NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / रूस: पुतिन के खिलाफ बगावत करने वाले वागनर प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन की विमान हादसे में मौत
    अगली खबर
    रूस: पुतिन के खिलाफ बगावत करने वाले वागनर प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन की विमान हादसे में मौत
    वागनर समूह के प्रमुख येवगेनी प्रिगोजिन की विमान दुर्घटना में मौत

    रूस: पुतिन के खिलाफ बगावत करने वाले वागनर प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन की विमान हादसे में मौत

    लेखन भारत शर्मा
    Aug 23, 2023
    11:44 pm

    क्या है खबर?

    रूस की प्राइवेट आर्मी वागनर समूह के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन की विमान दुर्घटना में मौत की खबर सामने आई है।

    रिपोर्ट की मानें तो रूस के करीब हुए एक विमान दुर्घटना में प्रिगोझिन सहित 10 अन्य लोगों की मौत हुई है।

    कहा जा रहा है कि प्रिगोझिन भी इसी विमान में सवार थे। हाल ही में रूस में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ हुई बगावत के बाद प्रिगोझिन को देश से बाहर कर दिया गया था।

    परिचय

    कौन थे येवगेनी प्रिगोजिन?

    प्रिगोजिन वागनर समूह के मुखिया थे। यह एक तरह की निजी सेना है, जो रूस की सेना की मदद करती है।

    प्रिगोजिन इससे पहले एक रेस्तरां चलाते थे। कहा जाता है कि इस रेस्तरां में पुतिन भी खाने के लिए आते थे और यहीं से दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी।

    प्रिगोजिन पर युद्ध अपराध और मानवाधिकारों के उल्लंघन से जुड़े कई आरोप लगते रहे हैं। इससे पहले कई युद्धों में उनका वागनर समूह सक्रिय रहा है।

    पुष्टि

    रूसी विमानन एजेंसी ने की खबर की पुष्टि

    रूसी समाचार एजेंसी TASS के अनुसार, रूस की विमानन एजेंसी रोसावियात्सिया ने कहा कहा क टवर क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान में यात्रियों में येवगेनी प्रिगोझिन भी शामिल थे।

    हादसे में मारे गए लोगों में प्रिगोझिन सहित 7 लोग और 3 चालक दल के सदस्य शामिल थे।

    स्थानीय निवासियों ने दुर्घटना से पहले दो धमाके सुने और आसमान में धुआं उड़ता देखा था। सूचना पर पहुंचे सुरक्षा बलों ने मौके से 4 शव बरामद भी कर लिए हैं।

    स्थापना

    साल 2014 में हुई थी वागनर समूह की स्थापना

    प्रिगोझिन ने कथित तौर पर पुतिन के निर्देशों के बाद 2014 में वागनर समूह की स्थापना की थी और इसकी सेनाएं पहली बार क्रीमिया पर रूस के आक्रमण के दौरान तैनात की गई थीं।

    आरोप है कि निजी सेना ने पहले सीरिया, लीबिया, माली और मध्य अफ्रीकी गणराज्य में सख्त कार्रवाई की थी।

    पिछले साल प्रिगोझिन ने रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान गुप्त रूप से एक हिंसक समूह की स्थापना और नेतृत्व करने की बात स्वीकार की थी।

    कारण

    रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच क्यों भड़का था वागनर समूह? 

    प्रिगोजिन का आरोप था कि वागनर के प्रशिक्षण कैंप पर क्रेमलिन के आदेश पर मिसाइलों से हमले किए गए थे।

    प्रिगोजिन का कहना था कि इन हमलों में उसके कई सैनिक मारे गए हैं और रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई सोइगु, रूसी सैन्य जनरलों के साथ मिलकर वागनर ग्रुप को तबाह करना चाहते थे।

    इससे पहले भी प्रिगोजिन ने वीडियो साझा कर रूसी रक्षा मंत्रालय पर उनके सैनिकों को पर्याप्त हथियार और संसाधन उपलब्ध नहीं कराने का आरोप लगाया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रूस समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: SRH बनाम KKR मुकाबले में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: SRH ने KKR को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH ने अपने आखिरी मैच में KKR को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025 में चेन्नई सुपरकिंग्स का सफर हुआ समाप्त, आंकड़ों से जानिए प्रदर्शन  IPL 2025

    रूस समाचार

    बांध टूटने के बाद यूक्रेन में बाढ़, शहर डूबा; रूस पर बम से उड़ाने का आरोप  यूक्रेन
    एयर इंडिया की दिल्ली-सैन फ्रांसिस्को फ्लाइट की तकनीकी खराबी के बाद रूस में इमरजेंसी लैंडिंग दिल्ली
    #NewsBytesExplainer: यूक्रेन के नोवा कखोव्का बांध से संबंधित जरूरी बातें और ये क्यों बेहद अहम है? यूक्रेन
    रूस में फंसे एयर इंडिया की फ्लाइट के यात्री, बुजुर्गों की खत्म हो रहीं दवाइयां  अमेरिका
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025