NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    फैशन टिप्स
    फिटनेस टिप्स
    रेसिपी
    कोरोना वायरस के मामले
    घरेलू नुस्खे
    योगासन
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / एडवेंचर गतिविधियों का अड्डा है बीर बिलिंग, घूमने जाएं तो जान लें ये जरूरी बातें
    लाइफस्टाइल

    एडवेंचर गतिविधियों का अड्डा है बीर बिलिंग, घूमने जाएं तो जान लें ये जरूरी बातें

    एडवेंचर गतिविधियों का अड्डा है बीर बिलिंग, घूमने जाएं तो जान लें ये जरूरी बातें
    लेखन अंजली
    Jun 06, 2022, 11:31 am 1 मिनट में पढ़ें
    एडवेंचर गतिविधियों का अड्डा है बीर बिलिंग, घूमने जाएं तो जान लें ये जरूरी बातें
    बीर बिलिंग यात्रा से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें (फोटो: ट्विटर/@hp_tourism)

    हिमाचल प्रदेश में स्थित बीर भारत के लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है, जो समुद्र तल से 5,000 फीट की ऊंचाई पर मौजूद है। इसे 'बीर बिलिंग' के नाम से भी जाना जाता है। यह पर्यटन स्थल प्रकृति नजारों, धार्मिक स्थल, झरने और एडवेंचर गतिविधियों के लिए आदर्श माना जाता है। अगर आप बीर बिलिंग घूमने जाने वाले हैं तो आइए आज हम आपको कुछ महत्वपूर्ण बातें बताते हैं ताकि आपके लिए आपकी यात्रा आरामदायक और मजेदार बन सके।

    बीर बिलिंग कैसे पहुंचे?

    हवाई मार्ग: निकटतम हवाई अड्डा कांगड़ा-गग्गल हवाई अड्डा है, जो बीर बिलिंग से 68 किलोमीटर दूर है। यहां से बीर बिलिंग पहुंचने के लिए आप टैक्सी या बस का सहारा ले सकते हैं। रेल मार्ग: आह्जू रेलवे जंक्शन निकटतम रेलवे स्टेशन है, जो बीर बिलिंग से तीन किलोमीटर दूर है। सड़क मार्ग: बीर बिलिंग दिल्ली से लगभग 550 किलोमीटर की दूरी पर है। अगर आप अपने निजी वाहन से यात्रा कर रहे हैं तो इस रास्ते जाएं- दिल्ली>अंबाला>बानुर>आनंदपुर साहिब>नंगल>उना>अम्ब>कांगड़ा>पालमपुर>बैजनाथ>बीर बिलिंग।

    गर्मियों के दौरान बीर बिलिंग में मौसम की स्थिति

    गर्मी का मौसम बीर बिलिंग की यात्रा करने और पैराग्लाइडिंग जैसे विभिन्न एडवेंचर गतिविधियों का आनंद लेने का सही समय है क्योंकि यहां का मौसम सुहावना रहता है। यहां का तापमान गर्मियों में 11 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। इस दौरान कई तरह की पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाती हैं। हालांकि, यहां पर रातें काफी सर्द हो सकती हैं। इसलिए गर्मियों में भी अपने साथ कुछ गर्म कपड़े जरूर लेकर जाएं।

    बीर बिलिंग में मौजूद पर्यटन स्थल और एडवेंचर गतिविधियां

    बीर बिलिंग में चोकलिंग मठ सबसे लोकप्रिय धार्मिक स्थलों में से एक है, जहां पर एक भव्य स्तूप के साथ पद्मसंभव की एक मूर्ति है। यहां आपको भगवान शिव को समर्पित बैजनाथ मंदिर भी अवश्य जाना चाहिए। इसके अतिरिक्त, यहां आकर गुनेहर जलप्रपात, हिरण पार्क संस्थान और धर्मालय संस्थान को भी अपनी यात्रा का हिस्सा बनाएं। आप चाहें तो बीर बिलिंग आकर पैराग्लाइडिंग, हैंग ग्लाइडिंग, ट्रेकिंग और माउंटेन बाइकिंग जैसी एडवेंचर गतिविधियों का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

