NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / पेट को रखना चाहते हैं स्वस्थ तो जरूर करें ये 5 चीजें, मिलेगा लाभ
    अगली खबर
    पेट को रखना चाहते हैं स्वस्थ तो जरूर करें ये 5 चीजें, मिलेगा लाभ

    पेट को रखना चाहते हैं स्वस्थ तो जरूर करें ये 5 चीजें, मिलेगा लाभ

    लेखन गौसिया
    Dec 09, 2023
    10:42 am

    क्या है खबर?

    आंत हमारे समग्र स्वास्थ्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह पोषक तत्वों को पचाने और अवशोषण करने में मदद करता है।

    हालांकि, हमारी कुछ गलत आदतों की वजह से आंत की गतिविधि प्रभावित हो सकती है, जिससे पाचन संबंधी समस्याएं हो जाती हैं।

    यही कारण है कि हमें हमेशा ऐसी अच्छी आदतों को अपनाना चाहिए, जो पेट के स्वास्थ्य के लिए सकारात्मक साबित हो।

    आइये आज स्वास्थ्य टिप्स में पेट को स्वस्थ रखने के आसान और असरदार तरीके जानते हैं।

    #1

    गर्म पेय पीये 

    पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने के लिए हमेशा अपने दिन की शुरुआत गर्म तरल पदार्थ से करें।

    इसके लिए आप नींबू पानी, हर्बल चाय या गुनगुना पानी पी सकते हैं। यह मेटाबॉलिज्म को तेज कर सकता है और पाचन प्रक्रिया में मदद करता है।

    सुबह-सुबह इन पेय को पीने का मतलब है कि आप दिनभर के लिए अपने पेट के स्वास्थ्य को ठीक कर रहे हैं।

    गुनगुने पानी में घी मिलाकर पीने से ये स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं।

    #2

    फाइबर से भरपूर खाद्य पदार्थ खाएं 

    पेट के स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए स्वस्थ और पौष्टिक नाश्ता करना जरूरी है। इसके लिए नाश्ते में फाइबर युक्त फल और सब्जियों को चुनें।

    इनमें सेब, गाजर और सेलेरी जैसी चीजें शामिल हैं, जो न केवल पोषक तत्व प्रदान करते हैं बल्कि स्वस्थ आंत माइक्रोबायोम में भी योगदान देते हैं।

    इसके अलावा फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ बढ़िया पाचन में मदद करता है और नियमित मल त्याग को बढ़ावा देता है।

    #3

    खाना खाने के बाद जरूरी है टहलना 

    कई लोग खाना खाने के बाद टहलते हैं, जो एक अच्छी और स्वस्थ आदत है क्योंकि टहलने से पाचन स्वास्थ्य पर अच्छा प्रभाव होता है।

    दरअसल, खाने के बाद टहलने से पाचन ठीक से होता है क्योंकि इस दौरान पाचन तंत्र के जरिये से भोजन की गति को बढ़ावा मिलता है।

    इससे सूजन की समस्या दूर होती है और यह ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है।

    #4

    सही मात्रा में सही मसाले चुनें

    पेट के स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए ये देखना भी जरूरी है कि आप कौन-से मसाले कितनी मात्रा में खा रहे हैं।

    अदरक, हल्दी और जीरा जैसे मसाले एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होते हैं, जो पाचन में मदद करते हैं। इन आंत-अनुकूल मसालों को आप डाइटम में जरूर शामिल करें।

    हालांकि, इन मसालों का सेवन सही मात्रा में करना चाहिए क्योंकि तभी ये पेट के स्वास्थ्य में सकारात्मक योगदान दे पाएंगे।

    #5

    धूप में कुछ समय गुजारें

    सूरज की रोशनी भी आपके पेट के स्वास्थ्य के लिए सकारात्मक तरीके से काम करती है।

    दरअसल, जब आप धूप लेंगे तो इससे विटामिन D का उत्पादन बढ़ता है, जो स्वस्थ आंत माइक्रोबायोम से जुड़ा होता है।

    लाभ के लिए धूप में कुछ समय जरूर बिताएं। इससे पोषक तत्वों के अवशोषण में बढ़ावा मिलेगा और प्रतिरक्षा प्रणाली भी मजबूत होगी।

    सूरज की रोशनी लेना एक आसान, लेकिन शक्तिशाली संबंध आपके समग्र जीवन में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    स्वास्थ्य टिप्स
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    बचत करने का '3 का नियम' क्या है, इसे अपने जीवन में कैसे अपनाएं? पर्सनल फाइनेंस
    विश्व बैंक ने मानक बदला, 10 साल में गरीबी दर 27.1 से 5.3 प्रतिशत हुई विश्व बैंक
    कंगना रनौत पर क्यों भड़क गईं कुनिका सदानंद? बोलीं- जब देखो, तब बकवास करती है कंगना रनौत
    यूरोपीय टी-20 प्रीमियर लीग साल 2026 तक के लिए स्थगित, जानिए क्या रहा कारण इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल

    स्वास्थ्य टिप्स

    देशभर में बढ़ रहे डेंगू के मामले, बचाव के लिए इन 5 चीजों का करें सेवन डेंगू
    कई औषधीय गुणों से भरपूर होती है कालमेघ, जानिए इसके 5 प्रमुख फायदे आयुर्वेद
    सुबह के नाश्ते में इन बीजों का करें सेवन, स्वास्थ्य को मिलेंगे कई लाभ खान-पान
    अपनी जीवनशैली में करें ये छोटे बदलाव, सेहत को मिलेंगे कई लाभ लाइफस्टाइल

    लाइफस्टाइल

    कार्बन उत्सर्जन: 1 प्रतिशत अमीरों की हिस्सेदारी 66 प्रतिशत गरीबों से अधिक कार्बन उत्सर्जन
    त्वचा की देखभाल के लिए इन उत्पादों को नारियल तेल से बदलें, मिलेंगे अद्भुत फायदे त्वचा की देखभाल
    सर्फिंग का आनंद लेना चाहते हैं? भारत की इन 5 जगहों की करें सैर एडवेंचर
    जन्मदिन विशेष: कार्तिक आर्यन के सबसे फिट ऑनस्क्रीन लुक कार्तिक आर्यन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025