NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / मानसून में संक्रमण से सुरक्षित रहने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स
    अगली खबर
    मानसून में संक्रमण से सुरक्षित रहने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स
    मानसून में स्वस्थ रहने के लिए अपनाएं ये तरीके

    मानसून में संक्रमण से सुरक्षित रहने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स

    लेखन अंजली
    Jul 10, 2023
    12:04 pm

    क्या है खबर?

    जहां मानसून का सुहावना मौसम गर्मी से कुछ राहत देता है, वहीं यह कई बीमारियों और वायरल संक्रमणों को भी साथ लाता है।

    इसका मुख्य कारण है कि इस दौरान वायरस और बैक्टीरिया सबसे अधिक सक्रिय होते हैं, जो फ्लू, वायरल बुखार और कई अन्य समस्याओं का कारण बनते हैं।

    आइए आज हम आपको कुछ हेल्थ टिप्स देते हैं, जिन्हें अपनाकर आप मानसून के बुरे प्रभाव से सुरक्षित रह सकते हैं।

    #1

    इम्यूनिटी बढ़ाने वाली चीजें खाएं

    मानसून की बीमारियों और संक्रमण से सुरक्षित रहने के लिए डाइट में ऐसी खान-पान की चीजें शामिल करें, जो इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद कर सकती हैं।

    इसके लिए नारियल पानी, नींबू पानी, हल्दी, लहसुन और अदरक जैसी चीजों का सेवन करें क्योंकि ये शारीरिक स्वास्थ्य के साथ त्वचा और बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद हैं।

    इन खाद्य पदार्थों में एंटी-बैक्टीरियल तत्व पाया जाता है, जो सांस, त्वचा और सर्दी-जुकाम की समस्या को दूर करता है।

    #2

    ठंडे पानी का भूल से भी न करें सेवन 

    कई लोग गर्मियां जाने के बाद भी ठंडे पानी का सेवन करते रहते हैं, जो स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डालता है। ठंडे पानी के सेवन से पेट संबंधित कई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

    मानसून में पहले पानी को उबालें, फिर इसे कमरे के तापमान पर ठंडा करके पीएं। इससे पानी में मौजूद बैक्टीरिया और रोगाणु नष्ट हो जाते हैं।

    इसी के साथ दिनभर में कम से कम 8-10 गिलास पानी का सेवन जरूर करें।

    #3

    हरी पत्तेदार सब्जियों से करें परहेज

    इस मौसम में हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन फायदे की बजाय नुकसान पहुंचा सकता है।

    इसका कारण है कि मानसून में हरी पत्तेदार सब्जियों में कीड़े पड़ जाते हैं। साथ ही इन पर कीटाणु, धूल-मिट्टी जम जाती है, जिस वजह से ये स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक मानी जाती है।

    इस मौसम में फूलगोभी और पत्ता गोभी आदि सब्जियों का सेवन भूल से भी न करें। साथ ही तैलीय और मसालेदार चीजों से भी परहेज करें।

    #4

    शारीरिक सक्रियता है स्वास्थ्य के लिए बेहद ही जरूरी 

    मौसम चाहें कोई भी हो, स्वस्थ रहने के लिए शारीरिक सक्रियता भी बहुत जरूरी है, लेकिन कई लोगों के पास न तो इसके लिए समय है और न ही एक्सरसाइज करने की इच्छा।

    ऐसे में खुद को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है कि नियमित सैर को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।

    सुबह में समय निकालकर थोड़ी देर के लिए सैर करें और रात का खाना खाने के बाद कम से कम 20 मिनट तक तेज टहलें।

    #5

    मच्छरों से रहें बचकर 

    मानसून के दौरान मच्छरों संबंधित समस्याओं का खतरा रहता है, इसलिए इस मौसम में मच्छरों से बच कर रहना जरूरी है।

    इसके लिए गंदे पानी से बचें और घर के आसपास पानी जमा न होने दें और रसोई में खाना बनाने के दौरान सभी चीजों का इस्तेमाल धोकर करें, चाहें वे फल- सब्जियां हों या बर्तन।

    इसके अलावा इस मौसम में पूरे बाजू के कपड़े पहनें। साथ ही समय-समय पर मॉस्किटो सॉल्यूशन का इस्तेमाल करते रहें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मानसून
    मानसून के टिप्स
    स्वास्थ्य टिप्स

    ताज़ा खबरें

    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स
    IPL 2025: क्वालीफायर-2 में बारिश ने डाला खलल, मैच धुला तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? IPL 2025
    ऋतिक रोशन-कियारा आडवाणी समेत फिल्मों में आ रहीं इन 5 नई जोड़ियाें पर सबकी नजर तृप्ति डिमरी
    ग्रिंडर ऐप पर लड़की बनकर धोखाधड़ी कर रहे लड़के, बरतें ये सावधानियां  डेटिंग ऐप्स

    मानसून

    बारिश के कारण उत्तर प्रदेश और दिल्ली में 12 की मौत, कई राज्यों में अलर्ट दिल्ली
    चेन्नई में बारिश ने तोड़ा 30 साल का रिकॉर्ड, तीन लोगों की मौत चेन्नई
    महिंद्रा XUV700 के मुकाबले कितनी दमदार है टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस? तुलना से समझिये टोयोटा
    भारत में इस साल मानसून में सामान्य से कम बारिश का अनुमान, अल नीनो बनेगा कारण बारिश

    मानसून के टिप्स

    मानसून में नहाने के पानी में मिलाएं ये चीजें, दूर होंगी स्वास्थ्य और त्वचा संबंधी समस्याएं मानसून
    मानसून में न करें ये गलतियां, बीमारियों से रहेंगे दूर मानसून
    मानसून में इस तरह से करें अपने पौधों की देखभाल, नहीं होंगे खराब मानसून
    मानसून में स्टाइलिश दिखना चाहती हैं तो अपनाएं ये फैशन टिप्स मानसून

    स्वास्थ्य टिप्स

    बेचैनी महसूस होने पर करें ये 5 सांस संबंधी एक्सरसाइज, जल्द मिलेगी राहत एक्सरसाइज
    वर्टिगो क्या है और इससे राहत पाने के लिए कौन से योगासनों का अभ्यास करें?  योग
    च्युइंग गम चबाना सेहत के लिए है बेहद फायदेमंद, जानिए इससे मिलने वाले 5 प्रमुख फायदे लाइफस्टाइल
    घुटनों के दर्द से राहत पाने के लिए अजमाएं ये 5 घरेलू नुस्खे, जल्द मिलेगा आराम स्वास्थ्य
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025