NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / #Alvida2018: नए साल का स्वागत करने के लिए बेहतरीन हैं दिल्ली के पास स्थित ये जगहें
    अगली खबर
    #Alvida2018: नए साल का स्वागत करने के लिए बेहतरीन हैं दिल्ली के पास स्थित ये जगहें

    #Alvida2018: नए साल का स्वागत करने के लिए बेहतरीन हैं दिल्ली के पास स्थित ये जगहें

    लेखन प्रदीप मौर्य
    Dec 31, 2018
    01:49 pm

    क्या है खबर?

    आज साल 2018 का आख़िरी दिन है, कल से नया साल शुरू हो जाएगा।

    नए साल का स्वागत सभी लोग अपने-अपने तरीके से करते हैं। कई लोग जमकर पार्टी करते हैं तो कई लोग देश-विदेश में घूमकर नए साल का स्वागत करते हैं।

    अगर आप भी भव्य तरीक़े से नए साल का स्वागत बजट में करना चाहते हैं तो चिंता मत कीजिए। दिल्ली के पास ऐसी जगहें मौजूद हैं, जहाँ घूमकर आप नए साल को यादगार बना सकते हैं।

    मानेसर

    मानेसर की कई जगहें मोह सकती हैं आपका मन

    मानेसर दिल्ली के सबसे नज़दीक स्थित एक बहुत ही ख़ूबसूरत जगह है।

    मानेसर वैसे तो औद्योगिक क्षेत्र है, लेकिन यहाँ घूमने के लिए कई ऐसी जगहें हैं, जो आपका मन मोह सकती हैं।

    मानेसर दिल्ली से केवल 58 किलोमीटर दूर हरियाणा में स्थित है और यहाँ सुल्तानपुर पक्षी अभ्यारण्य, अम्युज़मेंट पार्क, लैंडस्केप, दमदमा झील और ताऊ देवी लाल पार्क जैसी कई ख़ूबसूरत जगहें हैं। यहाँ आप एक दिन में आसानी से घूमकर वापस आ सकते हैं।

    सोहना

    गाँव की संस्कृति और एडवेंचर का उठा सकते हैं लुफ़्त

    अगर आपको मिट्टी से लगाव है तो आप हरियाणा स्थित सोहना में नए साल का स्वागत कर सकते हैं।

    सोहना हरियाली से परिपूर्ण है, जहाँ आप शांति और सुकून का अनुभव कर सकते हैं। सोहना दिल्ली से मात्र 63 किलोमीटर दूर स्थित है।

    सोहना में शिव मंदिर, गाँव की संस्कृति और एडवेंचर का लुफ़्त उठाया जा सकता है। सोहना में घूमने की लिए आपको किसी प्लानिंग की ज़रूरत नहीं है। एक दिन में आराम से यहाँ घुमा जा सकता है।

    कुरुक्षेत्र

    देख सकते हैं महाभारत काल के कई साक्ष्य

    अगर आपको हिंदू धर्म के इतिहास से लगाव है तो आप कुरुक्षेत्र जा सकते हैं। कुरुक्षेत्र में ही पांडवों और कौरवों की बीच महाभारत का युद्ध लड़ा गया था।

    यहाँ पर आज भी महाभारत काल के कई साक्ष्यों को देखा जा सकता है। बता दें कुरुक्षेत्र दिल्ली से 155 किलोमीटर की दूरी पर हरियाणा में स्थित है।

    कुरुक्षेत्र में ब्रह्म सरोवर, कुरुक्षेत्र पैनोरमा एंड साइंस सेंटर, सन्निहित सरोवर जैसी मशहूर जगहें हैं। यहाँ आपका नया साल बेहतर बीत सकता है।

    ऋषिकेश

    उठा सकते हैं फ़्लाइंग फ़ॉक्स और माउंटेन बाइकिंग का लुफ़्त

    अगर आप थोड़ी दूर जाना चाहते हैं और नए साल का स्वागत चैलेंज़िंग तरीक़े से करना चाहते हैं तो ऋषिकेश आपके लिए सबसे बेहतरीन जगह है।

    यहाँ आप बंजी जंपिंग, लक्ष्मण झूला और त्रिवेणी घाट का आनंद ले सकते हैं। ऋषिकेश दिल्ली से 242 किलोमीटर दूर उत्तराखंड में स्थित है।

    इसके साथ ही आप यहाँ फ़्लाइंग फ़ॉक्स और माउंटेन बाइकिंग का भी लुफ़्त उठा सकते हैं। हालाँकि अगर आप रिवर राफ़्टिंग करना चाहते हैं तो आपको निराशा हो सकती है।

    चंडीगढ़

    कम ख़र्च में भव्य तरीक़े से कर सकते हैं नए साल का स्वागत

    चंडीगढ़ में घूमने के लिए कई ऐसी जगहें हैं जो आपका मन मोह सकती हैं। यहाँ आप कैपिटल कॉम्प्लेक्स, रॉक गार्डेन, रोज़ गार्डेन, हिडेन वैली, सेक्टर 17 प्लाज़ा जैसी मशहूर जगहों पर घूम सकते हैं।

    यह दिल्ली से 244 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। हालाँकि यहाँ आप एक दिन में तो नहीं लेकिन दो दिन में अच्छी तरह घूम सकते हैं।

    चंडीगढ़ में आप अपने नये साल का स्वागत भव्य तरीक़े से बहुत कम ख़र्च में कर सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली
    ट्रेवल टिप्स
    पर्यटन

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    दिल्ली

    पीएम मोदी ने वेस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया, दिल्ली को प्रदूषण से मिलेगी राहत नरेंद्र मोदी
    दिल्ली में दाखिल हुए दो कुख्यात आतंकी, तस्वीर जारी कर पुलिस ने जारी किया अलर्ट दिल्ली पुलिस
    दिल्ली: फैशन डिजाइनर समेत दो लोगों की हत्या, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी दिल्ली पुलिस
    केजरीवाल की सुरक्षा में फिर चूक, जिंदा कारतूस लेकर मिलने पहुंचा शख्स अरविंद केजरीवाल

    ट्रेवल टिप्स

    क्रिसमस पर घूमने की योजना बना रहे हैं? तो इन मशहूर जगहों पर ज़रूर जाएं भारत की खबरें
    नए साल पर IRCTC का शानदार ऑफ़र, मात्र 400 रुपये में करें गोवा की सैर गोवा

    पर्यटन

    पर्यटकों की पहली पसंद बन रहा है स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, अब तक देखने आए लाखों पर्यटक गुजरात
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025