गर्मियों के दौरान खस के शरबत को डाइट में करें शामिल, मिलेंगे कई फायदे
क्या है खबर?
गर्मियों के दौरान ठंडे पेय का सेवन मन को सुकून देने के साथ ही शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद कर सकता है।
ठंडे पेय में सबसे आम है खस का शरबत। इसमें कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो कई स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने में भी सहायक हैं।
इसलिए आज हम आपको इसके फायदों से ही परिचित कराने जा रहे हैं, जिसके बाद आप खस के शरबत को अपनी डाइट में शामिल करना पसंद करेंगे।
#1
ब्लड सर्कुलेशन सुधारने में मददगार
खस के शरबत में भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो रक्त वाहिकाओं को फैलने में मदद करते हैं और ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करते हैं।
कई अध्ययनों के अनुसार, एंटी-ऑक्सीडेंट्स खून को साफ करने सहित सूजन और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मदद करते हैं।
इसके अलावा, खस के शरबत का सेवन स्वस्थ और चमकदार त्वचा दिलाने में मदद करता है और खून की गुणवत्ता में भी सुधार करता है।
#2
इम्यूनिटी बढ़ाने में है सहायक
खस का शरबत एंटी-ऑक्सीडेंट गुण से भरपूर होता है, जो इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद कर सकता है।
इसमें सेलेनियम और विटामिन-C की उच्च मात्रा पाई जाती है, जो टी-कोशिकाओं के उत्पादन को बढ़ाकर इम्यूनिटी को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है।
इसी तरह इसमें मौजूद आयरन और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व शरीर में सफेद रक्त कोशिकाओं के उत्पादन को बढ़ावा देने में कारगर हो सकते हैं।
#3
हृदय स्वास्थ्य सुधारने में है असरदार
कई अध्ययनों के मुताबिक, खस के शरबत का सेवन खून में खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करके अच्छे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाने में मदद कर सकता है।
बता दें कि खराब कोलेस्ट्रॉल का अधिक स्तर कई हृदय रोग का कारण बन सकता है।
इसके अतिरिक्त इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स धमनियों के जमाव से भी बचाते हैं और ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित रखने में सहायक हो सकते हैं।
#4
शरीर को करता है डिटॉक्स
विषाक्त पदार्थों का जमाव होने से शरीर कई तरह के रोगों का घर बन सकता है।
ऐसे में शरीर को डिटॉक्स करने वाली चीजों का सेवन अधिक किया जाना चाहिए।
खस का शरबत एक प्राकृतिक क्लींजर है और इसका सेवन शरीर को डिटॉक्स करने में काफी मदद कर सकता है।
इसके अलावा रोजाना आधा गिलास खस का शरबत पीने से मधुमेह को नियंत्रित रखने में भी मदद मिल सकती है।
#5
पाचन के लिए है लाभदायक
खस के शरबत में एंटी-ऑक्सीडेंट्स की अच्छी मात्रा मौजूद होती है। ये गुण पाचन के लिए लाभदायक माने जाते हैं।
इसका रोजाना सेवन शरीर को हाइड्रेट रखने समेत आंतों को प्राकृतिक रूप से डिटॉक्स करने में मदद कर सकता है।
इसके अतिरिक्त यह कई तरह की पाचन संबंधित समस्याओं से राहत दिलाने में मदद कर सकता है।
इस शरबत का सेवन अपच से पीड़ित लोगों के लिए भी अच्छा माना जाता है।