NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / घूमने का प्लान बना रहे हैं तो माउंट आबू की इन खूबसूरत जगहों का करें रुख
    अगली खबर
    घूमने का प्लान बना रहे हैं तो माउंट आबू की इन खूबसूरत जगहों का करें रुख
    माउंट आबू के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल

    घूमने का प्लान बना रहे हैं तो माउंट आबू की इन खूबसूरत जगहों का करें रुख

    लेखन अंजली
    May 27, 2022
    04:49 pm

    क्या है खबर?

    राजस्थान में स्थित माउंट आबू एक खूबसूरत हिल स्टेशन है, जो हर साल अपने असीमित आकर्षणों की वजह से पर्यटकों को आमंत्रित करता है।

    यहां की हसीन वादियां और प्राकृतिक दृश्य आने वाले पर्यटकों के दिल और दिमाग पर एक जादू सा कर देते हैं।

    आइए आज हम आपको माउंट आबू के कुछ प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में बताते हैं, जहां आप गर्मियों की छुट्टियों में जाकर अपने जीवन के कुछ क्षण एन्जॉय कर सकते हैं।

    #1

    नक्की झील

    माउंट आबू की प्रेम झील के रूप में भी जानी जाने वाली नक्की झील भारत की सबसे बड़ी मानव निर्मित झीलों में से एक है।

    अगर आप माउंट आबू की यात्रा करने जाने वाले हैं तो नक्की झील जरूर घूमें क्योंकि इस हिल स्टेशन की का भ्रमण इसके बिना अधूरा है।

    जैसे ही आप नक्की झील में बोटिंग करेंगे, वहां आपको राजसी पहाड़ियों और अजीब आकार की चट्टानों के मनोरम दृश्य देखने को मिल सकते हैं।

    #2

    टोड रॉक

    टॉड रॉक मूल रूप से एक विशाल चट्टान का टुकड़ा है, जो नक्की झील के किनारे स्थित है।

    इस जगह का नाम प्राकृतिक रूप से बने पत्थर की वजह से दिया गया है जो किनारे से एक कछुआ जैसा दिखता है।

    टॉड रॉक का रास्ता नक्की झील के पास से शुरू होता है और इसके शीर्ष पर पहुंचने के लिए 250 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती है।

    यह दोस्तों और परिवार के साथ पिकनिक मनाने के लिए एक आदर्श स्थल है।

    #3

    माउंट आबू वन्यजीव अभयारण्य

    माउंट आबू पर्वत श्रृंखला के सबसे पुराने और सबसे स्थापित हिस्सों में से एक माउंट आबू वन्यजीव अभयारण्य लगभग 300 मीटर चौड़ा और सात किलोमीटर लंबा है।

    उत्तम वनस्पतियों और जीवों को संरक्षित करने के लिए इस जगह को 1960 में वन्यजीव अभयारण्य घोषित किया गया था।

    अगर आप इन वन्यजीवों के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं तो इस पर्यटन स्थल की सैर जरूर करें।

    #4

    चंपा गुफा

    टॉड रॉक और नक्की झील के बीच स्थित चंपा गुफा एक रहस्यमयी गुफा है, जो इतिहास प्रेमियों के लिए एक आदर्श स्थान है।

    किंवदंतियों के अनुसार, स्वामी विवेकानंद ने 1891 में कुछ हफ्तों के लिए यहां ध्यान लगाया था।

    बता दें कि इस गुफा के दो खंड हैं, जिसमें एक बड़ा खंड शयनकक्ष के रूप में इस्तेमाल किया गया था, जबकि दूसरे खंड का इस्तेमाल स्वामी विवेकानंद ने ध्यान लगाने के लिए किया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    राजस्थान
    लाइफस्टाइल
    पर्यटन
    ट्रैवल टिप्स

    ताज़ा खबरें

    ISRO का सैटेलाइट EOS-09 लॉन्च हुआ असफल, तीसरा चरण नहीं कर पाया पार  ISRO
    IPL 2025: शुभमन गिल का DC के खिलाफ बेहद खराब रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल
    RCB बनाम KKR: बारिश की भेंट चढ़ा मैच, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई कोलकाता IPL 2025
    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी

    राजस्थान

    करौली: हिंसा के दौरान 15 लोगों को बचाने के लिए भीड़ से भिड़ी यह महिला आग त्रासदी
    राजस्थान: सिरोही में रहस्यमयी बीमारी के चलते 5 दिन में 7 बच्चों की मौत स्वास्थ्य
    मध्य प्रदेश के बाद अब गुजरात में सांप्रदायिक हिंसा के आरोपियों की संपत्तियों पर चले बुलडोजर मध्य प्रदेश
    असम में भारी बारिश और बिजली गिरने से 11 लोगों की मौत, 20,000 लोग प्रभावित असम

    लाइफस्टाइल

    हिमाचल प्रदेश के ये ऑफबीट पर्यटन स्थल छुट्टियों के लिए हैं बेहतरीन हिमाचल प्रदेश
    बच्चों को गर्मी से सुरक्षित रखने के लिए अपनाएं ये तरीके स्वास्थ्य
    गर्मियों में बनाएं कच्चे आम से बनने वाली ये स्वादिष्ट ड्रिंक्स, आसान हैं रेसिपीज खान-पान
    घर के आंगन को खूबसूरत बनाने के लिए अपनाएं ये तरीके घर की सजावट

    पर्यटन

    तेलंगाना का पोचमपल्ली 'सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव' की सूची में शामिल, UNWTO ने किया ऐलान भारत की खबरें
    भारत की इन जगहों पर धूमधाम से मनाया जाता है क्रिसमस भारत की खबरें
    महाबलेश्वर घूमते समय इन चीजों का जरूर उठाएं लुत्फ, यादगार बन जाएगा सफर महाराष्ट्र
    चेन्नई जाएं तो इन चीजों को अपनी यात्रा का जरूर बनाएं हिस्सा चेन्नई

    ट्रैवल टिप्स

    कुछ एडवेंचरस करना चाहते हैं? इन विदेशी यात्राओं पर जरुर जाएं लाइफस्टाइल
    फरवरी में ठंड का मजा लेना है तो भारत की इन खूबसूरत जगहों पर जाएं घूमने उत्तराखंड
    ऋषिकेश जाएं तो इन 10 एडवेंचर एक्टिविटीज का जरूर लें मजा उत्तराखंड
    पहाड़ों से लगाव है? गुवाहाटी की ये जगहें आपकी छुट्टियों के लिए हैं एकदम बेहतरीन असम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025