NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    चीन समाचार
    पाकिस्तान समाचार
    अफगानिस्तान
    रूस समाचार
    श्रीलंका
    यूक्रेन युद्ध
    श्रीलंका आर्थिक संकट
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / रूस ने पूर्वी यूक्रेन की स्कूल पर दागा बम, 60 लोगों की मौत की आशंका
    दुनिया

    रूस ने पूर्वी यूक्रेन की स्कूल पर दागा बम, 60 लोगों की मौत की आशंका

    रूस ने पूर्वी यूक्रेन की स्कूल पर दागा बम, 60 लोगों की मौत की आशंका
    लेखन भारत शर्मा
    May 08, 2022, 02:06 pm 1 मिनट में पढ़ें
    रूस ने पूर्वी यूक्रेन की स्कूल पर दागा बम, 60 लोगों की मौत की आशंका
    रूस ने पूर्वी यूक्रेन की स्कूल पर दागा बम, 60 लोगों की मौत की आशंका।

    रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध में हालत हर दिन के साथ बिगड़ रहे हैं। रूसी सेना लगातार पूर्वी यूक्रेन के शहरों पर हमले कर रही है। इसी बीच शुक्रवार को रूसी सेना ने लुहान्स्क शहर के बिलोहोरिवका में एक स्कूल पर बम धमाका किया। इसमें करीब 60 लोगों की मौत की आशंका है। लुहान्स्क क्षेत्र के गवर्नर सेरही हैदाई ने इसकी जानकारी दी है। बता दें कि इस क्षेत्र में रूस और यूक्रेन की सेना आमने-सामने है।

    रूसी विमान से दागा गया स्कूल पर बम- हैदाई

    BBC न्यूज के अनुसार, गवर्नर हैदाई ने कहा, "रूसी विमान में बिलोहोरिवका शहर में स्थित एक स्कूल पर रूसी विमान ने बम गिराया था। उस दौरान स्कूल में हमलों से बचने के लिए 90 लोग रुके हुए थे।" उन्होंने कहा, "रूसी सेना के हमले के बाद स्कूल बिल्डिंग ध्वस्त हो गई। मलबे से 30 लोगों को जिंदा बचा लिया गया है, लेकिन 60 से अधिक लोगों की मौत की आशंका है। यह रूस का बड़ा हमला माना जा रहा है।"

    बिलोहोरिवका में लगातार हमले कर रही है रूसी सेना- गवर्नर

    गवर्नर हैदाई ने कहा, "दो महीने से अधिक समय बाद भी रूसी सेना के राजधानी कीव तक नहीं पहुंचने के बाद अब रूस ने यूक्रेन के सैन्य ठिकानों को निशाना बना शुरू कर दिया है। बिलोहोरिवका यूक्रेन सरकार के कब्जे वाले शहर सेवेरोडनेत्स्क के करीब है और शनिवार को रूसी सेना ने यहां जमकर बमबारी की है।" उन्होंने कहा, "पिछले सप्ताह यह गांव युद्ध का हॉट स्पॉट बन गया था और तब से ही यहां लगातार हमले जारी हैं।"

    "तीन घंटे की मशक्कत के बाद बुझाई जा सकी आग"

    गवर्नर हैदाई ने कहा, "बम धमाके से स्कूल बिल्डिंग में आग लग गई थी, जिसे दमकलकर्मियों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद बुझाया। हमले के समय पूरा गांव स्कूल के बेसमेंट में था। मौतों की वास्तविक संख्या मलबा हटने के बाद पता चलेगी।"

    वर्तमान में क्या है यूक्रेन में हालात?

    बता दें कि दो महीने से अधिक समय से चल रहे युद्ध में सफलता नहीं मिलने से परेशान रूसी सेना अब पूर्वी यूक्रेन को अपना निशाना बनाया है। रूस ने यहां हजारों की संख्या में सैनिक तैनात किए हैं। ये सैनिक पूर्वी यूक्रेन के शहरों पर लगातार हमले कर रहे हैं। रविवार को रूसी सेना ने दोनेत्स्क और होल्मिव्स्की शहरों पर भी हमलें किए हैं। इसमें कई लोगों की मौत की सूचना है। यूक्रेनी सेना डटकर मुकाबला कर रही है।

    न्यूजबाइट्स प्लस (जानकारी)

