NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / हथियारों की बिक्री में लगातार सातवें साल बढ़ोतरी, अमेरिकी कंपनियां सबसे आगे
    अगली खबर
    हथियारों की बिक्री में लगातार सातवें साल बढ़ोतरी, अमेरिकी कंपनियां सबसे आगे
    हथियारों की बिक्री में लगातार सातवें साल बढ़ोतरी

    हथियारों की बिक्री में लगातार सातवें साल बढ़ोतरी, अमेरिकी कंपनियां सबसे आगे

    लेखन प्रमोद कुमार
    Dec 05, 2022
    01:30 pm

    क्या है खबर?

    हथियारों की बिक्री में पिछले साल भी इजाफा दर्ज किया गया है। पिछले सात सालों से लगातार दुनिया में हथियारों की खरीद और बिक्री बढ़ रही है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की ताजा रिपोर्ट से यह जानकारी मिली है।

    रिपोर्ट में बताया गया है कि आपूर्ति श्रृंखला में आ रही चुनौतियों के बाद भी 2021 में दुनिया की 100 सबसे बड़ी सुरक्षा कंपनियों के हथियारों और सेवाओं की बिक्री 1.9 प्रतिशत बढ़कर 592 बिलियन डॉलर पहुंच गई है।

    बयान

    ...तो और बढ़ती हथियारों की बिक्री

    2019-20 में हथियारों की बिक्री में 1.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। SIPRI का कहना है कि 2021 में आपूर्ति श्रृंखला के कारण इस कारोबार पर असर पड़ा और यूक्रेन युद्ध के चलते स्थिति और खराब हुई।

    SIPRI से जुड़े एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि अगर आपूर्ति श्रृंखला में चुनौतियां पैदा नहीं हुई होती तो हथियारों की बिक्री में और भी इजाफा हो सकता था। कुछ कंपनियों ने मजदूरों की कमी की भी शिकायत की है।

    असर

    अमेरिका और यूरोप की सैन्य तैयारियों पर पड़ सकता है असर

    रिपोर्ट में कहा गया है कि यूक्रेन युद्ध के चलते आपूर्ति श्रृंखला पर गहरा असर पड़ा है क्योंकि हथियार निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल के लिए पश्चिमी देश रूस पर निर्भर थे।

    इस वजह से अमेरिका और यूरोप में सैन्य बलों को मजबूत बनाने के लिए चल रहे कार्यक्रमों पर असर पड़ सकता है। ये देश यूक्रेन को अरबों के हथियार भेजने के बाद फिर से अपने हथियारों के भंडार भर रहे हैं।

    जानकारी

    रूस पर भी पड़ा है असर

    युद्ध के चलते रूस भी हथियारों का उत्पादन बढ़ा रहा है, लेकिन युद्ध संबंधी प्रतिबंधों के कारण यह भी मुश्किलें झेल रहा है। प्रतिबंधों के चलते रूस के लिए सेमीकंडक्टर खरीदना और अपने सामान का भुगतान लेना मुश्किल हो गया है।

    हथियारों की बिक्री

    अमेरिकी कंपनियों ने बेचे सबसे ज्यादा हथियार

    2021 में 40 अमेरिकी कंपनियां 299 बिलियन डॉलर के हथियार बेचकर इस सूची में सबसे आगे रहीं। इनमें सबसे आगे लॉकहीड मार्टिन, रेयथियॉन टेक्नोलॉजिज, बोइंग, नॉर्थरोप ग्रेमन और जनरल डायनामिक्स का नाम मौजूद है। 2018 के बाद से यही कंपनियों हथियारों की बिक्री में सबसे आगे रहती आई हैं।

    हालांकि, इस बार चीनी हथियार कंपनियों की बिक्री भी बढी है। इस बार सूची में आठ चीनी कंपनियां शामिल हैं, जिन्होंने 109 बिलियन डॉलर के हथियार बेचे हैं।

    जानकारी

    डसॉल्ट की बिक्री में तेज इजाफा

    फ्रांस की डसॉल्ट कंपनी की बिक्री में पिछले साल तेज इजाफा देखने को मिला। 2021 में कंपनी की बिक्री 59 प्रतिशत बढ़कर 6.3 बिलियन डॉलर पहुंच गई है। इसकी वजह कंपनी के 25 राफेल विमानों की डिलीवरी रही है।

