Loading...
कैरेमल व्यंजन घर पर बनाना है बेहद आसान, जानिए 5 रेसिपी
घर पर ट्राई करें कैरेमल व्यंजन

कैरेमल व्यंजन घर पर बनाना है बेहद आसान, जानिए 5 रेसिपी

लेखन अंजली
Apr 05, 2023
04:10 pm

क्या है खबर?

कैरेमल व्यंजन अब बाजार में आसानी से मिल जाते हैं और रेस्टोरेंट में भी इनकी कई वैरायटी उपलब्ध हैं। हालांकि, अगर आपको कैरेमल बहुत पसंद हैं तो आप इसके व्यंजनों को बार-बार खरीदने या रेस्टोरेंट जाकर खाने की बजाय घर पर भी बनाकर खा सकते हैं। आइए आज हम आपको 5 तरह के कैरेमल व्यंजनों की आसान रेसिपी बताते हैं, जिन्हें आप घर पर आसानी से बना सकते हैैं।

#1

कैरेमल ब्रेड पॉपकॉर्न 

ब्रेड स्लाइस लें और उनके किनारे को चाकू से काट दें। अब इन किनारों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।

इसके बाद थोड़ा गरम घी में ब्रेड के टुकड़ों को डालें और इन्हें करारा होने तक भूनें।

इसके बाद 5 मिनट के लिए धीमी आंच पर चीनी और पानी को पकाकर कैरेमल तैयार करें। मिश्रण गाढ़ा होने पर इसमें दूध और मक्खन के साथ ब्रेड के टुकड़े डालकर परोसें।

आप चाहें तो कैरेमल मखाने भी ट्राई कर सकते हैं।

#2

सॉल्टेड कैरेमल पाई

सबसे पहले बिस्कुट का चुरा, मक्खन और चीनी को एकसाथ मिलाकर फ्रिज में रखें।

अब नमकीन कैरमेल को पानी और चीनी के साथ तब तक उबालें जब तक चीनी घुल न जाए। इसके बाद इसमें थोड़ा मक्खन, क्रीम चीज, ब्राउन शुगर और नमक डालकर अच्छे से मिलाएं।

इसके बाद इस मिश्रण को बिस्किट के मिश्रण पर डालें और रातभर के लिए फ्रिज में रख दें। अगले दिन पाई का स्वाद लें।

ADVERTISEMENT

#3

कैरेमल चिप कुकीज

सबसे पहले अपने ओवन को 190 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहीट करें।

इसके बाद एक कटोरे में चीनी, मक्खन, सफेद मक्खन और वनिला एसेंस को क्रीमी होने तक फेंटें।

अब एक दूसरे कटोरे में मैदा, नमक और बेकिंग सोडा मिलाकर दोनों कटोरों की सामग्रियों को एकसाथ मिलाते हुए इसकी लोइयां बना लें।

अंत में इस पर चॉको चिप्स और कारमेल चिप्स मिलाकर आटे की छोटी-छोटी लोइयों को कुकीज का आकार दें और 10-12 मिनट तक बेक करने के बाद परोसें।

ADVERTISEMENT

#4

कैरेमल खीर

कैरेमल खीर बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में चावल और दूध को तेज आंच पर उबालें। अब गर्म घी में काजू और किशमिश भूनें।

इसके बाद 5 मिनट के लिए धीमी आंच पर चीनी और पानी को पकाकर कैरेमल तैयार करें।

अब कैरेमल में खीर डालकर धीमी आंच पर चलाते हुए पका लें। खीर में कैरेमल मिल जाने पर इसमें भुने हुए काजू और किशमिश मिलाते हुए एक-दो मिनट तक और पकाएं। इसके बाद इसे परोसें।

#5

कैरेमल कस्टर्ड

सबसे पहले अपने ओवन को 175 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहीट करें।

अब एक सॉस पैन में पानी और चीनी को तब तक उबालें जब तक कि आपको सुनहरा-भूरा सिरप न मिल जाए।

इसके बाद थोड़ा दूध, चीनी, सफेद मक्खन और कैरेमल सिरप को एकसाथ फेंटकर इसे बेकिंग डिश में डालें।

फिर इसे 45 मिनट तक बेक करें और एक बार इसे ठंडा करने के बाद इस पर अधिक कैरेमल सिरप डालकर इसका स्वाद लें।

ADVERTISEMENT