Page Loader
गर्मियों में घर पर बनाई जा सकती हैं ये 5 स्मूदी, पेट रहेगा स्वस्थ
गर्मियों में करें इन स्मूदी का सेवन

गर्मियों में घर पर बनाई जा सकती हैं ये 5 स्मूदी, पेट रहेगा स्वस्थ

लेखन गौसिया
Apr 17, 2023
05:23 pm

क्या है खबर?

गर्मियों के मौसम ठंडा और हाइड्रेटेड रहने के लिए स्वादिष्ट ठंडे मॉकटेल, फलों के रस और स्मूदी का आनंद लेने का समय है। अगर बात स्मूदी की हो तो यह स्वस्थ सब्जियों, फलों, दही और दूध से तैयार पेय होता है, जिसका सेवन गर्मियों के दौरान जरूरी है। ये पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और आपके शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं। आज हम आपको 5 स्मूदी की रेसिपी बताएंगे, जो पाचन क्रिया के लिए फायदेमंद हैं।

#1

अनानास, संतरे और केले की स्मूदी

यह स्मूदी पेट भरने के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले 2 ताजे केले और संतरे को छीलकर काट लें। अब इन दोनों को अनानास और एक कप ग्रीक योगर्ट के साथ अच्छे से ब्लेंड कर लें। इसके बाद एक बड़े गिलास में स्मूदी को डालकर उसमें कुछ बर्फ के टुकड़े डाल दें। आप गर्मियों में इन फलों से बनी स्मूदी का जायका भी ले सकते हैं।

#2

ब्लूबेरी और अलसी की स्मूदी

गर्मियों के दौरान फाइबर, विटामिन, खनिज और एंटी-ऑक्सिडेंट से भरपूर ब्लूबेरी का सेवन जरूरी है। अलसी के बीज में भी फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो स्वास्थ्य के लिए अच्छी है। सबसे पहले ब्लूबेरी को अलसी के बीज, दूध, ग्रीक योगर्ट, कटे हुए केले और पालक के साथ ब्लेंड करें। अब एक लंबे गिलास में मिश्रण को डालकर उसमें बर्फ के टुकड़े डाल दें। अंत में ब्लूबेरी से सजाकर ठंडा-ठंडा परोसें।

#3

नारियल पानी और अनानास की स्मूदी

नारियल पानी और अनानास की स्मूदी दोपहर में पीने के लिए एकदम बेहतरीन पेय है। यह आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत और पाचन संबंधी किसी भी समस्या को रोकने में मददगार है। स्मूदी बनाने के लिए अदरक, नारियल का पानी, ग्रीक योगर्ट, हल्दी, शहद और अनानास को ब्लेंड कर लें। अब एक लंबे गिलास में मिश्रण को डालें और फिर अनानास के स्लाइस से सजाकर ठंडा-ठंडा परोसें। वहीं सुबह खाली पेट नारियल पानी पीने से ये फायदे मिलते हैं।

#4

चुकंदर और पालक की स्मूदी

गर्मियों में चुकंदर का सेवन अच्छा है क्योंकि यह सूजन और ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करके पेट के स्वास्थ्य को बनाए रखने में मददगार है। स्मूदी बनाने के लिए कटे हुए पालक, स्ट्रॉबेरी, प्रून (सूखा बेर), चुकंदर, केला, अदरक का एक टुकड़ा और बिना चीनी का केफिर डालकर ब्लेंड करें। इसके बाद इसे गिलास में निकालकर कुछ बर्फ के टुकड़े डाले और ठंडा-ठंडा परोसें। वहीं चुकंदर के जूस को डाइट में शामिल करने से स्वास्थ्य को ये लाभ मिलेंगे।

#5

खजूर और केले की स्मूदी

खजूर पाचन स्वास्थ्य के लिए बेहद अच्छा माना जाता है और यह प्रोटीन का अच्छा स्रोत है। स्मूदी बनाने के लिए सबसे पहले मुट्ठी भर खजूर को कटे हुए केले, कटे हुए सेब, बादाम का मक्खन और अलसी के बीजों के साथ मलाईदार होने तक ब्लेंड करें। अब इस स्मूदी को बर्फ के टुकड़ो के साथ एक लंबे गिलास में डालें, फिर केले के स्लाइस से सजाकर ठंडा-ठंडा परोसें। आप खजूर से ये स्वादिष्ट व्यंजन भी बना सकते हैं।