LOADING...
पहाड़ों से लगाव है? गुवाहाटी की ये जगहें आपकी छुट्टियों के लिए हैं एकदम बेहतरीन
गुवाहाटी की इन जगहों की करें सैर

पहाड़ों से लगाव है? गुवाहाटी की ये जगहें आपकी छुट्टियों के लिए हैं एकदम बेहतरीन

लेखन अंजली
Apr 19, 2022
05:55 pm

क्या है खबर?

गुवाहाटी असम का सबसे बड़ा शहर है, जिसको "उत्तर-पूर्वोत्तर भारत की सात बहनों" का प्रवेश द्वार भी कहा जाता है। गुवाहटी में शहरीकरण और व्यावसायीकरण के आधुनिक युग के पहलु को ध्यान में रखते हुए शानदार जीवनशैली और एक खूबसूरत नाइटलाइफ का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिलता हैं। अगर आप गर्मियों के छुट्टियों में किसी पहाड़ी जगह घूमने का प्लान बना रहे हैं तो अपनी लिस्ट में गुवाहाटी के इन पर्यटन स्थलों को जरूर शामिल करें।

#1

कामाख्या देवी मंदिर

यह मंदिर गुवाहाटी की नीलाचल पहाड़ी पर स्थित है और यह 51 शक्तिपीठों में से एक है। इस मंदिर में देवी की प्रतिमा को नहीं बल्कि योनि भाग को पूजा जाता है। माना जाता है कि मानसून के दौरान तीन दिन तक देवी को मासिक धर्म आते हैं, जिस दौरान उनके पास एक सफेद कपड़ा रखा जाता है और मंदिर बंद कर दिया जाता है, फिर जब मंदिर खुलता है तो कपड़ा लाल रंग के पानी से भीगा मिलता है।

#2

गुवाहाटी तारामंडल

MG रोड पर स्थित गुवाहाटी तारामंडल उन लोगों के लिए एक आदर्श पर्यटन स्थल है, जो खगोल विज्ञान में रुचि रखते हैं और ब्रह्मांड के बारे में अधिक जानना पसंद करते हैं। यह लोकप्रिय केंद्र रोजाना आकाश से जुड़े सेमिनार और खगोलीय घटनाओं के अवलोकन का आयोजन करता है और तारामंडल से जुड़ी कुछ एनिमेशन फिल्म को एक गुंबद के आकार की ऊपरी स्क्रीन पर दर्शाता है। आप इन फिल्म को हिंदी, अंग्रेजी और असमिया भाषा में देख सकते हैं।

#3

उमानंद मंदिर

भस्मकला नामक पहाड़ी की चोटी पर मयूर द्वीप पर स्थित और ब्रह्मपुत्र नदी से घिरा यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। इस मंदिर को 1694 ई. में राजा गदाधर सिंह द्वारा बनवाया गया था। हालांकि, वर्तमान में मंदिर का पुनर्निर्माण एक स्थानीय व्यापारी द्वारा किया गया था। असम के कामगारों द्वारा तैयार किए गए इस मंदिर में भगवान शिव के अलावा 10 अन्य हिंदू देवताओं की प्रतिमाएं भी हैं।

#4

पोबितोरा वन्यजीव अभयारण्य

गुवाहाटी के पोबितोरा वन्यजीव अभयारण्य में 375 पक्षियों की प्रजातियों के साथ मछली पकड़ने वाली बिल्लियां, तेंदुए और चीनी पैंगोलिन मौजूद हैं। वहीं, अगर आप एक सींघ वाले गेंडे को देखना चाहते हैं तो यही वह जगह है, जहां आप इन्हऔर अन्य विशेष जीवों को देख सकते हैं। मानव जाति के बसेरों से दूर इस उद्यान में प्रकृति की खूबसूरती देखते ही बनती है। आप यहां हाथियों की सवारी, रिवर क्रूज़ और जीप सफारी का भी आनंद ले सकते हैं।