NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / अंजीर का पानी कई समस्याओं का है रामबाण इलाज, जानिए इसे बनाने का तरीका और फायदे
    अगली खबर
    अंजीर का पानी कई समस्याओं का है रामबाण इलाज, जानिए इसे बनाने का तरीका और फायदे

    अंजीर का पानी कई समस्याओं का है रामबाण इलाज, जानिए इसे बनाने का तरीका और फायदे

    लेखन गौसिया
    Dec 28, 2023
    12:57 pm

    क्या है खबर?

    अंजीर एक ऐसा फल है, जिसमें खनिज, विटामिन समेत कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। यही कारण है कि इसे स्‍वस्‍थ आहार की श्रेणी में शामिल किया जाता है।

    रोजाना इसके सेवन से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं।

    अगर, आप अंजीर का पानी भी पीते हैं तो यह कई तरह की समस्याओं को दूर करने में सहायक साबित होगा।

    आइये आज स्वास्थ्य टिप्स में अंजीर का पानी बनाने का तरीका और इसके फायदे जानते हैं।

    जानकारी

    अंजीर का पानी बनाने का तरीका 

    सबसे पहले 3-4 अंजीर को रातभर पानी में भिगो दें। अगली सुबह पानी से अंजीर को बाहर निकालें और बचे पानी को पी लें। आप मिठास के लिए इस पानी में थोड़ा-सा शहद भी मिला सकते और इसे थोड़ा गुनगुना करके भी पी सकते हैं।

    #1

    वजन घटाने में करे मदद

    अगर, आप वजन घटाना चाहते हैं तो आपको अंजीर के पानी का सेवन करने पर विचार जरूर करना चाहिए।

    इसमें फाइबर की मात्रा भरपूर होती है, जो आपके पेट को देर तक भरा हुआ रखता है।

    इससे आपकी अधिक खाने की इच्छा कम होती है और अनहेल्दी स्नैकिंग से भी बचे रहते हैं, जिससे आपका वजन नियंत्रित रहता है।

    वजन कम करने के लिए सामान्य रोटी की जगह इन रोटी का सेवन करें।

    #2

    पाचन क्रिया के लिए है अच्छा

    आजकल बहुत से लोग पेट से जुड़ी समस्याओं से परेशान रहते हैं। इससे राहत पाने के लिए पाचन तंत्र को दुरुस्त बनाए रखना जरूरी है, जो अंजीर के पानी से संभव है।

    इसमें उच्च फाइबर होता है, इसलिए यह सूजन, गैस और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में और पाचन क्रिया को सही रखने में मदद करता है।

    पाचन क्रिया में सुधार के लिए इन घरेलू नुस्खों को भी अपनाएं।

    #3

    ब्लड शुगर को करे प्रबंधित

    अंजीर ब्लड शुगर को नियंत्रित करने के लिए भी फायदेमंद है, जिससे आप मधुमेह की समस्या से बचे रह सकते हैं।

    इसमें क्लोरोजेनिक एसिड नामक एक यौगिक होता है, जो ग्लूकोज चयापचय में सुधार करने में प्रभावी होता है।

    इसके अलावा, इसमें फाइबर भी मौजूद होता है, जो ब्लड शुगर के प्रबंधन में मददगार होता है।

    ये आदतें भी मधुमेह का कारण बन सकती हैं, इसलिए इन्हें सुधारने की कोशिश जरूर करें।

    #4

    हड्डियों के लिए है फायदेमंद

    अंजीर के पानी के सेवन से आपकी हड्डियों का स्वास्थ्य अच्छा रहता है।

    इसमें कैल्शियम, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। ऐसे में नियमित रूप से इसके सेवन से हड्डियों से संबंधित समस्याओं को रोकने में मदद मिलती है।

    इसके अलावा, इसके सेवन से आपकी हड्डियां मजबूत होती है।

    मजबूत हड्डियों के लिए इन खाद्य पदार्थों को भी अपनी डाइट में शामिल करें।

    #5

    हृदय स्वास्थ्य के लिए है गुणकारी

    हृदय को स्वस्थ बनाए रखने के लिए अंजीर का सेवन बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है।

    कई अध्ययनों के मुताबिक, अंजीर में मौजूद अनसैचुरेटेड फैटी एसिड कोरोनरी रोग (हृदय संबंधित समस्या) को रोकने में सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं।

    इसके अलावा, अनसैचुरेटेड फैटी एसिड शरीर में कोलेस्ट्रॉल के जमाव को रोक सकते हैं।

    यही कारण है कि अंजीर का सेवन हृदय को स्वस्थ रखने में लाभकारी माना जाता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    स्वास्थ्य टिप्स
    वजन घटाना

    ताज़ा खबरें

    कौन हैं साई धनशिका, जो तमिल अभिनेता विशाल कृष्णा से जल्द रचाएंगी शादी?  तमिल सिनेमा
    मध्य प्रदेश पुलिस ने मंत्री विजय शाह के बयान की जांच के लिए SIT गठित की मध्य प्रदेश
    भारतीय सेना के अधिकारी का दावा- पूरा पाकिस्तान हमारे हथियारों की रेंज में है भारतीय सेना
    उत्तर भारत में चिलचिलाती धूप निकाल रही दम, आज तूफान के साथ होगी बारिश  गर्मी की लहर

    स्वास्थ्य टिप्स

    हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं ये खाद्य पदार्थ हृदय रोग
    क्या आपका मूड रहता है खराब? ठीक करने के लिए अपनाएं ये 5 प्राकृतिक तरीके तनाव
    सर्दियों में कम लगती है प्यास? जानिए पर्याप्त पानी पीने के 5 असरदार तरीके सर्दियों की देखभाल
    पेट को रखना चाहते हैं स्वस्थ तो जरूर करें ये 5 चीजें, मिलेगा लाभ लाइफस्टाइल

    वजन घटाना

    डिटॉक्स चाय से दिन की शुरुआत करना है फायदेमंद, जानिए इसे बनाने की 5 आसान रेसिपी  रेसिपी
    बिना एक्सरसाइज के वजन घटाने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके लाइफस्टाइल
    50 साल की उम्र के बाद वजन घटाने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके लाइफस्टाइल
    वर्कआउट रूटीन में शामिल करें ये 5 कार्डियो एक्सरसाइज, तेजी से घटेगा वजन   कार्डियो एक्सरसाइज
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025