NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / कौन हैं लिज ट्रस जो चुनी गईं ब्रिटेन की तीसरी महिला प्रधानमंत्री?
    अगली खबर
    कौन हैं लिज ट्रस जो चुनी गईं ब्रिटेन की तीसरी महिला प्रधानमंत्री?
    ब्रिटेन की तीसरी महिला प्रधानमंत्री बनीं लिज ट्रस (तस्वीर: ट्विटर/@trussliz)

    कौन हैं लिज ट्रस जो चुनी गईं ब्रिटेन की तीसरी महिला प्रधानमंत्री?

    लेखन भारत शर्मा
    Sep 05, 2022
    09:15 pm

    क्या है खबर?

    लिज ट्रस ब्रिटेन की अगली प्रधानमंत्री चुनी गई हैं और वह मंगलवार को स्कॉटलैंड के बाल्मोरल कैसल में आयोजित समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ लेंगी।

    इसके साथ ही वह ब्रिटेन के इतिहास में प्रधानमंत्री की कुर्सी तक पहुंचने वाली तीसरी महिला भी बन गई हैं।

    उन्होंने कड़े मुकाबले में अपने प्रतिद्वंदी भारतीय मूल के ऋषि सुनक को 20,927 वोटों से हराया है।

    आइये जानते हैं कौन है लिज ट्रस और उनका राजनीतिक सफर कैसा रहा है।

    परिणाम

    लिज ट्रस को मिले 81,326 वोट

    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद के लिए हुई वोटिंग में कंजर्वेटिव पार्टी के कुल 1,72,437 सदस्यों ने मतदान किया था।

    इनमें से जहां लिज को 81,326 वोट मिले, वहीं सुनक को 60,399 वोटों से ही संतोष करना पड़ा।

    इसी तरह 654 वोट निरस्त किए गए। चुनाव में कुल 82.60 प्रतिशत सदस्यों ने मतदान किया था।

    इससे पहले पांच राउंड की वोटिंग में सुनक प्रमुख दावेदार माने जा रहे थे, लेकिन लिज ने अंतिम वोटिंग में बाजी मार ली।

    परिचय

    कौन है लिज ट्रस?

    26 जुलाई, 1975 को ब्रिटेन के ऑक्सफोर्ड में जन्मी लिज ट्रस का पूरा नाम मैरी एलिजाबेथ ट्रस है।

    उनके पिता गणित के प्रोफेसर थे और मां नर्स थीं।

    लिज अपने माता-पिता को लेफ्ट विचारधारा की समर्थक बताती हैं, लेकिन वह खुद कंजर्वेटिव विचारधारा की समर्थक हैं।

    उनकी मां ने 1981-1983 में परमाणु निरस्त्रीकरण के लिए तात्कालीन थैचर सरकार के खिलाफ विरोधी अभियान में हिस्सा लिया था।

    उनकी मां परमाणु हथियार का विरोध करने वाले संगठन की सक्रिय सदस्य थीं।

    शिक्षा

    ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से की है पढ़ाई

    लिज ने ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के मेर्टन कॉलेज से दर्शनशास्त्र, राजनीति विज्ञान और अर्थशास्त्र की पढ़ाई की है।

    उन्होंने सात साल की उम्र में स्कूल के पूर्व प्रधानमंत्री और अपनी आदर्श और आयरन लेडी मार्गरेट थैचर का रोल प्ले किया था।

    उनके भाई के अनुसार, उन्हें बचपन से हार से सख्त नफरत है। खेलते के दौरान वह हार के डर से खेल के बीच से ही भाग जाती थीं। हालांकि, बाद में उन्होंने अपनी कमियों को दूर कर लिया।

    राजनीति

    लिज ट्रस ने 1996 में थामा था कंजर्वेटिव पार्टी हाथ

    लिज ट्रस ने 1996 में स्नातक के बाद कंजर्वेटिव पार्टी का हाथ थामा था। ऑक्सफोर्ड में पढ़ाई के दौरान उन्होंने लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी और विचारधारा को अपना लिया।

    हालांकि, उन्हें इससे संतुष्टि नहीं मिली और कॉलेज छोड़ने के बाद कंजर्वेटिव विचारधारा को अपनाते हुए उसी पार्टी में शामिल हो गईं।

    इसके बाद उन्होंने 2000 और 2005 में चुनाव लड़ा, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। वह पार्टी के कई अहम पदों पर भी रह चुकी हैं।

    सफलता

    लिज ट्रस को साल 2010 में मिली थी पहली सफलता

    2010 के चुनावों में कंजर्वेटिव पार्टी के लीडर डेविड कैमरन ने उनको अपना उम्मीदवार बनाया और पार्टी की सुरक्षित सीट साउथ-वेस्ट नॉरफॉक से उम्मीदवार बनाकर चुनावी मैदान में उतार दिया।

