Page Loader
चीन और भारत में एक साथ होगा आईफोन 15 का उत्पादन, जानिए सबकुछ
चीन और भारत में आईफोन 15 का उत्पादन एक साथ होने की उम्मीद।

चीन और भारत में एक साथ होगा आईफोन 15 का उत्पादन, जानिए सबकुछ

Sep 02, 2022
08:40 pm

क्या है खबर?

आईफोन 14 सीरीज को लॉन्च होने में अब कुछ ही वक्त बचा है, लेकिन चर्चा में आईफोन 15 है। दरअसल, ऐपल समाचार के विश्वसनीय सोर्स स्रोत मिंग ची कू ने एक बड़ा दावा किया है। इसके मुताबिक, 2023 में आईफोन 15 का उत्पादन चीन और भारत में एक साथ किया जाएगा। इसके अलावा, भारत और चीन के बीच आईफोन 14 के उत्पादन कार्यक्रम में कथित अंतर को कम किया गया है। आइए जानें, इसके बारे में विस्तार से।

वजह

भारत में चीन से छह महीने पीछे है उत्पादन कार्यक्रम

विश्लेषक मिंग-ची कू ने ट्वीट के जरिए संकेत दिए है कि साल 2023 में भारत और चीन आईफोन 15 का उत्पादन करने में सक्षम होंगे। उन्होंने बताया कि इस साल भारत में आईफोन 14 मॉडल का उत्पादन भारत में चीन से छह महीने पीछे है, लेकिन अंतर में काफी सुधार हुआ है। इस आधार पर उम्मीद कर सकते हैं कि अगले साल भारत और चीन में एक साथ आईफोन 15 का उत्पादन होगा।

उत्पादन

चीन के अलावा भारत में बड़े पैमाने पर आईफोन का उत्पादन

ऐपल कंपनी आईफोन मॉडल बनाने के लिए एक वैकल्पिक बाजार की तलाश में है, क्योंकि इसके पीछे की वजह अमेरिका और चीन के बीच भू-राजनैतिक तनाव है। इस बीच भारत में आईफोन के नवीनतम मॉडल आईफोन 14 का बड़े पैमान पर निर्माण हो रहा है। हालांकि, भारत आईफोन शिपमेंट में अभी भी चीन के साथ काफी पीछे है। वर्तमान में चीन दुनिया भर में शिपमेंट के लिए कंपनी का महत्वपूर्ण केंद्र है।

उपलब्थता

इस बार भारतीय बाजार में जल्द उपलब्ध होगा आईफोन 14

चीन में लॉन्च होने के बाद भारत में आईफोन 14 सीरीज का पहला फोन अक्टूबर या नवंबर में पेश किया जा सकता है। यह ऐसा पहली बार होगा कि दो महीने के अंदर आईफोन का नवीनत मॉडल भारत में उपलब्ध होगा। दरअसल, आईफोन को चीन में बड़े पैमाने पर निर्माण किया जाता है। यहां से बनने के बाद भारतीय बाजार में पहुंचने में छह से नौ महीने का समय लग जाता है। हालांकि, अब ऐसा नहीं होगा।

लॉन्च

ऐपल लॉन्च इवेंट में पेश होने वाले प्रोडक्ट

7 सितंबर को ऐपल के आयोजित होने वाले इवेंट में आईफोन 14 सीरीज हाइलाइट होगी। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस सीरीज में कंपनी चार आईफोन लॉन्च करेगी। यह आईफोन 14, आईफोन 14 मैक्स, आईफोन 14 प्रो और आईफोन 14 प्रो मैक्स होगा। फोन के अलावा कंपनी आईपैड और तीन नई वॉच भी पेश कर सकती है। इसमें ऐपल वॉच सीरीज 8, वॉच SE मॉडल और फिटनेस के प्रति उत्साही लोगों के लिए एक रग्ड वॉच शामिल है।

जानकारी

न्यूजबाइट्स प्लस

भारत में पिछले साल आईफोन 12 सबसे ज्यादा बिकने वाला आईफोन मॉडल बना। इसके बाद आईफोन 11 सबसे ज्यादा खरीदा गया। ऐपल इन दोनों डिवाइसेज की मैन्युफैक्चरिंग भारत में कर रही है और इन्हें फॉक्सकॉन और विस्ट्रॉन के साथ मिलकर तैयार किया जा रहा है।