NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / च्युइंग गम चबाना सेहत के लिए है बेहद फायदेमंद, जानिए इससे मिलने वाले 5 प्रमुख फायदे
    अगली खबर
    च्युइंग गम चबाना सेहत के लिए है बेहद फायदेमंद, जानिए इससे मिलने वाले 5 प्रमुख फायदे
    च्युइंग गम चबाने से स्वास्थ्य को होने वाले 5 प्रमुख फायदे

    च्युइंग गम चबाना सेहत के लिए है बेहद फायदेमंद, जानिए इससे मिलने वाले 5 प्रमुख फायदे

    लेखन गौसिया
    Feb 22, 2023
    08:00 pm

    क्या है खबर?

    बहुत से लोग च्युइंग गम इसलिए चबाते हैं ताकि वह सांस की बदबू से छुटकारा पा सकें। वहीं कुछ ऐसे लोग भी हैं जो सिर्फ कूल दिखने के लिए च्युइंग गम चबाते हैं।

    हालांकि, हजारों साल पहले से इसका इस्तेमाल दांतों को साफ करने और भूख शांत करने के लिए होता आ रहा है।

    इसके अलावा भी च्युइंग गम चबाने के कई फायदे हैं, जिनके बारे में आप नहीं जानते होंगे तो आइए आज इससे जुड़े 5 फायदे जानते हैं।

    #1

    याददाश्त में सुधार करने में है मददगार

    च्युइंग गम चबाने से कमजोर याददाश्त में काफी हद तक सुधार होता है। दरअसल, यह मस्तिष्क में रक्त के प्रवाह को बढ़ाता है, जिससे महत्वपूर्ण जानकारियां याद रखने में मदद मिलती है।

    प्रोफेसर एंड्रयू शोले ने अपने शोध में पाया कि च्युइंग गम चबाकर शॉर्ट-टर्म मेमोरी को 35 प्रतिशत तक सुधारा जा सकता है।

    इसके अलावा पुदीने और अनानास के स्वाद वाली च्युइंग गम ध्यान और कॉग्निटिव क्षमता को बढ़ाने के लिए मददगार होती हैं।

    #2

    सीने की जलन को कम करने में है सहायक 

    एसिड रिफ्लक्स के कारण कई बार खाना खाने के बाद सीने में जलन या दर्द महसूस होने लगता है।

    इसके बचाव के लिए च्युइंग गम चबाया जा सकता है, क्योंकि यह निगलने की प्रक्रिया को तेज करता है और पेट से एसिड को साफ करता है।

    दरअसल, जब च्युइंग गम चबाया जाता है तो लार ज्यादा बनती है। इससे दांतों की सड़न और एसिड रिफ्लक्स के कारण होने वाली मुंह के स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं से बचा जा सकता है।

    #3

    उल्टी की समस्या को दूर करने में है कारगर

    जब भी उल्टी या मिचली जैसा महसूस होता है तो ऐसे समय पर पुदीने वाली च्युइंग गम इससे राहत दिलाने में काफी मदद कर सकती है।

    एक अध्ययन के मुताबिक, जिन महिलाओं को सर्जरी के बाद बीमार और अजीब महसूस हुआ और उन्हें चबाने के लिए पेपरमिंट च्युइंग गम दिया गया, उन्हें उल्टी से राहत मिली।

    इसके अलावा मोशन सिकनेस के कारण पेट खराब होने पर शुगर-फ्री और अदरक के स्वाद वाली च्युइंग गम चबाना काफी प्रभावी है।

    #4

    वजन कम करने में है प्रभावी

    च्युइंग गम चबाने से रोजाना उपभोग की जाने वाली अतिरिक्त कैलोरी को आसानी से कम किया जा सकता है।

    इसे चबाने से बाहर का खाना खाने का मन कम हो जाता है, क्योंकि यह क्रेविंग को नियंत्रित करने में मदद करता है।

    इसके अलावा इससे भूख को भी नियंत्रित किया जा सकता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलेगी।

    रोड आइलैंड विश्वविद्यालय के शोध के मुताबिक, जो लोग च्युइंग गम चबाते हैं, वे 67 प्रतिशत कम कैलोरी लेते हैं।

    #5

    तनाव और चिंता को भी करती है कम

    खराब जीवनशैली की वजह से तनाव और चिंता महसूस करना आम हो गया है। इससे स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। हालांकि, च्युइंग गम चबाने से तनाव और चिंता को कम किया जा सकता है।

    2011 में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक, जिन लोगों ने 14 दिनों तक दो बार च्युइंग गम चबाया है, उनकी चिंता उन लोगों की तुलना में काफी कम थी, जो च्युइंग गम नहीं चबाते थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    लाइफस्टाइल
    स्वास्थ्य टिप्स
    स्वास्थ्य

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    लाइफस्टाइल

    किशमिश का पानी स्वास्थ्य के लिए है लाभदायक, मिल सकते हैं ये 5 मुख्य फायदे खान-पान
    आंखों को स्वस्थ रखने में मदद कर सकती हैं ये 5 एक्सरसाइज एक्सरसाइज
    गोवा कार्निवल 2023: जानिए इस मौज-मस्ती वाले जश्न की तिथि, इतिहास और प्रमुख आकर्षण  गोवा
    व्हाइटहेड्स से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे त्वचा की देखभाल

    स्वास्थ्य टिप्स

    खुबानी होती है स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद, जानिए इससे मिलने वाले 5 फायदे लाइफस्टाइल
    हार्ट अटैक बनाम कार्डियक अरेस्ट: दोनों में क्या है अंतर और कैसे करें बचाव? ट्विटर
    सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं ये 5 स्वादिष्ट और जायकेदार दलिया, जानें रेसिपी खान-पान
    नाश्ते में भूलकर भी न करें इन 5 फूड्स का सेवन, फिटनेस एक्सपर्ट से जानें वजह लाइफस्टाइल

    स्वास्थ्य

    आंखों का तनाव दूर करने के लिए अपनाए जा सकते हैं ये 5 तरीके तनाव
    चुकंदर के अधिक सेवन हो सकती हैं ये 5 प्रमुख समस्याएं गर्भवती महिलाओं के टिप्स
    अंडरआर्म्स का कालापन कम करने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे घरेलू नुस्खे
    ऑयल पुलिंग का तरीका, फायदे और इसके पीछे का वैज्ञानिक कारण आयुर्वेद
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025