NewsBytes Hindi
    English
    अन्य
    चर्चित विषय
    आम आदमी पार्टी समाचार
    शिवसेना समाचार
    राहुल गांधी
    अमित शाह
    भाजपा समाचार
    इसुदान गढ़वी
    NewsBytes Hindi
    English
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / दिल्ली: MCD चुनाव में मिली हार के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष आदेश गुप्ता का इस्तीफा
    राजनीति

    दिल्ली: MCD चुनाव में मिली हार के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष आदेश गुप्ता का इस्तीफा

    दिल्ली: MCD चुनाव में मिली हार के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष आदेश गुप्ता का इस्तीफा
    लेखन भारत शर्मा
    Dec 11, 2022, 03:40 pm 1 मिनट में पढ़ें
    दिल्ली: MCD चुनाव में मिली हार के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष आदेश गुप्ता का इस्तीफा
    आदेश गुप्ता ने दिया दिल्ली भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष पद से इस्तीफा (तस्वीर: ट्विटर/@adeshguptabjp)

    दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) से मिली करारी हार को लेकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष आदेश गुप्ता ने रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने हार की जिम्मेदारी लेते हुए यह प्रमुख पद छोड़ने का फैसला किया है। इसके बाद अब पार्टी ने वीरेंद्र सचदेवा को उनकी जगह कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। अगले अध्यक्ष की नियुक्ति होने तक सचदेवा इस का कार्यभार संभालेंगे। आइए आगे जानते हैं विस्तृत खबर।

    MCD चुनाव में AAP को मिली 134 सीटें

    MCD चुनाव में AAP ने कुल 250 में से 134 सीटें जीतकर पहली बार बागडोर अपने हाथों में ली है। भाजपा 104 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रही है। वहीं, कांग्रेस ने नौ सीटों पर जीत दर्ज की है और तीन सीटों पर अन्य पार्टियों और निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। इस हार के साथ भाजपा का MCD पर पिछले 15 सालों से चल रहा राज खत्म हो गया। पार्टी के लिए यह बड़ा झटका है।

    हार की जिम्मेदारी लेते हुए दिया इस्तीफा- गुप्ता

    NBT की रिपोर्ट के अनुसार, गुप्ता ने इस्तीफा देने के बाद कहा कि उन्होंने कल ही अपना इस्तीफा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को दे दिया था। MCD चुनाव में हार की पूरी जिम्मेदारी लेते हुए उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दिया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उनका इस्तीफा स्वीकार भी कर लिया है और नया अध्यक्ष चुने जाने तक प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को दिल्ली भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है।

    अगले साल जून तक था गुप्ता का कार्यकाल

    भाजपा ने गुप्ता को 2 जून, 2020 को इस पद पर नियुक्त किया था और उनका कार्यकाल अगले साल जून तक था। हालांकि, अब बदली परिस्थितियों और मिशन 2024 को देखते हुए उन्होंने इस्तीफा दे दिया। इससे पहले हार को लेकर गुप्ता ने कहा था कि भाजपा एक मजबूत विपक्ष बनकर दिल्ली के लोगों की सेवा करेगी। वह एक सजग प्रहरी की तरह काम करते हुए MCD में किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार नहीं होने देंगे।

    भाजपा की है लोकसभा चुनाव 2024 पर नजर

    इससे पहले सियासी हलको में चर्चा थी कि MCD चुनाव के बाद अब भाजपा की निगाहें 2024 के लोकसभा चुनावों पर है। ऐसे में पार्टी जनवरी में प्रदेश की कमान नए चेहरे के हाथों में सौंपेगी। प्रदेश अध्यक्ष का भार पार्टी को फुल टाइम देने वालों के हाथों में होगा। इसी तरह प्रदेश की नई टीम तैयार की जाएगी। इसमें उन लोगों को शामिल किया जाएगा, जो पार्टी के लक्ष्यों को हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकेंगे।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    आम आदमी पार्टी समाचार
    दिल्ली नगर निगम
    कांग्रेस समाचार
    भाजपा समाचार

    ताज़ा खबरें

    रूखी त्वचा पर इन तरीकों से इस्तेमाल करें शहद, मिलेंगे कई फायदे त्वचा की देखभाल
    ऋतिक रोशन ने 'विक्रम वेधा' के फ्लॉप होने से क्या लिया सबक, पहली बार आया बयान ऋतिक रोशन
    व्हाट्सऐप पर अब एक साथ 5 चैट कर सकेंगे पिन, जल्द आने वाला है नया अपडेट व्हाट्सऐप
    व्हाट्सऐप और इंस्टाग्राम पर भेजना चाहते हैं न्यू ईयर 2023 स्टीकर, जानें प्रक्रिया इंस्टाग्राम

    आम आदमी पार्टी समाचार

    भाजपा विधायक की मौजूदगी में MCD कर्मी की पिटाई, वीडियो वायरल दिल्ली नगर निगम
    MCD मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव लड़ेगी भाजपा, रेखा गुप्ता और कमल बागड़ी उम्मीदवार घोषित भाजपा समाचार
    कौन हैं शैली ओबरॉय, जिन्हें AAP ने बनाया दिल्ली मेयर के पद का उम्मीदवार? दिल्ली
    दिल्ली: सरकारी खजाने से राजनीतिक विज्ञापन देने के लिए AAP से 97 करोड़ वसूलने का आदेश अरविंद केजरीवाल

    दिल्ली नगर निगम

    ठग सुकेश चंद्रशेखर का आरोप- अरविंद केजरीवाल के इशारे पर परिवार को मिल रहीं धमकियां सुकेश चंद्रशेखर
    दिल्ली: स्कूल में पांचवीं की छात्रा को शिक्षिका ने कैंची से मारा, पहली मंजिल से फेंका बच्चों के खिलाफ अपराध
    दिल्ली: भाजपा और AAP ने एक-दूसरे पर लगाए पार्षदों को खरीदने की कोशिश का आरोप भाजपा समाचार
    दिल्ली: MCD चुनाव के नतीजों के AAP, भाजपा और कांग्रेस के लिए क्या मायने? आम आदमी पार्टी समाचार

    कांग्रेस समाचार

    गुलाम नबी आजाद की कांग्रेस में घर वापसी की खबरें, नेता ने नकारा जम्मू-कश्मीर
    भारत जोड़ो यात्राः राहुल गांधी ने खुद तोड़ा प्रोटोकॉल, सुरक्षा में ढील पर बोली दिल्ली पुलिस भारत जोड़ो यात्रा
    भारत जोड़ो यात्रा से जुड़े सवाल पर अखिलेश यादव बोले- भाजपा और कांग्रेस दोनों एक हैं उत्तर प्रदेश
    राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक पर CRPF का जवाब- उन्होंने खुद तोड़ा था सिक्योरिटी प्रोटोकॉल CRPF

    भाजपा समाचार

    अरिजीत सिंह का कोलकाता कॉन्सर्ट रद्द, भाजपा ने उठाए सवाल अरिजीत सिंह
    त्रिपुरा में भाजपा को झटका, गठबंधन सरकार से सातवें विधायक ने इस्तीफा दिया त्रिपुरा
    उमा भारती ने लोधी समाज को "भाजपा को वोट देने के बंधन" से किया मुक्त उमा भारती
    दिशा सालियान मामला: आदित्य ठाकरे के नार्को टेस्ट की मांग, किया पलटवार आदित्य ठाकरे

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2022