NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / भारत और पकिस्तान की सैन्य क्षमताओं और हथियारों की तुलना, जानिए कौन है आगे
    अगली खबर
    भारत और पकिस्तान की सैन्य क्षमताओं और हथियारों की तुलना, जानिए कौन है आगे

    भारत और पकिस्तान की सैन्य क्षमताओं और हथियारों की तुलना, जानिए कौन है आगे

    लेखन मुकुल तोमर
    Feb 26, 2019
    07:25 pm

    क्या है खबर?

    पुलवामा में CRPF काफिले पर पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के हमले के बाद से भारत-पाकिस्तान के रिश्तों में तनाव आया है।

    अब पुलवामा हमले के जबाव में भारतीय वायुसेना की POK और पाकिस्तान में की गई साहसिक कार्रवाई के बाद रिश्तों बेहद बुरे हो चुके हैं और जंग की बात होने लगी है।

    इस संभावना के बीच आइए भारत और पाकिस्तान की सभी सेनाओं और उनकी क्षमताओं के बीच विभिन्न क्षेत्रों में तुलना करते हैं।

    खर्च

    सेना पर कुल खर्च की तुलना

    पिछले साल भारत सरकार ने अपने बजट में रक्षा को 4 ट्रिलियन रुपये (GDP का 2.1 प्रतिशत) आवंटित किए थे।

    वहीं पाकिस्तान ने अपनी सेना पर करीब 11 अरब डॉलर (GDP का 3.6 प्रतिशत) खर्च किए थे। उसे 10 करोड़ डॉलर की विदेशी सैन्य सहायता भी मिली थी।

    भारतीय सेना ने 1993-2006 के बीच सरकारी व्यय का कुल 12 प्रतिशत खर्च किया गया, वहीं पाकिस्तानी सेना के लिए यहा आंकड़ा 20 प्रतिशत था।

    परमाणु क्षमता

    परमाणु क्षमता की तुलना

    भारत के पास 130-140 परमाणु हथियार हैं, वहीं पाकिस्तान के परमाणु हथियारों की संख्या 140-150 है।

    दोनों देशों के पास परमाणु क्षमता वाली बैलिस्टिक मिसाइल हैं।

    जहां भारत के पास 3000-5000 किलोमीटर की मारक क्षमता वाली अग्नि-III समेत 9 मिसाइलें हैं, वहीं पाकिस्तान के पास भी चीन के सहयोग से बनाई गई ऐसी मिसाइलें हैं जो भारत के किसी भी हिस्से पर हमला करने में सक्षम हैं।

    पाकिस्तान की शाहीन 2 के पास सबसे ज्यादा 2000 किलोमीटर की रेंज है।

    जमीनी सेना

    पाकिस्तान से बड़ी भारत की जमीनी सेना

    अगर दोनों देशों की जमीनी सेना की तुलना करें तो भारतीय सेना दुनिया की सबसे बड़ी सेनाओं में से एक है।

    12 लाख जवानों वाली भारतीय सेना के पास 3,565 युद्ध टैंक, 3,100 इंफेंट्री लड़ाकू वाहन, 9,700 से ऊपर तोपें और 330 से अधिक बंदरबख्त वाहन हैं।

    जवानों की संख्या के मामले में भारत केवल चीन से पीछे है।

    वहीं पाकिस्तान की सेना में कुल 5,60,000 जवान है और उसके पास 2,496 टैंक, 4,472 तोपें और 1,605 बंदरबख्त वाहन हैं।

    वायुसेना

    वायुसेना में भी भारत भारी

    अगर दोनों देशों की वायुसेना की तुलना करें तो भारत यहां भी भारी पड़ता है।

    भारतीय वायुसेना में कुल 1,27,000 कर्मी हैं और उसके पास 814 लड़ाकू विमान हैं।

    वहीं पाकिस्तान की वायुसेना में कर्मियों की संख्या 65,000 है और इसके पास 425 लड़ाकू विमान हैं। इनमें चीनी F-7PG और अमेरिकी F-16 लड़ाकू विमान भी शामिल है।

