NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / बंगाल दौरे पर गए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हमला, TMC कार्यकर्ताओं पर आरोप
    अगली खबर
    बंगाल दौरे पर गए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हमला, TMC कार्यकर्ताओं पर आरोप

    बंगाल दौरे पर गए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हमला, TMC कार्यकर्ताओं पर आरोप

    लेखन प्रमोद कुमार
    Dec 10, 2020
    03:17 pm

    क्या है खबर?

    पश्चिम बंगाल दौरे पर गए भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा और पार्टी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के काफिले पर हमला हुआ है।

    दोनों नेता अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों के सिलसिले में कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए डायमंड हार्बर जा रहे थे।

    बंगाल भाजपा प्रमुख दिलीप घोष ने आरोप लगाया कि नड्डा की गाड़ी पर पत्थरबाजी की गई थी। हमले के बाद पुलिस सुरक्षा में दोनों नेताओं को वहां से सुरक्षित जगहों पर ले जाया गया।

    बयान

    मुकुल रॉय और विजयवर्गीय को चोटें आईं- नड्डा

    घटना के बारे में बताते हुए नड्डा ने कहा, "हमारे काफिले में एक भी कार ऐसी नहीं थी, जिस पर हमला नहीं किया गया। मैं बुलेटप्रूफ कार में था इसलिए सुरक्षित हूं। पश्चिम बंगाल में गुंडागर्दी और असहिष्णुता का यह राज खत्म होना चाहिए। मुकुल रॉय और कैलाश विजयवर्गीय को आज के हमले में चोट आई है। यह लोकतंत्र के लिए शर्मनाक है।"

    उन्होंने आगे कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि अगले साल बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी।

    बयान

    रास्ता रोककर की गई पत्थरबाजी- घोष

    हमले की जानकरी देते हुए घोष ने बताया, "डायमंड हार्बर जाते समय तृणमूल कांग्रेस (TMC) समर्थकों ने हमारा रास्ता रोक लिया और नड्डा की कार समेत काफिले की दूसरी कारों पर पत्थरबाजी की। यह TMC का असली चेहरा दिखाता है।"

    इससे पहले भी बुधवार को घोष ने बंगाल में नड्डा के एक कार्यक्रम की सुरक्षा में लापरवाही का आरोप लगाया था। इसके बाद गृह मंत्रालय ने पश्चिम बंगाल सरकार से भाजपा नेताओं की सुरक्षा को लेकर रिपोर्ट मांगी थी।

    आरोप

    विजयवर्गीय ने TMC कार्यकर्ताओं पर लगाया हमले का आरोप

    कैलाश विजयवर्गीय ने घटना का वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है, जिसमें उनकी कार का शीशा टूटा नजर आ रहा है।

    उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'बंगाल पुलिस को पहले ही राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी के कार्यक्रम की जानकारी दी गई थी, लेकिन एक बार फिर बंगाल पुलिस नाकाम रही। सिराकोल बस स्टैंड के पास पुलिस के सामने ही तृणमूल कांग्रेस के गुंडों ने हमारे कार्यकर्ताओं को मारा और मेरी गाड़ी पर पथराव किया।'

    बयान

    पुलिस की मौजूदगी में हुआ हमला- विजयवर्गीय

    विजयवर्गीय ने कहा कि उन्हें इस घटना में चोट आई है। पुलिस की मौजूदगी में गुंडों ने उन पर हमला किया था वो इस घटना की निंदा करते हैं। उन्होंने कहा, "हमें ऐसा लगा जैसे हम अपने देश में नहीं हैं।"

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखिये वीडियो

    बंगाल पुलिस को पहले ही राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @JPNadda जी के कार्यक्रम की जानकारी दी गई थी, लेकिन एक बार फिर बंगाल पुलिस नाकाम रही। सिराकोल बस स्टैंड के पास पुलिस के सामने ही #TMC गुंडों ने हमारे कार्यकर्ताओं को मारा और मेरी गाड़ी पर पथराव किया। #BengalSupportsBJP pic.twitter.com/G882Ewhq9M

