NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / गुजरात: भूपेंद्र पटेल ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह रहे मौजूद
    अगली खबर
    गुजरात: भूपेंद्र पटेल ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह रहे मौजूद
    भूपेंद्र पटेल दूसरी बार गुजरात के मुख्यमंत्री बने हैं

    गुजरात: भूपेंद्र पटेल ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह रहे मौजूद

    लेखन मुकुल तोमर
    Dec 12, 2022
    02:59 pm

    क्या है खबर?

    भाजपा नेता भूपेंद्र पटेल ने गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने राज्य की राजधानी गांधीनगर में हुए समारोह में उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई।

    उनके साथ-साथ 16 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। उनके विभागों का बंटवारा बाद में किया जाएगा।

    समारोह में प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत भाजपा के तमाम दिग्गज नेता शामिल हुए।

    मंत्री

    किस-किसने ली मंत्री पद की शपथ?

    कैबिनेट मंत्री पद की शपथ लेने वाले नेताओं में कनुभाई देसाई, ऋषिकेश पटेल, राघवजी पटेल, बलवंत सिंह राजपूत, कुंवरजी बावलिया, मुलु बेरा, कुबेर डिंडोर और भानुबेन बावरिया शामिल रहे।

    इसके अलावा हर्ष संघवी और जगदीश विश्वकर्मा ने स्वतंत्र प्रभार के राज्य मंत्री के तौर पर शपथ ली।

    पुरुषोत्तम सोलंकी, बच्चूभाई खाबड़, मुकेश पटेल, प्रफुल पंशेरिया, भिखूसिंह परमार और कुंवरजी हलपति ने राज्य मंत्री के तौर पर शपथ ली।

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कैबिनेट विस्तार के बाद 10-12 मंत्री और बनेंगे।

    मुख्यमंत्री

    कई राज्यों के मुख्यमंत्री हुए समारोह में शामिल

    पटेल के शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए।

    इनमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे आदि शामिल हैं।

    इनके अलावा भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहे।

    मुख्यमंत्री

    दूसरी बार गुजरात के मुख्यमंत्री बने हैं भूपेंद्र पटेल

    बता दें कि ये दूसरी बार है जब भूपेंद्र पटेल गुजरात के मुख्यमंत्री बने हैं। वह पहली बार सितंबर, 2021 में विजय रुपाणी के स्थान पर मुख्यमत्री बने थे।

    पाटीदार समुदाय से आने वाले पटेल ने 1990 के दशक में पार्षद के तौर पर अपनी राजनीति की शुरूआत की थी। इसके बाद वह सफलता की सीढ़ियां चढ़ते गए और 2010 से 2015 के बीच अहमदाबाद नगर निगम (AMC) के अध्यक्ष भी रहे।

    जीत

    भाजपा ने गुजरात में दर्ज की है ऐतिहासिक जीत

    8 दिसंबर को आए गुजरात चुनाव के नतीजों में भाजपा ने लगातार सातवीं बार जीत दर्ज की थी।

    उसने 182 सीटों में से 156 सीटों पर जीत दर्ज की है, वहीं कांग्रेस मात्र 17 सीटों पर सिमट कर रह गई। पहली बार गुजरात चुनाव लड़ रही AAP मात्र पांच सीटें जीत पाई।

    इस जीत के साथ ही भाजपा ने गुजरात में सबसे ज्यादा सीटें जीतने का रिकॉर्ड बना दिया है। इससे पहले 1985 में कांग्रेस ने 149 सीटें जीती थीं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भूपेंद्र पटेल
    भाजपा समाचार
    गुजरात

    ताज़ा खबरें

    ग्रिंडर ऐप पर लड़की बनकर धोखाधड़ी कर रहे लड़के, बरतें ये सावधानियां  डेटिंग ऐप्स
    यूक्रेन का रूस के एयरबेस पर बड़ा ड्रोन हमला, मार गिराए 40 बमवर्षक विमान रूस समाचार
    आमिर खान ने रीना दत्ता के साथ अपनी शादी को बताया 'जवानी का जोश'  आमिर खान
    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: कीसी कार्टी ने अपने वनडे करियर का चौथा शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    भूपेंद्र पटेल

    गुजरात: कौन हैं भूपेंद्र पटेल और उन्हें मुख्यमंत्री बनाए जाने के पीछे क्या मुख्य वजह रही? गुजरात
    भूपेंद्र पटेल ने ली शपथ, बने गुजरात के 17वें मुख्यमंत्री गुजरात
    गुजरात के नए मंत्रिमंडल ने ली शपथ, रुपाणी सरकार के सारे मंत्रियों की छुट्टी गुजरात
    गुजरात: अरावली में अनियंत्रित कार ने दर्शन करने जा रहे लोगों को कुचला, छह की मौत गुजरात

    भाजपा समाचार

    दिल्ली नगर निगम चुनाव: भाजपा, AAP और कांग्रेस ने पिछली बार कितनी सीटें जीती थी? दिल्ली नगर निगम
    MCD चुनाव नतीजे: AAP ने किया बहुमत का आंकड़ा पार दिल्ली नगर निगम
    दिल्ली: MCD चुनाव के नतीजों के AAP, भाजपा और कांग्रेस के लिए क्या मायने? दिल्ली नगर निगम
    गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों की मतगणना शुरू, भाजपा और कांग्रेस में मुख्य मुकाबला विधानसभा चुनाव

    गुजरात

    गुजरात को मिला एक और बड़ा प्रोजेक्ट, एयरबस-टाटा समूह लगाएंगे सैन्य विमान बनाने का कारखाना एयरबस
    महाराष्ट्र की झोली से गया 1.8 लाख करोड़ रुपये का निवेश, विपक्ष के निशाने पर सरकार महाराष्ट्र
    गुजरात: सांड से टकराकर क्षतिग्रस्त हुई वंदे भारत ट्रेन, एक महीने में तीसरा ऐसा हादसा वंदे भारत एक्सप्रेस
    गुजरात: मोरबी में टूटा 140 साल पुराना केबल ब्रिज, नदी में गिरने से 60 की मौत नरेंद्र मोदी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025