Page Loader
सर्दियों के दौरान इन 5 खाद्य पदार्थों का सेवन बन सकता है कब्ज का कारण

सर्दियों के दौरान इन 5 खाद्य पदार्थों का सेवन बन सकता है कब्ज का कारण

लेखन अंजली
Dec 15, 2023
04:29 pm

क्या है खबर?

सर्दियों को खान-पान का मौसम माना जाता है, लेकिन इस समय कुछ चीजों का सेवन पाचन क्रिया को प्रभावित कर सकता है और कब्ज का कारण बन सकता है। कब्ज एक ऐसी समस्या है, जिसके कारण पेट फूला हुआ लगता है और मल त्यागने में परेशानी होती है। आइए आज हम आपको 5 ऐसी चीजों के बारे में बताते हैं, जिनका सर्दियों के दौरान सेवन करने से कब्ज की समस्या ट्रिगर हो सकती है।

#1

कम फाइबर वाले खाद्य पदार्थ

सर्दियों के पसंदीदा खाद्य पदार्थ जैसे क्रीमी सूप, प्रोसेस्ड ब्रेड, हॉट चॉकलेट और रिफाइंड अनाज आदि में फाइबर की मात्रा कम होती है। अपर्याप्त फाइबर के सेवन से कब्ज हो सकता है और आंतों के माइक्रोबायोम में बदलाव आ सकता है। बेहतर पाचन के लिए पर्याप्त मात्रा में फाइबर का सेवन जरूरी है क्योंकि यह आंत के अच्छे और बुरे बैक्टीरिया के अनुपात को बनाए रखता है और कब्ज से भी बचाता है।

#2

पानी का कम सेवन

अमूमन लोग ठंडे तापमान में चाय, कॉफी और हॉट चॉकलेट जैसे गर्म पेय पदार्थों का सेवन ज्यादा करने लगते हैं। ये चीजें मन को सुकून देने के साथ शरीर को गर्माहट दे सकती हैं, लेकिन इनके अधिक सेवन से अधिक कैफीन मिलेगी। ऐसे में ज्यादा कैफीन कब्ज की समस्या उत्पन्न कर सकती है। इससे बचने के लिए इन पेय पदार्थों का सेवन कम करें और ज्यादा से ज्यादा पानी पीने का नियम बनाएं। पानी से पाचन क्रिया स्वस्थ रहेगी।

#3

प्रोसेस्ड और चीनी युक्त व्यंजन

सर्दियों के साथ त्योहारी सीजन भी शुरू हो जाता है और ऐसे में प्रोसेस्ड और चीनी युक्त व्यंजनों का सेवन भी बढ़ जाता है। हालांकि, प्रोसेस्ड मिठाइयों, कार्बोनेटेड ड्रिंक्स, चॉकलेट्स, केक और मफिन जैसी चीजों का सेवन पाचन क्रिया के लिए मुसीबत बन सकता है। इसका कारण है कि ये चीजें सैचुरेटेड और ट्रांस वसा से भरपूर होती हैं, जो आंत के बैक्टरिया के संतुलन को खराब करके कब्ज की समस्या को उत्पन्न कर सकते हैं।

#4

ताजे फल और सब्जियों का कम सेवन

सर्दियों के दौरान अधिकतर लोग टिक्की, जलेबी, चीला और फ्राइज जैसे गर्मागर्म चीजों का सेवन करना पसंद करते हैं, लेकिन इनसे शरीर को सही मात्रा में जरूरी पोषक तत्व नहीं मिल पाते। साथ ही इनसे पाचन पर भी बुरा असर पड़ता है। ऐसे में बेहतर होगा कि आप इनकी बजाय ताजे फल और सब्जियों का सेवन अधिक करें। फल और सब्जियों में फाइबर की अच्छी-खासी मात्रा होती है, जो आपको कब्ज से सुरक्षित रखकर पाचन को दुरुस्त रख सकता है।

#5

शराब का सेवन 

सर्दियों के कई कार्यक्रमों में शराब परोसी जाती है, लेकिन इसका सेवन शरीर को डिहाइड्रेट कर सकता है और शरीर में पानी की कमी होने से मल सख्त हो सकता है। यह स्थिति कब्ज का कारण बन सकती है। इसलिए अगर आप शादी, क्रिसमस या फिर नए साल की पार्टी में शराब परोसने वाले हैं तो इसकी जगह हेल्दी ड्रिंक्स को अपने मेन्यू का हिस्सा बनाएं ताकि पार्टी के बाद किसी तरह की समस्या न हो।