NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / काले कैस्टर तेल के इस्तेमाल से मिल सकते हैं ये 5 प्रमुख लाभ
    अगली खबर
    काले कैस्टर तेल के इस्तेमाल से मिल सकते हैं ये 5 प्रमुख लाभ
    काले कैस्टर तेल के फायदे

    काले कैस्टर तेल के इस्तेमाल से मिल सकते हैं ये 5 प्रमुख लाभ

    लेखन अंजली
    Feb 23, 2023
    06:00 pm

    क्या है खबर?

    काले कैस्टर तेल के लाभ आपको नियमित कैस्टर तेल के ऊपर इसे चुनने के लिए प्रेरित कर सकते हैं।

    यह तेल बनाने सबसे पहले कैस्टर के बीजों को भूना जाता है, फिर इन्हें पीसकर पानी डाला जाता है। इसके बाद मिश्रण को धीमी आंच पर उबाला जाता है और तेल बन जाता है। यह तेल कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है।

    आइए जानते हैं कि काले कैस्टर तेल के इस्तेमाल से क्या-क्या लाभ मिल सकते हैं।

    #1

    त्वचा के संक्रमण का कर सकता है इलाज

    काले कैस्टर तेल में मौजूद एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण त्वचा के संक्रमण का इलाज करने में मदद कर सकते हैं।

    यह तेल प्राकृतिक और सिंथेटिक-मुक्त भी होता है और सीधे त्वचा में अवशोषित होकर बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकता है।

    लाभ के लिए इस तेल को बेकिंग सोडा के साथ मिलाकर संक्रमित जगह लगाने से बहुत राहत मिल सकती है।

    यह उपाय खमीर संक्रमण, सनबर्न और दाद के लिए भी अच्छा काम करता है।

    #2

    पाचन क्रिया के लिए है लाभदायक

    काला कैस्टर तेल कब्ज से राहत दिलाने में मदद कर सकता है।

    इस तेल में मौजूद रिकिनोइलिक एसिड आंतों की परतों की मांसपेशियों की कोशिकाओं पर रिसेप्टर्स को बांधता है। यह मांसपेशियों की कोशिकाओं को सिकोड़कर कई पाचन समस्याओं का प्राकृतिक रूप से इलाज कर सकता है। इससे पाचन क्रिया मजबूत होती है और कब्ज जैसी समस्या से छुटकारा मिल सकता है।

    लाभ के लिए काले कैस्टर तेल से पेट पर हल्के हाथों से मालिश करें।

    #3

    मांसपेशियों और जोड़ों के दर्द में असरदार

    काला कैस्टर तेल मांसपेशियों और जोड़ों के दर्द को ठीक करने में मदद कर सकता है।

    लाभ के लिए प्रभावित हिस्से पर काला कैस्टर तेल लगाकर हल्के हाथों से मालिश करें। इसके बाद प्रभावित जगह को सूती कपड़े से ढक दें।

    यह उपाय पीठ और गर्दन दर्द से भी राहत दिला सकता है। हालांकि, जोड़ों के दर्द के मामले में यह उपाय एक अस्थायी राहत के रूप में कार्य करता है।

    #4

    बालों के पोषण में कर सकता है मदद

    कर्लिंग आयरन, स्ट्रेटनिंग आयरन या ब्लो हेयर ड्रायर जैसे हेयर स्टाइलिंग टूल्स का इस्तेमाल करके बालों को नए-नए लुक दिए जा सकते हैं, लेकिन इनके कारण बाल काफी रूखे और बेजान हो सकते हैं।

    वहीं इनसे बालों के टूटने की संभावना भी बनी रहती है और दोमुंहे बाल की समस्या भी हो सकती है।

    काला कैस्टर तेल इन समस्याओं को दूर करके बालों को भरपूर पोषण देने में मदद कर सकता है।

    #5

    पीरियड्स का दर्द भी हो सकता है दूर

    पीरियड्स के दौरान पेट दर्द और ऐंठन से प्रभावित मांसपेशियों को आराम दिलाने के लिए काले कैस्टर तेल का इस्तेमाल करना फायदेमंद हो सकता है। इसमें एंटी-स्पास्मोडिक और दर्द निवारक गुण होते हैं, जो पेट में होने वाली ऐंठन और दर्द को दूर करते हैं।

    इसके लिए एक कटोरी में बड़ी चम्मच नारियल का तेल और काले कैस्टर तेल की कुछ बूंदें मिलाएं। उसके बाद मिश्रण को पेट लगाकर कुछ मिनट तक हल्के हाथ से मालिश करें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    स्वास्थ्य
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: अर्शदीप सिंह और काइल जैमीसन ने फाइनल में लिए 3-3 विकेट, जानिए आंकड़े  IPL 2025
    IPL 2025 में शानदार रहा विराट कोहली का प्रदर्शन, ये रिकॉर्ड्स भी किए अपने नाम  विराट कोहली
    भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष उड़ान 10 जून तक स्थगित शुभांशु शुक्ला
    IPL 2025, फाइनल: RCB ने PBKS को दिया 191 रन का लक्ष्य  IPL 2025

    स्वास्थ्य

    अंडरआर्म्स का कालापन कम करने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे घरेलू नुस्खे
    ऑयल पुलिंग का तरीका, फायदे और इसके पीछे का वैज्ञानिक कारण आयुर्वेद
    बुरी आदतों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो इन 5 तरीकों को अपनाएं स्वास्थ्य टिप्स
    स्वस्थ जीवनशैली के लिए इन टिप्स को करें फॉलो, मिलेंगे स्वास्थ्यवर्धक लाभ खान-पान

    लाइफस्टाइल

    कलाई को मजबूती देने में मदद कर सकती हैं ये 5 आसान एक्सरसाइज एक्सरसाइज
    हाई कोलेस्ट्रॉल से परेशान हैं तो डाइट में शामिल करें ये 5 व्यंजन, जानिए इनकी रेसिपी रेसिपी
    अधिक स्क्रिन टाइम से बालों पर पड़ सकता है बुरा प्रभाव, जानिए बचने के तरीके बालों की देखभाल
    शाही डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए बेहतरीन हैं ये 5 भारतीय जगहें राजस्थान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025