LOADING...
आगरा: यमुना में नहाने गई एक ही परिवार की 6 लड़कियां नदी में डूबी, मौत
आगरा में यमुना नदी में डूबने से 6 लड़कियों की मौत (प्रतीकात्मक तस्वीर)

आगरा: यमुना में नहाने गई एक ही परिवार की 6 लड़कियां नदी में डूबी, मौत

लेखन गजेंद्र
Jun 03, 2025
05:52 pm

क्या है खबर?

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में मंगलवार को बड़ी घटना घटी है। यहां सिकंदरा क्षेत्र में नगला नाथू के पास यमुना नदी में नहाने गईं 6 लड़कियां पानी में डूब गईं। हादसे में 4 लड़कियों की मौके मौत हो गई, जबकि 2 लड़कियों ने अस्पताल जाकर दम तोड़ा। सभी की उम्र 12 से 18 वर्ष के बीच है। इनमें से 3 एक ही परिवार की थीं, जबकि अन्य रिश्तेदार थीं। सभी गर्मियों की छुट्टियों में गांव घूमने आई थीं।

हादसा

कैसे हुआ हादसा?

पुलिस ने बताया कि बायपुर नगला स्वामी गांव की 18 वर्षीय मुस्कान अपनी छोटी बहन संध्या, दिव्या, चचेरी बहन नैना, मौसेरी बहन सोनम, सुहानी और भाई दीपेश के साथ सुबह 10:30 बजे यमुना नहाने आई थी। सभी नहा रहे थे और रील बना रहे थे, तभी अचानक संध्या गहरे पानी में चली गई। उसे बचाने मुस्कान और दिव्या गईं। साथ ही तीन अन्य बहनें भी बचाने गईं। पानी का बहाव अधिक होने के कारण सभी फंस गए और डूब गए।

घटना

आधे घंटे के बाद निकाला गया

घटना की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली, वे बचाव दल के साथ मौके पर पहुंचे। आधे घंटे मेहनत करने के बाद सभी 6 लोगों को पानी से बाहर निकाला गया। 4 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि 2 अन्य को अस्पताल ले जाया गया। गांव का रास्ता ठीक न होने के कारण मौके पर एंबुलेंस नहीं पहुंच सकी तो बाइक से ही लड़कियों को अस्पताल लाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ट्विटर पोस्ट

घटना के बाद मौके पर जमा पुलिस