 15 किलोमीटर की दूरी है।

    यह डोनबास के औद्योगिक इलाके में आता है और यहां से डोनबास पर कब्जा और आसान हो जाएगा। युद्ध के दौरान रूस के बखमुत शहर पर कब्जे के बाद इसे दूसरी सबसे महत्वपूर्ण घटना माना जा रहा है।

    समझौता

    जेलेंस्की के लिए थोड़ी राहत भरी खबर भी

    युद्ध के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की के लिए थोड़ी राहत भरी खबर भी है। यूक्रेन ने फ्रांस और जर्मनी के साथ बड़ा सुरक्षा समझौता किया है।

    इसके तहत फ्रांस इस वर्ष सैन्य सहायता के रूप में यूक्रेन को 3.2 अरब अमेरिकी डॉलर की अतिरिक्त सहायता प्रदान करेगा। ये युद्ध शुरू होने के बाद से फ्रांस द्वारा यूक्रेन को दी गई सबसे बड़ी सालाना राशि है।

    जर्मनी भी यूक्रेन को 1.2 अरब अमेरिकी डॉलर की सहायता देगा।

    युद्ध

    करीब 2 साल से जारी है यूक्रेन युद्ध

    24 फरवरी को रूस-यूक्रेन युद्ध को शुरू हुए 2 साल हो जाएंगे। अब तक इसमें दोनों सेनाओं के 5 लाख से ज्यादा सैनिक या तो मारे गए हैं या घायल हुए हैं।

    रूस के 1.20 लाख सैनिक मारे गए हैं और करीब 2 लाख घायल हुए हैं। दूसरी ओर, यूक्रेन के करीब एक लाख सैनिक मारे गए हैं और 1.20 लाख घायल हुए हैं। हालांकि, आंकड़ों को लेकर दोनों पक्षों के अलग-अलग दावे हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रूस समाचार
    यूक्रेन
    वोलोडिमीर जेलेंस्की
    यूक्रेन युद्ध

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: भारत और तुर्की के कैसे रहे हैं संबंध, दोनों देशों में कितना व्यापार होता है? पाकिस्तान समाचार
    कल्कि कोचलिन ने बताया बॉलीवुड के अंदर का हाल, बोलीं- करोड़ों रुपये फंसे हैं बॉलीवुड समाचार
    अंतरिक्ष का मलबा भविष्य के मिशनों के लिए कैसे बनता जा रहा है बड़ी समस्या? अंतरिक्ष
    'भूल चूक माफ': सुलटा मैडॉक फिल्म्स और PVR का विवाद, निर्माताओं ने किया ये नया ऐलान राजकुमार राव

    रूस समाचार

    रूस: पुतिन के खिलाफ बगावत करने वाले वागनर प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन की विमान हादसे में मौत दुनिया
    रूस: प्रिगोजिन का विमान कैसे दुर्घटनाग्रस्त हुआ और इसे पुतिन से क्यों जोड़ा जा रहा? व्लादिमीर पुतिन
    #NewsBytesExplainer: वागनर समूह के मुखिया येवगेनी प्रिगोजिन के विमान हादसे पर क्यों उठ रहे सवाल? व्लादिमीर पुतिन
    व्लादिमीर पुतिन G20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए भारत नहीं आएंगे, जानें वजह व्लादिमीर पुतिन

    यूक्रेन

    ऑस्कर में संबोधन नहीं दे पाएंगे यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की, अकैडमी ने ठुकराया निवेदन ऑस्कर पुरस्कार
    यूक्रेन से लौटे भारतीय छात्रों को मिलेगा MBBS की डिग्री हासिल करने का एक मौका MBBS डिग्री
    यूक्रेन की उप विदेश मंत्री आएगी भारत, युद्ध के बीच मांग सकती है मानवीय सहायता  यूक्रेन संकट
    प्रधानमंत्री मोदी को अपने देश आने का न्योता दे सकता है यूक्रेन, बताया विश्वगुरू  नरेंद्र मोदी

    वोलोडिमीर जेलेंस्की

    यूक्रेन: जेलेंस्की से मिलने के लिए रेल के जरिये कीव आए तीन देशों के प्रधानमंत्री पोलैंड
    रूस के खिलाफ युद्ध में यूक्रेन के एयरस्पेस को सुरक्षित करने वाली MANPADS क्या है? अमेरिका
    रूस के खिलाफ युद्ध में किन-किन हथियारों का इस्तेमाल कर रहा है यूक्रेन? अमेरिका
    यूक्रेन का दावा- रूस ने लोगों से भरे स्कूल को निशाना बनाया; आज और क्या-क्या हुआ? रूस समाचार

    यूक्रेन युद्ध

    रूस: यूक्रेन युद्ध से संबंधित लेख न हटाने पर विकिपीडिया पर लगाया गया जुर्माना रूस समाचार
    #NewsBytesExplainer: अमेरिका में यूक्रेन युद्ध समेत क्या-क्या खुफिया जानकारी लीक हुईं और ये किसने लीक कीं?  पेंटागन
    रूस ने यूक्रेन पर लगाया राष्ट्रपति पुतिन की ड्रोन से हत्या की कोशिश करने का आरोप रूस समाचार
    रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर कब-कब हुए हैं कथित हमले? रूस समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025