NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशिया कप क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / क्रिसमस पर घूमने की योजना बना रहे हैं? तो इन मशहूर जगहों पर ज़रूर जाएं
    क्रिसमस पर घूमने की योजना बना रहे हैं? तो इन मशहूर जगहों पर ज़रूर जाएं
    लाइफस्टाइल

    क्रिसमस पर घूमने की योजना बना रहे हैं? तो इन मशहूर जगहों पर ज़रूर जाएं

    लेखन प्रदीप मौर्य
    December 19, 2018 | 06:01 pm 1 मिनट में पढ़ें
    क्रिसमस पर घूमने की योजना बना रहे हैं? तो इन मशहूर जगहों पर ज़रूर जाएं

    क्रिसमस की धूम हर जगह देखने को मिल रही है। क्रिसमस ईसाई धर्म का सबसे बड़ा त्यौहार माना जाता है। आज के आधुनिक युग में क्रिसमस केवल एक धर्म तक सीमित नहीं रह गया है। इसे अब लगभग सभी धर्म के लोग मनाते हैं। क्रिसमस के मौक़े पर अगर आप घूमने की योजना बना रहे हैं तो आज हम आपको भारत की पाँच ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए काफ़ी मशहूर हैं।

    पुर्तगाली डांस है यहाँ का मुख्य आकर्षण

    सात केंद्र शासित प्रदेशों में से एक दमन-दीव भी है। यहाँ पर पुर्तगालियों का काफ़ी समय तक क़ब्ज़ा रहा, जिसका प्रभाव आज भी देखने को मिलता है। यही इस जगह को बेहद खास बनाता है। सालभर शांत रहने वाला दमन-दीव क्रिसमस के समय देखने लायक होता है। यहाँ के सभी चर्चों को सजाया जाता है। यहाँ का पुर्तगाली डांस मुख्य आकर्षण का केंद्र है। दमन-दीव आने के बाद आप चर्च ऑफ़ बोम जीसस, जैन मंदिर और देवका बीच ज़रूर घूमें।

    यहाँ के ऐतिहासिक चर्च देते हैं सुकून

    अगर आप शांति से क्रिसमस का जश्न मानना चाहते हैं तो पुडुचेरी आपके लिए सबसे अच्छी जगह है। यहाँ भी गोवा की तरह रोमन कैथोलिक लोगों की संख्या ज़्यादा है। इस वजह से इस शहर में क्रिसमस का त्यौहार बहुत धूम-धाम से मनाया जाता है। यहाँ कई ऐतिहासिक चर्च भी हैं, जो आपको सुकून पहुँचाएँगे। यहाँ का सेंट एंड्रूस चर्च 1745 में बना था, वहीं इम्मेकुलेट कंसेप्शन कैथेड्रल चर्च 1791 में बना था। ये दोनों चर्च आज भी मौजूद हैं।

    ख़ूबसूरत झरनों और बगीचों से नज़र हटा पाना मुश्किल

    अगर आपको पहाड़ बहुत पसंद हैं तो इस बार का क्रिसमस आप शिलॉन्ग में मना सकते हैं। यह जगह अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए पूरे देश में मशहूर है। यहाँ के झरने और बग़ीचे इतने ख़ूबसूरत हैं कि एक बार देखने के बाद इनसे नज़रें हटा पाना मुश्किल होता है। यहाँ क्रिसमस के समय कैरल की धुन भी सुनने को मिल जाती है। यहाँ आने के बाद नोहकलिकाई फॉल्स और उमीअम लेक ज़रूर देखने के लिए जाएं।

    कैरल की धुनों पर मनाया जाता है जीसस का जन्मदिन

    कोलकाता में क्रिसमस के समय अलग ही नज़ारा देखने को मिलता है। पूरे शहर में पेस्ट्रीज और फ़्रूट केक की महक भर जाती है। यह शहर स्ट्रीट शॉपिंग के लिए भी जाना जाता है, जो क्रिसमस के समय गुलज़ार रहता है। कोलकाता में भी कई मशहूर चर्च हैं, जहाँ क्रिसमस का त्यौहार धूम-धाम से मनाया जाता है। क्रिसमस के मौक़े पर मिडनाइट मास का आयोजन होता है और कैरल की धुनों पर जीसस का जन्मदिन मनाया जाता है।