    हालांकि पाकिस्तान के पास भारत से 3 ज्यादा वायु चेतावनी और नियंत्रण (AEW&C) विमान हैं।

    नौसेना

    जल क्षेत्र में भी भारत आगे

    अगर नौसेना की बात करें तो भारतीय नौसेना में 67,700 जवान हैं।

    उसके पास 106 गश्ती और तटीय जहाज, 75 लड़ाकू जहाज, 16 पनडुब्बी, 14 विध्वंसक और 13 युद्धपोत हैं।

    वहीं पाकिस्तान की नौसेना के पास 17 गश्ती और तटीय जहाज, 9 युद्धपोत, 8 पनडुब्बी और 8 लड़ाकू जहाज हैं।

    हालांकि पाकिस्तान की तटीय सीमा भी भारत के मुकाबले बेहद कम है।

    ये आंकड़े यह बताने के लिए काफी है कि भारत हर मामले में पाकिस्तान से आगे है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार
    पुलवामा
    भारतीय सेना

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    'भूल चूक माफ' से लेकर 'केसरी वीर' तक, इस सप्ताह सिनेमाघरों में रिलीज होंगी ये फिल्में  राजकुमार राव
    IPL 2025: एडेन मार्करम ने SRH के खिलाफ जड़ा पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    हर्षल पटेल सबसे तेज 150 IPL विकेट लेने वाले गेंदबाज बने, जानिए उनके आंकड़े हर्षल पटेल

    भारत की खबरें

    केरल के इस व्यक्ति ने 31 लाख रुपए में ख़रीदा भारत का सबसे महँगा कार नंबर केरल
    नेपाल में काम करने के लिए अब भारतीयों को लेना होगा वर्क परमिट नेपाल
    भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान, स्टार्क और मार्श को नहीं मिली जगह क्रिकेट समाचार
    कर्नाटक में चोरी हुआ 1.25 लाख रुपए का गोबर, सरकारी कर्मचारी गिरफ़्तार कर्नाटक

    पाकिस्तान समाचार

    मुंबई 2003 बम धमाकों के दोषी हनीफ मोहम्मद की मौत मुंबई
    उरी आर्मी कैंप के पास संदिग्ध गतिविधियां, सेना का खोज अभियान जारी भारतीय सेना
    पुलवामा आतंकी हमला: क्यों और कैसे कश्मीर में अपना जाल फैला रहा है 'जैश-ए-मोहम्मद' तालिबान
    प्रधानमंत्री मोदी ने पाकिस्तान को ललकारा, कहा- हमला करके कर दी बड़ी गलती, चुकानी पड़ेगी कीमत CRPF

    पुलवामा

    जम्मू-कश्मीर: पुलवामा हमले के बाद LoC के पास बम धमाका, सेना का मेजर शहीद CRPF
    पुलवामा आतंकी हमले का समर्थन कर रहे कर्मचारियों को निलंबित कर रही हैं देशभर की कंपनियां पाकिस्तान समाचार
    पुलवामा आतंकी हमले पर बोले प्रधानमंत्री मोदी, सैनिकों को दी हमले की आज़ादी भारत की खबरें
    पुलवामा हमले के बाद केंद्र सरकार का एक और बड़ा कदम, हुर्रियत नेताओं की सुरक्षा हटाई भारत की खबरें

    भारतीय सेना

    भारतीय सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, कश्मीर में लश्कर के छह आतंकियों को किया ढेर जम्मू-कश्मीर
    सर्जिकल स्ट्राइकः लेफ्टिनेंट जनरल हुड्डा बोले- प्रचार का फायदा नहीं, चुपचाप स्ट्राइक करते तो बेहतर देश
    जान‍िये, 12वीं के बाद भारतीय सेना में शामिल होने के लिए क्या करना होगा शिक्षा
    सर्जिकल स्ट्राइक का हिस्सा रहा अधिकारी यौन शोषण का दोषी करार, बर्खास्त करने का फैसला यौन उत्पीड़न
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025