    बीर बिलिंग के स्थानीय व्यंजन

    जब आप बीर बिलिंग जाएं तो वहां पर सेब की चटनी के साथ सिड्डू जरूर खाएं। सिड्डू हिमाचल की एक पारंपरिक डिश है जो न सिर्फ स्वादिष्ट बल्कि पौष्टिकता से भरपूर होती है। इसके अतिरिक्त, आप कुल्लू धाम को भी ट्राई कर सकते हैं, जो पत्तियों से बनी प्लेटों पर परोसा जाने वाला एक पारंपरिक सात-कोर्स भोजन है। यहां आप मीठा नाम की मिठाई भी ट्राई करें, जो मीठे चावल, सूखे मेवे और देसी घी से बनाई जाती है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    हिमाचल प्रदेश
    ट्रेवल टिप्स
    लाइफस्टाइल
    पर्यटन

    ताज़ा खबरें

    KKR बनाम PBKS: नितीश राणा ने जमाया IPL करियर का 17वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  नितीश राणा
    IPL 2023: KKR ने आखिरी गेंद पर PBKS को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: वरुण चक्रवर्ती ने PBKS के खिलाफ झटके 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े  वरुण चक्रवर्ती
    KKR बनाम PBKS: शिखर धवन IPL में 50 अर्धशतक बनाने वाले दूसरे भारतीय बने शिखर धवन

    हिमाचल प्रदेश

    साइबर जालसाजों ने कस्टमर केयर अधिकारी बन पूर्व DGP से की ठगी साइबर अपराध
    हिमाचल प्रदेश: शिक्षकों की अस्थायी नियुक्ति पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने दी सफाई, जानें क्या कहा सुखविंदर सिंह सुक्खू
    मई में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इन 5 खूबसूरत जगहों का करें रुख  पर्यटन
    दिल्ली-NCR में बारिश की संभावना, हिमाचल प्रदेश में येलो अलर्ट जारी भारतीय मौसम विभाग

    ट्रेवल टिप्स

    सिक्किम जाने का इरादा है तो जरूर करें इन 5 जगहों की यात्रा सिक्किम
    रोड ट्रिप पर जाने का इरादा है तो चुनें ये 5 आरामदायक और ट्रेंडी आउटफिट  यात्रा
    गर्मियों में रोड ट्रिप के दौरान कोई परेशानी नहीं चाहते तो फॉलो करें ये 5 टिप्स गर्मियों के टिप्स
    दुनिया का सबसे अनोखा गांव है मलाणा, यहां किसी भी चीज को नहीं छू सकते पर्यटक हिमाचल प्रदेश

    लाइफस्टाइल

    नेचुरल लुक के लिए अपनाएं ये 5 मेकअप टिप्स, 40 साल के बाद भी दिखेंगी जवां मेकअप टिप्स
    गर्मियों में बनाकर खाएं इन 5 फलों के सॉरबट, आसान है रेसिपी रेसिपी
    विश्व रेड क्रॉस दिवस: इस दिन को मनाने का कारण, महत्व और थीम लाइफस्टाइल
    चेहरे की अतिरिक्त चर्बी कम करने के लिए आजमाएं ये 5 टिप्स, जल्द मिलेगा फायदा एक्सरसाइज

    पर्यटन

    गर्मियों की छुट्टियों का लुत्फ उठाने के लिए इन 5 भारतीय हिल स्टेशन का करें रुख हिल स्टेशन
    गर्मियों में भारत की इन 5 खूबसूरत जगहों का करें रुख, बजट के है अनुकूल केरल
    गर्मियों में घूमने के लिए बेहतरीन हैं ये 5 बजट अनुकूल विदेशी जगहें  पुर्तगाल
    गोवा जाने की योजना है तो इन 5 ऑफबीट गतिविधियों का जरूर उठाएं लुत्फ  गोवा

    लाइफस्टाइल की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Lifestyle Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023