    रातभर लोग चर्च में एकत्र होकर गाते हैं प्रार्थना गीत

    क्रिसमस के समय अगर मौज-मस्ती करनी हो तो केरल से बेहतरीन जगह कोई और हो ही नहीं सकती है। केरल में भी बड़े धूम-धाम से क्रिसमस का त्यौहार मनाया जाता है। यहाँ कई ऐतिहासिक चर्च हैं जो क्रिसमस के समय अलग ही दिखते हैं। यहाँ पूरी रात चर्च खुले रहते हैं। रात भर लोग चर्च में एकत्रित होकर प्रार्थना गीत गाते हैं। यहाँ के कई होटल्स क्रिसमस के समय ख़ास आयोजन करते हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    भारत की खबरें
    कोलकाता
    केरल
    पुदुचेरी
    ट्रेवल टिप्स
    शिलांग

    भारत की खबरें

    असल ज़िन्दगी के वीर-ज़ारा: प्रेमिका से मिलने पंहुचा पाकिस्तान, 6 साल की सजा काटकर लौटेगा भारत पाकिस्तान समाचार
    नए अवतार में सड़कों पर धूम मचाता दिख सकता है लम्ब्रेटा स्कूटर व्यवसाय
    दुबईः महज 13 साल की उम्र में सॉफ्टवेयर कंपनी चला रहा है भारतीय लड़का दुबई
    1984 सिख दंगेः कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को उम्रकैद, 31 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर दिल्ली हाई कोर्ट

    कोलकाता

    कोलकाता इंटरनैशनल फिल्म फेस्टिवल (KIFF) का हुआ उद्घाटन, शाहरुख-अमिताभ रहे मौजूद शाहरुख खान
    अमिताभ बच्चन ने अभिव्यक्ति की आजादी की बात, भाजपा ने ममता बनर्जी से जोड़ा अमिताभ बच्चन
    प्रधानमंत्री पश्चिम बंगाल को देंगे 7,800 करोड़ की परियोजना की सौगात, वंदे भारत को झंडी दिखाएंगे नरेंद्र मोदी
    गायक अरिजीत सिंह का कोलकाता कॉन्सर्ट नहीं हुआ रद्द अरिजीत सिंह

    केरल

    सबरीमाला विवाद: जानिये कैसे एक कन्नड़ अभिनेत्री का दावा बन गया इतने बड़े बवंडर का कारण भारतीय सुप्रीम कोर्ट
    सबरीमाला मंदिर विवाद: कोच्चि पहुंची तृप्ति देसाई का भारी विरोध, एयरपोर्ट पर ही करना पड़ा नाश्ता भारतीय सुप्रीम कोर्ट
    सबरीमाला मंदिर: कड़ी सुरक्षा के बीच खुला कपाट, बिना दर्शन के वापस लौंटी तृप्ति देसाई भारतीय सुप्रीम कोर्ट
    केरल के सिनेमाघरों में 2 दिन की हड़ताल, जानिए क्या है सिनेमाघर मालिकों की मांग OTT प्लेटफॉर्म

    पुदुचेरी

    पुडुचेरी: चार विधायकों के इस्तीफे के बाद कांग्रेस सरकार ने खोया बहुमत राहुल गांधी
    पुडुचेरी: कांग्रेस सरकार पर संकट के बीच उपराज्यपाल के पद से हटाई गईं किरण बेदी किरण बेदी
    पुडुचेरी: भाजपा ने विधानसभा चुनाव से ठीक पहले किरण बेदी को उपराज्यपाल पद से क्यों हटाया? किरण बेदी
    पुडुचेरी: कांग्रेस सरकार के लिए परीक्षा की घड़ी, 22 फरवरी को साबित करना होगा बहुमत कांग्रेस समाचार

    ट्रेवल टिप्स

    तुर्की की यात्रा के दौरान ये 5 गलतियां करने से बचें, नहीं होगी कोई दिक्कत तुर्की
    अच्छा अतिथि बनने के लिए इन 5 शिष्टाचारों का करें पालन, मेजबानों पर नहीं बनेंगे बोझ लाइफस्टाइल
    स्पेन की यात्रा के दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, हो सकती है परेशानी स्पेन
    सूरजकुंड में लगा शानदार अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेला, जानिए क्या-क्या है खास हरियाणा

    शिलांग

    IRCTC दे रहा है शिलांग-गुवाहाटी का जबरदस्त टूर पैकेज, जानें विवरण IRCTC
    मेघालय में इन दिनों हिंसा क्यों भड़की हुई है और इसकी शुरुआत कैसे हुई? मानवाधिकार
    खूबसूरत पर्यटन स्थल है शिलांग, घूमने जा रहे हैं तो जान लें ये जरूरी बातें मेघालय
    सिलीगुड़ी से लगभग 500 किमी दूर हैं ये पर्यटन स्थल, जहां मजे से बितेंगी छुट्टियां पश्चिम बंगाल
    अगली खबर

    लाइफस्टाइल की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Lifestyle Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023