NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / मूत्राशय को स्वस्थ रखने के लिए खाएं पोषक तत्वों से भरपूर ये 5 खाद्य पदार्थ
    अगली खबर
    मूत्राशय को स्वस्थ रखने के लिए खाएं पोषक तत्वों से भरपूर ये 5 खाद्य पदार्थ

    मूत्राशय को स्वस्थ रखने के लिए खाएं पोषक तत्वों से भरपूर ये 5 खाद्य पदार्थ

    लेखन सयाली
    Mar 04, 2024
    01:24 pm

    क्या है खबर?

    शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सभी अंगों का दुरुस्त होना जरूरी होता है। इनमें से ही एक है मूत्राशय या ब्लैडर। मूत्राशय एक मांसपेशीय अंग है, जिसमें मूत्र जमा होता है।

    सभी को अपने मूत्राशय के स्वास्थ्य की तरफ सचेत रहना चाहिए। इसकी सही देखभाल न करने से मूत्र पथ के संक्रमण (UTI) जैसी बीमारियों का खतरा रहता है।

    इन खाद्य-पदार्थों को डाइट में शामिल करने से मूत्राशय का स्वास्थ्य बढ़िया बना रहेगा।

    #1

    नाशपाती

    नाशपाती बेहद मीठा फल होता है, जो सेब से मेल खाता है। यह उच्च फाइबर सामग्री और मैलिक एसिड के कारण मूत्राशय के स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है।

    नाशपाती मूत्र पथ की पथरी को रोकने में भी मदद कर सकता है। यह शरीर को विटामिन-C पहुंचाता है, जो दुरुस्त मूत्राशय से जुड़ा होता है। इससे बार-बार बाथरूम जाने की समस्या भी कम हो जाती है।

    नाशपाती के सेवन से मिलते हैं ये फायदे।

    #2

    बेरी 

    बेरी मूत्राशय के स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए अच्छा खाद्य पदार्थ हो सकती हैं। स्ट्रॉबेरी, रसभरी, ब्लूबेरी और क्रैनबेरी जैसी बेरी को आप खान-पान का हिस्सा बना सकते हैं।

    ये सभी बेरी फ्लेवोनोल्स और विटामिन-C से भरपूर होती हैं, जो बैक्टीरिया से लड़ते हैं। इनमें पानी की मात्रा भी अधिक होती है, जो मूत्र को बाहर निकालने में मदद करती हैं।

    आप इन्हें ताजा खा सकते हैं या इनसे कोई व्यंजन और पेय पदार्थ बना सकते हैं।

    #3

    लहसुन 

    लहसुन हमारे शरीर को कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है। इसमें UTI और ऐसी अन्य समस्याओं से निपटने की क्षमता होती है।

    यह वास्तव में ऐसे संक्रमण से जुड़े रोगजनक बैक्टीरिया के कई प्रकार को मार सकता है। डॉक्टर और स्वास्थ्य विशेषज्ञ लहसुन को खान-पान में शामिल करने की सलाह देते हैं।

    आप कच्ची लहसुन की कलियां भी खा सकते हैं, लेकिन इन्हें व्यंजनों में डालने से उनका स्वाद दोगुना हो जाता है।

    #4

    ओट्स

    ओट्स फाइबर का एक अच्छा स्रोत होते हैं। ये कब्ज की परेशानी से निजात दिलाते हैं। साथ ही ये मूत्राशय पर दबाव कम करके उसके स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए जाने जाते हैं।

    इनके सेवन से सिस्टिटिस जैसी स्थितियों से जुड़े मूत्राशय के दर्द को कम करने में भी मदद मिल सकती है। मूत्राशय से जुड़ी समस्याओं से राहत पाने के लिए डाइट में ओट्स या ओट्स कुकी शामिल करें।

    #5

    सूखे मेवे 

    ज्यादातर सूखे मेवे आपके मूत्राशय के लिए फायदेमंद होते हैं। ये प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और खनिजों के बढ़िया स्रोत हैं।

    बादाम, काजू, मूंगफली, पाइन नट्स और सूरजमुखी के बीज सहित मेवे मूत्राशय को दुरुस्त रखने के लिए सबसे अधिक फायदेमंद होते हैं।

    हालांकि, कई बार कुछ मेवे मूत्राशय में जलन पैदा कर सकते हैं। नमकीन मेवों का सेवन कम करें क्योंकि अधिक नमक आपको बार-बार बाथरूम जाने पर मजबूर कर सकता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    खान-पान
    स्वास्थ्य
    स्वास्थ्य टिप्स

    ताज़ा खबरें

    मारुति सुजुकी एरिना मॉडल्स पर छूट घोषित, जानिए कितना मिलेगा फायदा  मारुति सुजुकी
    बिना इंटरनेट के गूगल मैप्स का उपयोग कैसे करें? यहां जानिए तरीका इंटरनेट
    रूस-यूक्रेन युद्ध में हताहत हुए 14 लाख सैनिक, किसे हुआ ज्यादा नुकसान? रूस समाचार
    IPL 2025: चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB ने निकाली 'विजय परेड', देखें वीडियो  IPL 2025

    खान-पान

    प्राकृतिक तरह से वजन बढ़ाने के लिए आज ही डाइट में शामिल करें ये 5 खाद्य-पदार्थ  वजन बढ़ाना
    असम का राज्य फल है काजी नेमू, सेवन से मिलते हैं कई स्वास्थ्य लाभ  स्वास्थ्य
    घर पर आसानी से बनाए जा सकते हैं अलग-अलग तरह के ढोकले, जानिए 5 रेसिपी रेसिपी
     इन 5 चीजों को भिगोकर खाने से मिल सकते हैं अधिकतम लाभ लाइफस्टाइल

    स्वास्थ्य

    लाल शिमला मिर्च सेहत के लिए है फायदेमंद, डाइट में शामिल करने से मिलेंगे ये लाभ खान-पान
    नींद पूरी न होने से हो सकती हैं बड़ी परेशानिया, इन संकेतों पर रखें नजर नींद
    त्वचा के स्वास्थ्य के लिए सेब का सिरका है फायदेमंद, जानिए इसके सेवन के तरीके त्वचा की देखभाल
    मोरिंगा का पानी है लाभकारी, शरीर के लिए रामबाण की तरह करता है काम स्वास्थ्य टिप्स

    स्वास्थ्य टिप्स

    शरीर को प्राकृतिक तरीके से डिटॉक्सीफाई करने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके खान-पान
    रोजाना 100 ग्राम गोजी बेरीज खाने से स्वास्थ्य को मिलेंगे ये 5 लाभ खान-पान
    कचौड़ी को 5 तरीकों से बनाएं अधिक स्वास्थ्यवर्धक, सेहत के लिए होगा अच्छा खान-पान
    फ्लू के प्रभाव को कम करने में मदद कर सकते हैं ये एसेंशियल ऑयल्स एसेंशियल ऑयल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025