NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    फैशन टिप्स
    फिटनेस टिप्स
    रेसिपी
    कोरोना वायरस के मामले
    घरेलू नुस्खे
    योगासन
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / फरवरी में ठंड का मजा लेना है तो भारत की इन खूबसूरत जगहों पर जाएं घूमने
    लाइफस्टाइल

    फरवरी में ठंड का मजा लेना है तो भारत की इन खूबसूरत जगहों पर जाएं घूमने

    फरवरी में ठंड का मजा लेना है तो भारत की इन खूबसूरत जगहों पर जाएं घूमने
    लेखन अंजली
    Feb 11, 2022, 12:58 pm 1 मिनट में पढ़ें
    फरवरी में ठंड का मजा लेना है तो भारत की इन खूबसूरत जगहों पर जाएं घूमने
    फरवरी में इन जगहों का करें रूख

    जब भी खूबसूरत ठंडी जगहों का जिक्र होता है तो कई लोगों के मन में विदेश का ही ख्याल आता है, लेकिन भारत में भी कई खूबसूरत और दिलकश जगहें हैं, जहां आप ठंडे मौसम का लुत्फ उठा सकते हैं। अगर आप फरवरी में किसी ऐसी जगह पर घूमने का प्लान बना रहे हैं, जहां बर्फ गिरती हो और प्रकृति दृश्य भी मन को मोह ले तो भारत की इन जगहों पर घूमना बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।

    औली (उत्तराखंड)

    उत्तराखंड में स्थित औली एक खूबसूरत हिल स्टेशन है, जो बर्फबारी के लिए सबसे ज्यादा मशहूर है। यहां दिसंबर के पहले हफ्ते से यहां बर्फबारी शुरू हो जाती है और मार्च तक रहती है। यह खूबसूरत पर्यटन स्थल पूरी दुनिया में स्कीइंग के लिए भी प्रसिद्ध है। इसके अतिरिक्त, यहां आप स्नोबोर्डिंग और स्नो ट्रेकिंग आदि गतिविधियों का भी आनंद ले सकते हैं। अगर आप भी बर्फबारी का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो औली घूमने जरूर जाएं।

    मनाली (हिमाचल प्रदेश)

    हिमाचल में स्थित मनाली भारत के सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशनों में से एक है, जहां दिसंबर से फरवरी तक आपको बर्फबारी देखने को मिल सकती है। यह हिल स्टेशन उन लोगों के लिए भी एक स्वर्ग है, जो रिवर राफ्टिंग, ट्रेकिंग और कैंपिंग जैसी साहसिक गतिविधियों का लुत्फ उठना पसंद करते हैं। सर्दियों का असली आनंद लेने के लिए इस हिल स्टेशन से अच्छा कुछ भी नहीं हो सकता है, इसलिए आपका यहां जाना तो बनता है।

    लद्दाख

    अगर आपको ठंड और बर्फबारी का लुत्फ उठना है तो आप लद्दाख की ओर भी रूख कर सकते हैं। यहां दिसबंर से बर्फबारी शुरू हो जाती है और मार्च तक रहती है। यहां जंस्कार घाटी जाना अच्छा विकल्प हो सकता है, जो लद्दाख से करीब 105 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। सर्दियों में यहां जंस्कार नदी बर्फ की चादर में बदल जाती है। इसके अलावा, आप यहां नुब्रा वैली और पैंगोंग सो लेक आदि भी घूम सकते हैं।

    सोनमर्ग (कश्मीर)

    यह पर्यटन स्थल बर्फ से ढके फूलों, राजसी ग्लेशियरों और शांत झीलों से घिरा हुआ है इसलिए पर्यटक आसानी से इस सुरम्य शहर की ओर आकर्षित हो जाते हैं। सोनमर्ग और इसके आस-पास विभिन्न पर्वतीय झीलें जैसे गंगाबल, विशनसर, गदर, सत्तार और किशनसर स्थित हैं। सोनमर्ग में एक अन्य दर्शनीय झील भी शामिल है, जिसे कृष्णासर झील के नाम से जाना जाता है। यह झील ट्राउट जैसी खूबसूरत प्रजातियों के साथ मछली पकड़ने के लिए लोकप्रिय है।

    कोडाइकनाल (तमिलनाडु )

    कोडाइकनाल तमिलनाडु में स्थित है और इसे दूसरा स्विट्जरलैंड कहा जाता है। यहां के सुंदर प्राकृतिक नजारे पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। हैरान कर देने वाली बात तो यह है कि यहां 12 महीनों तक ठंड का ही मौसम रहता है और इस शहर की हरी-भरी वादियां और खूबसूरत प्राकृतिक नजारें आपका मन मोह लेगें। इसलिए एक बार सही लेकिन तमिलनाडु में बसे इस स्विट्जरलैंड की यात्रा जरूर करें और खूबसूरत वादियों के साथ प्राकृतिक का आनंद लें।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    उत्तराखंड
    हिमाचल प्रदेश
    लाइफस्टाइल
    ट्रैवल टिप्स

    उत्तराखंड

    उत्तराखंड विधानसभा चुनाव: भाजपा में शामिल हुए जनरल बिपिन रावत के भाई विजय रावत बिपिन रावत
    लिपुलेख में सड़क निर्माण पर नेपाल ने जताई आपत्ति, भारत से काम रोकने को कहा नरेंद्र मोदी
    उत्तराखंड: भाजपा ने हरक सिंह रावत को निष्कासित किया, मंत्रिमंडल से भी निकाला भाजपा समाचार
    भड़काऊ भाषण के आरोप में गिरफ्तार नहीं हुए नरसिंहानंद, महिला के खिलाफ टिप्पणी का है मामला हरिद्वार

    हिमाचल प्रदेश

    'गदर 2' विवादों में घिरी, शूटिंग लोकेशन के मालिक ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप सनी देओल
    तीन लोकसभा और 29 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव: जानिए किसने कहां हासिल की जीत पश्चिम बंगाल
    उत्तराखंड: हर्षिल में लापता 17 लोगों में से 11 के शव मिले, राहत अभियान जारी उत्तराखंड
    इलेक्ट्रिक गाड़ियों से भी होगी पहाड़ों की सैर, हिमाचल में खुला सबसे ऊंचा EV चार्जिंग स्टेशन इलेक्ट्रिक वाहन

    लाइफस्टाइल

    भारत के पांच रहस्यमयी मंदिर, जहां की अविश्वसनीय घटनाएं आपको हैरान कर देंगी भारत की खबरें
    इन तरीकों से अपने हेयर केयर रूटीन में शामिल करें आंवला, मिलेंगे कई फायदे बालों का झड़ना
    एंग्जायटी से राहत दिलाने में सहायक हैं ये एक्सरसाइज, वर्कआउट रूटीन में जरूर करें शामिल मानसिक स्वास्थ्य
    इन तरीकों से काजल को बनाएं अपने ब्यूटी रूटीन का हिस्सा लाइफ हैक्स

    ट्रैवल टिप्स

    कुछ एडवेंचरस करना चाहते हैं? इन विदेशी यात्राओं पर जरुर जाएं लाइफस्टाइल
    ऋषिकेश जाएं तो इन 10 एडवेंचर एक्टिविटीज का जरूर लें मजा उत्तराखंड
    पहाड़ों से लगाव है? गुवाहाटी की ये जगहें आपकी छुट्टियों के लिए हैं एकदम बेहतरीन असम
    डलहौजी की ये जगहें छुट्टियों के लिए हैं बेहतरीन, जरूर जाएं घूमने हिमाचल प्रदेश

    लाइफस्टाइल की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Lifestyle Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023