    इसके अलावा यूरोप की अधिकतर कंपनियां आपूर्ति श्रृंखला की चुनौतियों से जूझती रही और कई एयरोस्पेस कंपनियों को नुकसान हुआ है।

    शीर्ष 100 कंपनियों में यूरोप की 27 कंपनियों को जगह मिली है। इनकी बिक्री 4.2 प्रतिशत बढ़ी है।

    जानकारी

    दक्षिण कोरियाई कंपनियों ने दर्ज की औसत से अधिक बिक्री

    दक्षिण कोरियाई कंपनियों ने भी 2021 में औसत से अधिक बिक्री की। यहां की चार कंपनियों की बिक्री 3.6 प्रतिशत बढ़कर 7.2 बिलियन डॉलर हो गई है। हान्व्हा एयरोस्पेस 2.6 डॉलर बिक्री के साथ यहां की सबसे बड़ी बिक्री है।

    वहीं रूसी कंपनियों की बात करें तो शीर्ष 100 कंपनियों में रूस की छह कंपनियों के नाम शामिल हैं और इनकी बिक्री 0.4 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 17.8 बिलियन डॉलर पहुंची है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    यूक्रेन युद्ध
    अमेरिका
    रूस समाचार
    चीन समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: GT बनाम LSG मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: LSG ने GT को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: LSG ने रोचक मुकाबले में GT को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    हर महीने बचत के लिए इन नियमों का रखें ध्यान, फायदे में रहेंगे पर्सनल फाइनेंस

    यूक्रेन युद्ध

    दुनिया-जहां: विश्वभर में क्यों बढ़ रहे खाद्य वस्तुओं के दाम और क्या इनमें कमी आएगी? खाद्यान्न उत्पादन
    रूस ने पूर्वी यूक्रेन की स्कूल पर दागा बम, 60 लोगों की मौत की आशंका रूस समाचार
    NATO की सदस्यता के लिए आवेदन करने को लगभग तैयार फिनलैंड, स्वीडन भी कर रहा तैयारी रूस समाचार
    यूक्रेन की राजधानी कीव स्थित अपने दूतावास को फिर से खोलेगा भारत भारतीय दूतावास

    अमेरिका

    दक्षिण कोरिया में हवाई हमले का अलर्ट जारी, उत्तर कोरिया ने दागी थीं कई मिसाइलें दक्षिण कोरिया
    8 नवंबर को लगेगा चंद्रमा को साल का आखिरी ग्रहण, जानिए इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें चंद्र ग्रहण
    उत्तर कोरिया ने फिर दागीं मिसाइलें, जापान और दक्षिण कोरिया में अलर्ट जारी उत्तर कोरिया
    अमेरिकी महिला ने 24 घंटे के अंदर जीतीं करोड़ों रुपये की दो लॉटरी लॉटरी

    रूस समाचार

    हिंसा के चलते पिछले साल भारत को हुआ 50 लाख करोड़ रुपये का नुकसान अफगानिस्तान
    यूक्रेनी बच्चों की मदद के लिए अपना नोबेल पुरस्कार नीलाम करेंगे रूसी पत्रकार दमित्री मुरातोव नोबेल पुरस्कार
    BRICS समिट: वैश्विक अर्थव्यवस्था पर अभी भी दिख रहे हैं कोरोना महामारी के दुष्प्रभाव- मोदी चीन समाचार
    यूक्रेन ने भारत समेत पांच देशों में तैनात अपने राजदूतों को किया बर्खास्त जर्मनी

    चीन समाचार

    वीगर मुस्लिम: UN रिपोर्ट में चीन पर गंभीर आरोप, मानवता के खिलाफ अपराध की आशंका जताई संयुक्त राष्ट्र
    क्या है वीगर मुसलमानों का पूरा मुद्दा, जिन पर चीन कर रहा अत्याचार? शी जिनपिंग
    INS विक्रांत: भारतीय नौसेना में शामिल हुए इस जंगी जहाज में क्या-क्या है? भारत की खबरें
    चीन और भारत में एक साथ होगा आईफोन 15 का उत्पादन, जानिए सबकुछ ऐपल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025