    ट्रस ने इस सीट पर 13,000 से अधिक वोटों से जीत हासिल करते हुए अपने राजनीतिक करियर की पहली सफलता हासिल की थी।

    इससे पहले उन्हें 2000 में हेम्सवर्थ वेस्ट यॉर्कशायर और 2005 में भी इसी सीट से बड़ी हार का सामना करना पड़ा था।

    पद

    लिज ट्रस को 2012 में बनाया गया था शिक्षा मंत्री

    सांसद बनने के ठीक दो साल बाद लिज ट्रस को 2012 में ब्रिटेन का शिक्षा मंत्री बनाया गया और 2014 में वह पदोन्नत होकर पर्यावरण सचिव बन गई।

    विरोधी उन पर स्टैंड बदलने और ब्रेक्सिट के मुद्दे पर पलटी मारने का आरोप लगाते हैं।

    इसके बाद भी पार्टी ने 2021 में उन पर बड़ा भरोसा जताते हुए विदेश मंत्री बना दिया। हालांकि, कुछ दिनों बाद ही कई आरोपों की चलते उन्हें पधानमंत्री बोरिस जॉनसन को अपना इस्तीफा सौंपना पड़ा था।

    परिवार

    दो बच्चों की मां हैं लिज ट्रस

    लिज ट्रस ने 2000 में अपने साथी अकाउंटेंट हग ओलेरी से शादी की थी। उनकी दो बेटियां हैं। 2004 से 2005 के बीच लिज ट्रस का सांसद मार्क फील्ड के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर भी रहा था।

    हालांकि, इस अफेयर के बाद भी ओलेरी के साथ उनकी शादी नहीं टूटी।2022 में ट्रस ने कहा था कि वह ईसाई धर्म और इंग्लैंड के चर्च के मूल्यों पर विश्वास करती हूं, लेकिन इसके बाद भी वह नियमित रूप से धार्मिक नहीं हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    परमाणु हथियार
    ब्रिटेन चुनाव
    ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी
    ब्रिटेन

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: शुभमन गिल का DC के खिलाफ बेहद खराब रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल
    RCB बनाम KKR: बारिश की भेंट चढ़ा मैच, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई कोलकाता IPL 2025
    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी
    IPL में सलामी बल्लेबाज के तौर पर केएल राहुल का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  केएल राहुल

    परमाणु हथियार

    भारत और पकिस्तान की सैन्य क्षमताओं और हथियारों की तुलना, जानिए कौन है आगे भारत की खबरें
    प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ चुनाव आयोग में 5 शिकायतें दर्ज, एक में मिली क्लीन चिट पाकिस्तान समाचार
    चुनाव आयोग की मोदी को दूसरी क्लीन चिट, अपने अधिकारियों के फैसले को ही पलटा पाकिस्तान समाचार
    ट्रम्प ने पहले दिया ईरान पर हमले का आदेश, फिर वापस लिया फैसला- रिपोर्ट्स ईरान

    ब्रिटेन चुनाव

    ब्रेक्जिट डील देने में नाकाम रहने पर ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे का इस्तीफा, हुईं भावुक इंग्लैंड
    कौन है भारतीय मूल के ऋषि सुनक, जिनके इस्तीफे से शुरू हुआ बोरिस जॉनसन का पतन? भारत की खबरें
    ब्रिटेन: दबाव के बाद प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने इस्तीफा दिया इंग्लैंड
    ब्रिटेन में ऐसा क्या हुआ कि प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को इस्तीफा देना पड़ा? इंग्लैंड

    ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी

    2070 तक फेसबुक पर जीवित लोगों से ज्यादा होंगे मृत लोगों के अकाउंट फेसबुक
    कोरोना वायरस की वैक्सीन को लेकर ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी को मिली बड़ी सफलता भारत की खबरें
    क्या ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा तैयार कोरोना की वैक्सीन के साइड इफेक्ट होंगे? जानिए विशेषज्ञों की राय भारत की खबरें
    कोरोना वायरस संक्रमण के लिए तैयार हो रही वैक्सीनों की कीमत कितनी होगी? भारत की खबरें

    ब्रिटेन

    यूक्रेन से आए लोगों को रखने वाले परिवारों को हर महीने 35,000 रुपये देगी ब्रिटिश सरकार रूस समाचार
    इस सप्ताह भारत आएंगे ब्रिटेन और रूस के विदेश मंत्री, यूक्रेन मुद्दे पर बातचीत होना तय अमेरिका
    अब मिला कोरोना वायरस का XE वेरिएंट, WHO ने ओमिक्रॉन से 10 प्रतिशत अधिक संक्रामक बताया भारत की खबरें
    'KGF: 2' बनी ब्रिटेन में सबसे ज्यादा टिकट की बिक्री करने वाली पहली भारतीय फिल्म बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025