    संयुक्त राष्ट्र (UN) की रिपोर्ट के अनुसार, 24 फरवरी को रूस के हमला करने के बाद से यूक्रेन में अब तक 2,345 आम नागरिकों की मौत हो चुकी है और 2,919 लोग घायल हुए हैं। इसी तरह युद्ध में अब तक दोनों देशों के 20,000 से अधिक सैनिकों की भी मौत हो चुकी है और 50,000 से अधिक घायल हुए हैं। इतना ही नहीं रूस के हमलों के कारण यूक्रेन के कई शहर पूरी तरह से तबाह हो चुके हैं।

    1.2 करोड़ लोग हुए बेघर

    रूस के हमला करने के बाद से यूक्रेन के 1.20 करोड़ से अधिक लोग बेघर हो चुके हैं। इनमें से करीब 57 लाख लोगों ने पड़ोसी देश पोलैंड, हंगरी, रोमानिया और स्लोवाकिया में शरण ली है। इसी तरह 65 लाख यूक्रेन में विस्थापित हुए हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    रूस समाचार
    यूक्रेन
    क्राइम समाचार
    बम विस्फोट

    ताज़ा खबरें

    जल्द वजन बढ़ाना चाहते हैं तो अपनी दिनचर्या में शामिल करें ये 5 एक्सरसाइज वजन बढ़ाना
    जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज: तेजनारायण चंद्रपॉल ने लगाया दोहरा शतक, ऐसा रहा तीसरा दिन  वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम
    'नागिन 6' अभी नहीं होगा बंद, अप्रैल तक रहेगा जारी नागिन टीवी शो
    भारत में काफी लोकप्रिय हैं ये 5 मिठाइयां, जानिए इनकी रेसिपी रेसिपी

    रूस समाचार

    स्कूली छात्रों को राइफल्स और हैंड ग्रेनेड चलाना सिखाएगा रूस- UK यूक्रेन
    यूक्रेन युद्ध से पहले व्लादिमीर पुतिन ने मुझे दी थी मिसाइल हमले की धमकी- बोरिस जॉनसन बोरिस जॉनसन
    रूस-यूक्रेन युद्ध को 11 महीने हुए पूरे, अब तक 18,000 से अधिक नागरिक हुए हताहत यूक्रेन युद्ध
    गोवा आ रहे रूस के एक और विमान में बम होने की धमकी, किया गया डायवर्ट गोवा

    यूक्रेन

    अमेरिकी कंपनी ने यूक्रेन को दिया प्रस्ताव, 2 अत्याधुनिक सैन्य ड्रोन सिर्फ एक डॉलर में अमेरिका
    व्लादिमीर पुतिन के जिंदा होने का पूरा यकीन नहीं- यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की व्लादिमीर पुतिन
    यूक्रेन: कीव में स्कूल के बाहर हेलीकॉप्टर क्रैश, 2 मंत्री और बच्चों समेत 16 की मौत यूक्रेन युद्ध
    यूक्रेनी सैनिक के शरीर से निकाला गया ग्रेनेड, ऑपरेशन के दौरान थी विस्फोट होने की आशंका यूक्रेन युद्ध

    क्राइम समाचार

    सपना चौधरी और परिवार के खिलाफ दहेज प्रताड़ना के लिए दर्ज हुई FIR सपना चौधरी
    सुकेश चंद्रशेखर ने चाहत खन्ना को बताया 'गोल्ड डिगर', आरोपों का किया खंडन सुकेश चंद्रशेखर
    ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री की अस्पताल में मौत, पुलिसकर्मी ने सीने में मारी थी गोली ओडिशा
    गुजरात दंगे: सबूतों के अभाव में 17 लोगों की हत्या के 22 आरोपी बरी गुजरात

    बम विस्फोट

    PSL: प्रदर्शनी मैच के दौरान स्टेडियम के पास धमाका, बाबर आजम सहित प्रमुख खिलाड़ी थे मौजूद  पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान में इतने आतंकी हमले क्यों हो रहे हैं और कौन कर रहा है? पाकिस्तान समाचार
    जम्मू-कश्मीर: शिक्षक से आतंकी बना आरोपी गिरफ्तार, बरामद हुआ खास तरह का 'परफ्यूम बम' जम्मू-कश्मीर पुलिस
    झारखंड: चाईबासा में नक्सलियों ने किया IED धमाका, 3 जवान घायल झारखंड

    दुनिया की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    World Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023