LOADING...
उत्तर प्रदेश के मथुरा में 6 मकान ढहे; 3 की मौत, करीब 12 लोग दबे
मथुरा में कई मकान ढहने की खबर है

उत्तर प्रदेश के मथुरा में 6 मकान ढहे; 3 की मौत, करीब 12 लोग दबे

लेखन आबिद खान
Jun 15, 2025
02:26 pm

क्या है खबर?

उत्तर प्रदेश के मथुरा में बड़ा हादसा हो गया है। यहां मसानी पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले गोविंद नगर इलाके में 6 मकान अचानक ढह गए हैं। इनमें 12 से ज्यादा लोग दब गए और कम से कम एक 3 की मौत हो गई है। फिलहाल मौके पर नगर निगम, प्रशासन और दमकल की टीम पहुंच गई हैं। फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

बयान

अधिकारी बोले- जांच कर रहे कि मलबे में कितने लोग फंसे

मथुरा के CO शहर भूषण वर्मा ने समाचार एजेंसी ANI से कहा, "हमें सूचना मिली कि मसानी थाना क्षेत्र में एक इमारत ढह गई है। फिलहाल मलबा हटाने का काम चल रहा है। नगर निगम की टीम जेसीबी के साथ मौके पर मौजूद है। हम जांच कर रहे हैं कि मलबे में कितने लोग फंसे हैं।" घटना के बाद लोग मलबे में दबे युवक को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हादसा

कैसे हुआ हादसा?

ये मकान मिट्टी के कच्चे टीले पर बने हुए थे। बताया जा रहा है कि पास ही कुछ निर्माण कार्य चल रहा था और जेसीबी से खुदाई हो रही थी। इसी दौरान पहले एक बहुमंजिला मकान गिरा उसके बाद एक साथ आसपास के और मकान भी धाराशाई हो गए। दोपहर का वक्त था, इसलिए ज्यादातर लोग घरों में ही थे। मलबे में पास काम कर रहे कुछ मजदूर भी दब गए हैं।

ट्विटर पोस्ट

मकान ढहने के बाद मलबा हटाया जा रहा है