Page Loader
पद्मश्री से सम्मानित केशव मूर्ति का निधन, प्रधानमंत्री मोदी ने दी श्रद्धांजलि
एचआर केशव मूर्ति का निधन

पद्मश्री से सम्मानित केशव मूर्ति का निधन, प्रधानमंत्री मोदी ने दी श्रद्धांजलि

Dec 22, 2022
11:01 am

क्या है खबर?

कर्नाटक की संस्कृति गमाका को लोकप्रिय बनाने और पद्मश्री से सम्मानित एचआर केशव मूर्ति का निधन हो गया है। केशव मूर्ति ने कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले में 89 साल की उम्र में अपने आवास पर अंतिम सांस ली। वह कई उम्र संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे। केशव मूर्ति अपने पीछे परिवार में पत्नी और एक बेटी को छोड़ गए। गमाका कलाकारों के परिवार में जन्में केशव मूर्ति ने अपने पिता से प्रशिक्षण प्राप्त किया था।

प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख

केशव मूर्ति के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'हम श्री एचआ. केशव मूर्ति को गमका को लोकप्रिय बनाने और कर्नाटक की अनूठी संस्कृति का जश्न मनाने के उनके प्रयासों के लिए हमेशा याद रखेंगे। उनको कई छात्रों के लिए उनकी प्रेरक सलाह के लिए भी याद किया जाएगा। उनके निधन से दुख हुआ। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं। ओम शांति।'

ट्विटर पोस्ट

प्रधानमंत्री ने जताया दुख