NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / रोजाना 100 ग्राम गोजी बेरीज खाने से स्वास्थ्य को मिलेंगे ये 5 लाभ
    अगली खबर
    रोजाना 100 ग्राम गोजी बेरीज खाने से स्वास्थ्य को मिलेंगे ये 5 लाभ

    रोजाना 100 ग्राम गोजी बेरीज खाने से स्वास्थ्य को मिलेंगे ये 5 लाभ

    लेखन अंजली
    Jan 31, 2024
    02:40 pm

    क्या है खबर?

    खट्टे-मीठे स्वाद से भरपूर लाल रंग की गोजी बेरीज कई आवश्यक खनिज और विटामिन-C, विटामिन-E जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसके अतिरिक्त इनमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स भी होते हैं।

    ये गुण मिलकर प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूती देने, आंखों को स्वस्थ रखने और शरीर को मुक्त कणों से बचाने में मदद कर सकते हैं।

    आइए जानते हैं कि डाइट में गोजी बेरीज को शामिल करने से क्या-क्या स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं।

    #1

    ब्लड सर्कुलेशन में कर सकती हैं सुधार

    शरीर में आयरन की कम मात्रा होने के कारण एनीमिया हो सकता है, जो कमजोरी, चक्कर और थकान जैसी समस्याओं के लिए जिम्मेदार हो सकता है।

    हालांकि, पोटैशियम, मैंगनीज, जिंक और आयरन से भरपूर गोजी बेरीज शरीर में ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करने और हृदय रोगों के जोखिम कम करने में मदद कर सकती हैं।

    यह शरीर में हीमोग्लोबिन की संख्या में भी सुधार कर सकती हैं, जिससे हृदय भी स्वस्थ रहता है।

    #2

    त्वचा के स्वास्थ्य के लिए भी हैं लाभदायक

    गोजी बेरीज में विटामिन-C और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो मुक्त कणों से लड़ने में मदद कर सकते हैं और त्वचा की देखभाल कर सकते हैं।

    इनमें मौजूद अन्य पोषक तत्व चेहरे के मुंहासों और दाग-धब्बों को खत्म करके त्वचा को मुलायम बना सकते हैं।

    इनसे झुर्रियों, महीन रेखाओं और पिगमेंटेशन के अलावा सोरायसिस, एक्जिमा और मेलेनोमा जैसी त्वचा की कई समस्याओं को कम करने में मदद मिल सकती है।

    #3

    प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने में हैं प्रभावी 

    गोजी बेरीज कई ऐसे गुणों से समद्ध होती हैं, जो इम्यूनिटी को बढ़ाकर संक्रमण और बीमारियों से शरीर को बचाए रखने में मदद कर सकती हैं।

    इनमें आयरन, कॉपर और फ्लेवोनोइड्स की अधिक मात्रा मौजूद होती है, जो इसे संक्रमण से लड़ने वाले ऊतकों और कोशिकाओं के उचित विकास के लिए महत्वपूर्ण बनाते हैं।

    एक अध्ययन के मुताबिक, हर दिन 100 ग्राम गोजी बेरीज खाने या इसका जूस बनाकर पीने से इम्यूनिटी कोशिकाओं में बढ़ोतरी होती है।

    #4

    आंखों के लिए भी हो सकती हैं लाभदायक

    एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर गोजी बेरीज आंखों के स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद कर सकती हैं और मैकुलर डिजनरेशन जैसे आंखों के विकारों से बचा सकती हैं।

    इसके अलावा ये आंखों को मुक्त कणों, सूरज की हानिकारक किरणों के प्रभाव और ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाने में भी मदद कर सकती हैं।

    ये बढ़ती उम्र से जुड़ी आंखों की बीमारियों के जोखिम कम करने में भी सहायक हो सकती हैं।

    #5

    वजन नियंत्रित करने में हैं कारगर

    गोजी बेरीज का सेवन आंखों के साथ-साथ वजन घटाने में भी मदद कर सकता है।

    रिसर्चगेट की वेबसाइट पर प्रकाशित एक शोध के अनुसार, गोजी बेरीज में एंटी-ओबेसिटी गुण होते हैं, जो शरीर की अतिरिक्त चर्बी को कम करने में मदद कर सकते हैं।

    इस तरह से गोजी बेरीज वजन घटाने में कारगर मानी जाती हैं।

    इसके अतिरिक्त गोजी बेरीज का सेवन हाई ब्लड शुगर के स्तर को संतुलित करने में सहायक हो सकता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    खान-पान
    स्वास्थ्य टिप्स

    ताज़ा खबरें

    हर महीने बचत के लिए इन नियमों का रखें ध्यान, फायदे में रहेंगे पर्सनल फाइनेंस
    जो रूट ने रचा इतिहास, टेस्ट में 13,000 रन बनाने वाले इंग्लैंड के पहले बल्लेबाज बने जो रूट
    IPL 2025: निकोलस पूरन ने इस सीजन में 5वां अर्धशतक लगाया, जानिए आंकड़े  IPL 2025
    IPL 2025: मिचेल मार्श ने अपना पहला शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े मिचेल मार्श

    खान-पान

    तनाव महसूस करने पर इन हर्बल चाय का करें सेवन, मिलेगी राहत तनाव
    स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है लौंग की चाय, जानिए पीने का सही समय, मात्रा और फायदे स्वास्थ्य टिप्स
    सर्दियों में बनाकर खाएं अखरोट के ये 5 व्यंजन, स्वादिष्ट होने के साथ-साथ स्वास्थ्यवर्धक भी रेसिपी
    बिना ओवन के घर पर बनाएं ये 5 स्वादिष्ट मीठे व्यंजन, आसान है रेसिपी रेसिपी

    स्वास्थ्य टिप्स

    घर पर पपीता से बनाएं लड्डू, सेहत के लिए स्वाद से नहीं करना पड़ेगा समझौता रेसिपी
    बाहर ज्यादा समय बिताने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके, मूड रहेगा अच्छा मानसिक स्वास्थ्य
    सर्दियों में कम प्यास लगने से हो सकता है डिहाइड्रेशन, बचाव के लिए पीयें ये पेय डाइट
    बाजार से कभी न खरीदे हरे रंग वाले आलू, सेवन से हो सकते हैं ये नुकसान खान-पान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025