NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / दुनियाभर में मशहूर हैं ये 5 करी, जानिए इनकी विशेषताएं
    अगली खबर
    दुनियाभर में मशहूर हैं ये 5 करी, जानिए इनकी विशेषताएं
    दुनिया की 5 सबसे पसंदीदा करी

    दुनियाभर में मशहूर हैं ये 5 करी, जानिए इनकी विशेषताएं

    लेखन अंजली
    Sep 04, 2023
    01:20 pm

    क्या है खबर?

    दुनियाभर में करी के विभिन्न प्रकार मौजूद हैं, जिनमें से कुछ ही बहुत पसंद की जाती हैं।

    इन करियों ने अपनी मसालेदार सुगंध और स्वाद के लिए दुनिया में एक अलग जगह बनाई है।

    अच्छी बात यह है कि ये करी स्वाद से भरपूर होने के साथ-साथ स्वास्थ्यवर्धक भी होती हैं।

    आइए हम आपको दुनिया के 5 सबसे पसंदीदा करी के बारे में बताते हैं, जिनमें भारतीय करी भी शामिल हैं।

    #1

    पनांग करी

    पनांग करी एक स्वादिष्ट थाई व्यंजन है, जो खुद में साल 1890 तक का एक समृद्ध इतिहास समेटे हुए है।

    यह करी मसालेदार और लाल रंग की होती है और इसे फनांग या फानांग के नाम से भी जाना जाता है।

    यह करी गाढ़ी होती है और इसमें नारियल का दूध और मूंगफली का पेस्ट मिलाने समेत मिर्च की मात्रा कम रखी जाती है, जिसके कारण यह करी आमतौर पर हल्की मीठी होती है।

    #2

    मलाई कोफ्ता 

    मलाई कोफ्ता भारत में सबसे अधिक मांग वाली शाकाहारी करी में से एक है।

    इस करी को आलू और पनीर के तले हुए गोले को प्याज और टमाटर वाली मलाईदार ग्रेवी में बनाया जाता है।

    इस करी में अधिक कार्ब्स होती है, जो ऊर्जावान बनाए रखती है। इसके साथ ही इसमें विटामिन-C, विटामिन-A, करक्यूमिन और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व भी शामिल होते हैं ।

    इसे तंदूरी लच्छा परांठा, नान, तंदूरी रोटी और जीरा चावल के साथ परोसा जाता है।

    #3

    शाही पनीर 

    शाही पनीर एक उत्तर भारतीय व्यंजन है, जिसे पनीर और क्रीमी ग्रेवी से तैयार किया जाता है। इसे आमतौर पर नान और लच्छा परांठा के साथ खाया जाता है।

    शाही पनीर स्वाद से भरपूर होने के साथ ही स्वास्थ्यवर्धक भी होता है। इसमें प्रोटीन और विटामिन- B होता है।

    इसके अतिरिक्त इस करी को बनाने में गर्म मसालों का उपयोग कम किया जाता है, जिस वजह से इसके सेवन से पेट में गर्मी या जलन की समस्या नहीं होती।

    #4

    कात्सु करी

    कात्सु करी एक जापानी व्यंजन है और इसमें चिकन कटलेट्स होते हैं।

    इस करी की ग्रेवी को सॉस पाउडर, हल्दी, चिकन स्टॉक, नारियल का दूध, सोया सॉस, प्याज, लहसुन और अदरक के संयोजन से बनाया जाता है।

    इस करी को सफेद चावल और ब्रेडेड चिकन के साथ परोसा जाता है।

    हल्के तीखे स्वाद से भरपूर यह करी कई पोषक तत्वों से भी समृद्ध होती है, इसलिए इसे डाइट में शामिल करना लाभदायक है।

    #5

    सांबर

    सांबर एक प्रसिद्ध दक्षिण भारतीय करी है, जिसे दाल, इमली के पानी और विभिन्न सब्जियों से बनाया जाता है।

    हालांकि, यह व्यंजन सबसे ज्यादा तमिलनाडु, केरल और महाराष्ट्र में मशहूर है और वहां के लोगों के हर दिन के खाने में शामिल होता है। इसके अलावा यह व्यंजन श्रीलंका में भी खूब प्रचलित है।

    इस करी को आमतौर पर सफेद चावल, इडली, डोसा, वड़ा और उत्तपम के साथ परोसा जाता है।

    यहां जानिए 5 लोकप्रिय दक्षिण भारतीय व्यंजनों की रेसिपी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    खान-पान
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    खान-पान

    आई फ्लू से सुरक्षित रखने में मदद कर सकते हैं ये खाद्य पदार्थ लाइफस्टाइल
    शाम के नाश्ते में घर पर बनाएं ये 5 सिंधी स्नैक्स, आसान है रेसिपी रेसिपी
    जुनिपर बेरी को अपनी डाइट में करें शामिल, मिलेगें कई फायदे लाइफस्टाइल
    स्वतंत्रता दिवस: तिरंगा थीम पर घर पर बनाएं ये तीन रंगों वाले व्यंजन, आसान है रेसिपी रेसिपी

    लाइफस्टाइल

    30 या 31 अगस्त, कब है रक्षाबंधन? जानिए सही तिथि और अन्य महत्वपूर्ण बातें  रक्षाबंधन
    माथे से मुंहासें दूर करने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू नुस्खे, जल्द दिखेगा असर घरेलू नुस्खे
    रोजाना भीगे हुए बादाम खाने से मिल सकते हैं ये 5 फायदे खान-पान
    सितंबर में आने वाले त्योहार: जन्माष्टमी से लेकर गणेश चतुर्थी तक, 5 प्रमुख त्योहारों की तिथियां  त्यौहार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025