NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    फैशन टिप्स
    फिटनेस टिप्स
    रेसिपी
    कोरोना वायरस के मामले
    घरेलू नुस्खे
    योगासन
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / महाबलेश्वर घूमते समय इन चीजों का जरूर उठाएं लुत्फ, यादगार बन जाएगा सफर
    लाइफस्टाइल

    महाबलेश्वर घूमते समय इन चीजों का जरूर उठाएं लुत्फ, यादगार बन जाएगा सफर

    महाबलेश्वर घूमते समय इन चीजों का जरूर उठाएं लुत्फ, यादगार बन जाएगा सफर
    लेखन अंजली
    Jan 04, 2022, 10:16 am 1 मिनट में पढ़ें
    महाबलेश्वर घूमते समय इन चीजों का जरूर उठाएं लुत्फ, यादगार बन जाएगा सफर
    महाबलेश्वर में इन चीजों का उठाएं लुत्फ

    महाबलेश्वर एक हिल स्टेशन है, जो महाराष्ट्र के सतारा जिले में पश्चिमी घाट में स्थित है। यहां आकर आप हाइकिंग, बोटिंग, ट्रेकिंग और रॉक क्लाइंबिंग जैसी एडवेंचर गतिविधियों का लुत्फ उठा सकते हैं। महाबलेश्वर अपनी मनोरम सुंदरता, शानदार झरनों, ऊंची चोटियों और खूबसूरत स्ट्रॉबेरी फार्म के लिए बहुत ही प्रसिद्ध है। अगर आप महाबलेश्वर में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो वहां जाकर इन चीजों को अपनी यात्रा का हिस्सा जरूर बनाएं। यकीनन इनसे आपकी यात्रा यादगार बन जाएगी।

    वेन्ना झील में करें नाव सवारी

    वेन्ना झील महाबलेश्वर की सबसे खूबसूरत झील है, जो ऊंचे पेड़ों और घास से ढकी हुई है। बता दें कि वेन्ना झील प्राकृतिक नहीं है बल्कि यह एक मानव निर्मित झील है, जिसका निर्माण 1842 में श्री अप्पासाहेब महाराज द्वारा किया गया था। तब यह झील महाबलेश्वर शहर की पानी की जरूरतों को पूरा करने के उद्देश्य से बनाई गई थी, लेकिन अब आप यहां रंगीन नाव की सवारी से लेकर घुड़सवारी का आनंद ले सकते हैं।

    महाबलेश्वर का इतिहास बयां करता है प्रतापगढ़ किला

    अगर आप महाबलेश्वर घूमने जा रहे हैं तो एक बारी वहां स्थित प्रतापगढ़ किले की ओर रूख जरूर करें क्योंकि यह जगह ऐतिहासिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है। इसका मुख्य कारण यह है कि यहां पर शिवाजी महाराज और अफजल खान के बीच युद्ध हुआ था, जिसमें शिवाजी महराज विजय हुए थे। वहीं, पर्यटक स्थल के मामले में भी यह जगह बहुत बेहतरीन है क्योंकि किले के भीतर कई चीजें काफी आकर्षक हैं।

    प्राकृतिक दृश्यों के लिए मशहूर है तपोला

    महाबलेश्वर की शानदार घाटियों में स्थित तपोला एक गांव है, जो अपने प्राकृतिक नजारों के लिए काफी मशहूर है। यहीं वजह है कि इसे महाराष्ट्र के मिनी कश्मीर के नाम से जाना जाता है। तपोला में आप प्राकतिक दृश्यों को निहारने के अलावा कई तरह की एडवेंचर गतिविधियों का लुत्फ उठा सकते हैं। इन्हीं कारणों से तपोला पर्यटकों के बीच तेजी से लोकप्रियता हासिल कर रहा है। इसलिए एक बार ही सही, लेकिन यहां जरूर घूमें।

    महाबलेश्वर मंदिर

    महाबलेश्वर मंदिर एक प्राचीन मंदिर है, जो पहाड़ी इलाकों के बीच स्थापित है। इस मंदिर का मुख्य आकर्षण छह फीट लंबा शिव लिंग है, जिसके दर्शन के लिए हर साल लाखों श्रद्धालु यहां आते हैं। इसका मुख्य कारण है कि महाबलेश्वर मंदिर में बहुत ही शांत और आध्यात्मिक वातावरण है। अगर आप किसी ऐसी जगह की तलाश में है तो महाबलेश्वर की यात्रा के दौरान महाबलेश्वर मंदिर जाना न भूलें क्योंकि यहां आपको काफी सूकुन महसूस होगा।

    ताजी और स्वादिष्ट स्ट्रॉबेरी के लिए प्रसिद्ध है मैप्रो गार्डन

    महाबलेश्वर में स्थित मेप्रो गार्डन भी पर्यटकों के बीच काफी प्रसिद्ध है क्योंकि यहां बहुत ज्यादा स्वादिष्ट स्ट्रॉबेरी का उत्पादन किया जाता है। इस गार्डन में चारों तरफ हरियाली, तरह-तरह के फूलों वाले पौधे, एक रेस्तरां, एक चॉकलेट फैक्टरी और बच्चों के खेलने की अच्छी जगह है। अमूमन यहां सबसे अधिक पर्यटक वार्षिक स्ट्रॉबेरी महोत्सव के दौरान आते हैं। आप भी यहां आकर ताजी और स्वादिष्ट स्ट्रॉबेरी का आनंद जरूर लें।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    महाराष्ट्र
    लाइफस्टाइल
    पर्यटन

    महाराष्ट्र

    कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 33,750 नए मामले, 123 मौतें कोरोना वायरस
    कोरोना: देश में बीते दिन संक्रमित मिले 27,553 लोग, ओमिक्रॉन के मामले 1,500 पार कोरोना वायरस
    महाराष्ट्र: 10 मंत्री और 20 विधायक निकले कोरोना संक्रमित, उपमुख्यमंत्री ने दी सख्त पाबंदियों की चेतावनी मुंबई
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 22,775 संक्रमित, सक्रिय मामले फिर एक लाख पार कोरोना वायरस

    लाइफस्टाइल

    कपड़े से लिपस्टिक के दाग छुड़ाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे घरेलू नुस्खे
    ऑस्टियोअर्थराइटिस के रोगी जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए करें ये एक्सरसाइज लाइफस्टाइल
    इन तरीकों से स्किन केयर रूटीन में शामिल करें जोजोबा ऑयल, मिलेंगे कई त्वचा संबंधित लाभ त्वचा की देखभाल
    किडनी रोगियों के लिए लाभदायक हैं इन पेय पदार्थों का सेवन खान-पान

    पर्यटन

    भारत की इन जगहों पर धूमधाम से मनाया जाता है क्रिसमस भारत की खबरें
    तेलंगाना का पोचमपल्ली 'सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव' की सूची में शामिल, UNWTO ने किया ऐलान भारत की खबरें
    सैर-सपाटे के लिए भारत आ सकेंगे विदेशी, 15 अक्टूबर से पर्यटन वीजा जारी करेगी सरकार गृह मंत्रालय
    विदेशी पर्यटकों के लिए जल्द खोले जाएंगे दरवाजे, 10 दिनों में हो सकता है ऐलान गृह मंत्रालय

    लाइफस्टाइल की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Lifestyle Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023