NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / खूबसूरत पर्यटन स्थल है चंबा, घूमने जा रहे हैं तो जान लें ये जरूरी बातें
    अगली खबर
    खूबसूरत पर्यटन स्थल है चंबा, घूमने जा रहे हैं तो जान लें ये जरूरी बातें
    चंबा जाएं तो इन बातों का रखें ध्यान

    खूबसूरत पर्यटन स्थल है चंबा, घूमने जा रहे हैं तो जान लें ये जरूरी बातें

    लेखन अंजली
    May 27, 2022
    10:53 am

    क्या है खबर?

    हिमाचल प्रदेश में रावी नदी के किनारे स्थित चंबा एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है, जो समुद्र तल से लगभग 1,006 मीटर की ऊंचाई पर है।

    राजसी हिमालय से घिरा चंबा शानदार झीलों, वन्यजीव अभयारण्य और अद्भुत घाटियों के लिए प्रसिद्ध है।

    अगर आप चंबा घूमने जाने वाले हैं तो आइए आज हम आपको कुछ महत्वपूर्ण बातें बताते हैं ताकि आपके लिए आपकी यात्रा आरामदायक बनें और आप यहां अपनी छुट्टियों का जमकर लुत्फ उठाएं।

    राह

    चंबा कैसे पहुंचे?

    हवाई मार्ग: निकटतम हवाई अड्डा कांगड़ा-गग्गल हवाई अड्डा है, जो चंबा से 116 किलोमीटर दूर है। यहां से चंबा पहुंचने के लिए आप टैक्सी या बस का सहारा ले सकते हैं।

    रेल मार्ग: चंबा का निकटतम रेलवे स्टेशन पठानकोट है, जो इस पर्यटन स्थल से 120 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

    सड़क मार्ग: चंबा दिल्ली से लगभग 580 किलोमीटर की दूरी पर है और अगर आप अपने निजी वाहन से सफर तय कर रहे हैं तो ऐसे जाएं- दिल्ली>पानीपत>कुरुक्षेत्र>पटियाला>लुधियाना>जालांधर>होशियारपुर>पठानकोट>कांगड़ा>चंबा।

    पर्यटन

    चंबा में घूमने के लिए लोकप्रिय स्थान

    चंबा में चमेरा नाम की झील है, जो अपनी खूबसूरती से पर्यटकों को बेहद आकर्षित करती है। चमेरा के अलावा मणिमहेश झील भी लोकप्रिय है।

    लक्ष्मी नारायण मंदिर, चामुंडा देवी मंदिर, हरि राय मंदिर, सुई माता मंदिर, अखंड चंडी महल, रंग महल और स्कॉटिश चर्च भी यहां के पर्यटन स्थल हैं।

    इसके अतिरिक्त, चंबा में आप ट्रेकिंग, कयाकिंग और रोइंग जैसी एडवेंचर गतिविधियों का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

    समय

    चंबा में घूमने का सबसे अच्छा समय

    गर्मियां चंबा की यात्रा करने और विभिन्न एडवेंचर गतिविधियों का आनंद लेने का सही समय है क्योंकि यहां का मौसम सुहावना रहता है।

    बेहतर होगा कि आप मई और जून में चंबा आएं क्योंकि इस दौरान यहां का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं जाता है।

    इस बात का ध्यान रखें कि रात के समय चंबा में ठंडी हवा चल सकती है, इसलिए अपने साथ कुछ कुछ हल्के जैकेट कैरी करना न भूलें।

    रहने की व्यवस्था

    चंबा में ठहरने के विकल्प

    चंबा में अलग-अलग बजट के बहुत सारे रिसॉर्ट, होमस्टे, गेस्ट हाउस और होटल हैं। अधिकतर ठहरने के विकल्प कोर्ट लेन में स्थित हैं, जो दूर पहाड़ों का सुंदर दृश्य प्रस्तुत करता है।

    इसके अतिरिक्त, हिमाचल प्रदेश का पर्यटन विभाग बजट आवास प्रदान करने वाले होटलों का भी संचालन करता है, जिसमें आप अपनी यात्रा के दौरान ठहर सकते हैं।

    आप यहां आकर कैंपिंग का विकल्प भी चुन सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हिमाचल प्रदेश
    लाइफस्टाइल
    पर्यटन
    ट्रैवल टिप्स

    ताज़ा खबरें

    परेश रावल से पहले ये कलाकार अचानक हुए फिल्मों से बाहर, निर्माताओं को हुआ बड़ा नुकसान परेश रावल
    उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में धार्मिक कार्यक्रम के दौरान हाईटेंशन तार से चिपके लोग, 4 की मौत उत्तर प्रदेश
    गूगल के एंड्रॉयड XR वाले स्मार्ट ग्लास के क्या खास फीचर्स हैं? गूगल
    कान्स 2025: करण जौहर ने रेड कार्पेट पर लूटी महफिल, ईशान खट्टर भी छाए करण जौहर

    हिमाचल प्रदेश

    जल्द खुलने जा रहा है भारत का पहला स्की पार्क, जानिए इससे जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें लाइफस्टाइल
    हिमाचल प्रदेश के इन कलाकारों ने अपनी प्रतिभा से बॉलीवुड में कमाया नाम भारत की खबरें
    अगले दो सालों में छह राज्यों में विधानसभा चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी आम आदमी पार्टी समाचार
    हिमाचल प्रदेश: कांग्रेस विधायकों ने की राज्यपाल के साथ बदसलूकी, पांच निलंबित कांग्रेस समाचार

    लाइफस्टाइल

    पहली बार जिम जा रहे हैं? अपने बैग में इन चीजों को जरूर रखें जिम एक्सरसाइज
    हिमाचल प्रदेश के ये ऑफबीट पर्यटन स्थल छुट्टियों के लिए हैं बेहतरीन हिमाचल प्रदेश
    बच्चों को गर्मी से सुरक्षित रखने के लिए अपनाएं ये तरीके स्वास्थ्य
    गर्मियों में बनाएं कच्चे आम से बनने वाली ये स्वादिष्ट ड्रिंक्स, आसान हैं रेसिपीज खान-पान

    पर्यटन

    सैर-सपाटे के लिए भारत आ सकेंगे विदेशी, 15 अक्टूबर से पर्यटन वीजा जारी करेगी सरकार गृह मंत्रालय
    तेलंगाना का पोचमपल्ली 'सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव' की सूची में शामिल, UNWTO ने किया ऐलान भारत की खबरें
    भारत की इन जगहों पर धूमधाम से मनाया जाता है क्रिसमस भारत की खबरें
    महाबलेश्वर घूमते समय इन चीजों का जरूर उठाएं लुत्फ, यादगार बन जाएगा सफर महाराष्ट्र

    ट्रैवल टिप्स

    कुछ एडवेंचरस करना चाहते हैं? इन विदेशी यात्राओं पर जरुर जाएं लाइफस्टाइल
    फरवरी में ठंड का मजा लेना है तो भारत की इन खूबसूरत जगहों पर जाएं घूमने उत्तराखंड
    ऋषिकेश जाएं तो इन 10 एडवेंचर एक्टिविटीज का जरूर लें मजा उत्तराखंड
    पहाड़ों से लगाव है? गुवाहाटी की ये जगहें आपकी छुट्टियों के लिए हैं एकदम बेहतरीन असम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025