    — Kailash Vijayvargiya (@KailashOnline) December 10, 2020

    प्रतिक्रिया

    TMC ने नकारे आरोप

    भाजपा नेताओं के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए TMC नेताओं ने इनका खंडन किया है।

    TMC नेता मदन मित्रा ने हमले में अपनी पार्टी की भूमिका से इनकार करते हुए कहा, "उनके खुद के गुंडे हिंसा में शामिल हैं।"

    वहीं ममता सरकार में मंत्री फिरहाद हाकिम ने कहा, "भाजपा बाहर से लोगों को पश्चिम बंगाल में लाती है और राज्य सरकार को इसकी सूचना भी नहीं दी जाती।"

    प्रतिक्रिया

    राज्यपाल ने घटना पर जताई चिंता

    वहीं पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने भाजपा नेताओं के काफिले पर हमले की घटनाओं को लेकर चिंता व्यक्त की है।

    उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि वो अराजकता की भयावह रिपोर्टों से चिंतित हैं। भाजपा अध्यक्ष के काफिले पर हमला किया गया। पुलिस ने इसमें समर्थन दिया है। यह मुख्य सचिव और DGP को आज सुबह उनकी तरफ से भेजे गए अलर्ट के बावजूद हुआ है।

    राज्यपाल ने आगे लिखा कि यह कानून के पतन का संकेत है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पश्चिम बंगाल
    तृणमूल कांग्रेस
    भाजपा समाचार
    जेपी नड्डा

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    पश्चिम बंगाल

    कोरोना वायरस का प्रकोप: इन राज्यों में 30 जून के बाद भी जारी रहेगा लॉकडाउन झारखंड
    कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के कारण महाराष्ट्र में 31 जुलाई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन महाराष्ट्र
    पश्चिम बंगाल: सिलेबस में शामिल हो सकता है कोरोना वायरस पर अध्याय, सरकार कर रही विचार ममता बनर्जी
    केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने 59 चाइनीज ऐप्स बैन करने को 'डिजिटल स्ट्राइक' करार दिया चीन समाचार

    तृणमूल कांग्रेस

    थम नहीं रही बंगाल में हिंसा, पेड़ से लटकी मिलीं भाजपा और RSS कार्यकर्ताओं की लाशें पश्चिम बंगाल
    नुसरत जहां के खिलाफ जारी हुआ फतवा, समर्थन में उतरीं भाजपा नेता साध्वी, जानें मामला भारतीय जनता पार्टी
    पश्चिम बंगाल में 112 जिंदा बम बरामद, पुलिस ने गिरफ्तार किए 399 लोग पश्चिम बंगाल
    पश्चिम बंगाल: विरोधी पार्टियों के 107 विधायक भाजपा में होंगे शामिल, मुकुल रॉय ने किया दावा कर्नाटक

    भाजपा समाचार

    मध्य प्रदेश: भाजपा की सरकार रहेगी या कांग्रेस की होगी वापसी? उपचुनाव से होगा तय मध्य प्रदेश
    महात्मा गांधी को 'पाकिस्तान का राष्ट्रपिता' कहने वाले अनिल सौमित्र IIMC में प्रोफेसर नियुक्त मध्य प्रदेश
    बिहार चुनाव: भाजपा का फ्री कोरोना वैक्सीन का वादा आचार संहित का उल्लंघन नहीं- चुनाव आयोग बिहार
    सिंधिया ने कमलनाथ पर लगाया उन्हें कुत्ता कहने का आरोप, कहा- हां, मैं जनता का कुत्ता मध्य प्रदेश

    जेपी नड्डा

    रामदेव ने की जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग, कहा- तीसरे बच्चे को न मिलें सरकारी सुविधाएं भारत की खबरें
    किन-किन पुराने मंत्रियों को नहीं मिली प्रधानमंत्री मोदी की नई टीम में जगह, जानें नरेंद्र मोदी
    दिसंबर में होने वाले आंतरिक चुनावों तक भाजपा अध्यक्ष बने रह सकते हैं अमित शाह भारतीय जनता पार्टी
    छात्र संघ अध्यक्ष से लेकर भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष, ऐसा रहा जेपी नड्डा का सफर हरियाणा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025