LOADING...
बदलते मौसम के दौरान उठाएं इन खाद्य-पदार्थों का लुफ्त, पेट के लिए भी हैं लाभदायक 

बदलते मौसम के दौरान उठाएं इन खाद्य-पदार्थों का लुफ्त, पेट के लिए भी हैं लाभदायक 

लेखन सयाली
Feb 06, 2024
02:30 pm

क्या है खबर?

फरवरी के महीने के आगमन के साथ सर्दी के मौसम को अलविदा कहने का वक्त आ गया है। खिली हुई धूप के साथ बसंत आ गई है और अब खानपान भी बदल जाएगा। इस बदलते मौसम के दौरान अपने पेट के स्वास्थ्य का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। बदलता मौसम हमारी भूख को प्रभावित करता है। इस बदलते मौसम के दौरान स्वस्थ रहने के लिए इन खाद्य-पदार्थों को अपनी डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए।

#1

फाइबर युक्त सब्जियां 

जैसे-जैसे गर्मियां नजदीक आने लगती हैं, वैसे-वैसे ही पेट से जुड़ी समस्याएं बढ़ने लगती हैं। आवश्यक पोषक तत्व पाने के लिए ताजी सब्जियों का सेवन करें। सब्जियां खान-पान का एक जरूरी हिस्सा होती हैं। गाजर, शिमला मिर्च और हरी सब्जियां आदि फाइबर की अच्छी स्त्रोत हैं। सब्जियां स्वस्थ रहने का सबसे उत्तम विकल्प हैं। सब्जियों के सेवन से वजन घटाने में भी मदद मिलती है। इनके कई और फायदे भी हैं, जैसे त्वचा को कोमल बनाना, बीमारियों से बचाना आदि।

#2

मौसम के अनुरूप फल 

इन बदलते मौसम के महीनों में कई अलग-अलग तरह के फल बाजार में बिकते हैं। ये स्वादिष्ट होने के साथ ही आपके पेट के स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाते हैं। अपनी डाइट में जामुन, खरबूजे और खट्टे फल शामिल करें। ये सभी फल एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं और इनका स्वाद भी लाजवाब होता है। फलों के सेवन से आप कब्ज को आसानी से मात दे सकते हैं। तरबूज, केला, बेरी और सेब पेट की दिक्कतों में मददगार हैं।

#3

ताजा जड़ी-बूटियां 

ताजी जड़ी-बूटियां शरीर को कई स्वास्थ्य संबंधी लाभ पहुंचाती हैं। तुलसी, पुदीना और सीताफल जैसी जड़ी-बूटियों से अपने रोजाना के भोजन को अधिक स्वादिष्ट और पौष्टिक बनाया जा सकता है। इन्हें अपने खान-पान में शामिल करने से भोजन का स्वाद बढ़ जाता है। साथ ही ये आपके पाचन स्वास्थ्य के लिए रामबाण उपाय हैं। भोजन का हिस्सा बनाने के लिए चाइव्स, लीक, अजवायन और ओरीगेनो आदि बेहद गुणकारी और लजीज विल्प हैं।

#4

साबुत अनाज

सर्दियों के मौसम के साथ ही अब इस मौसम के अनाजों को भी अलविदा कहने का वक्त आ गया है। अब क्विनोआ, भूरे चावल और जौ सहित हल्के अनाजों का चुनाव करें। ये साबुत अनाज आपको आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करेंगे। इन अनाजों को पचाना भी आसान होता है। ये आपके पाचन तंत्र को मजबूत करते हैं और लाभकारी आंत बैक्टीरिया को पोषण देते हैं। डाइट में गेहूं, राजगिरा, ओट्स और ज्वार शामिल करें।

#5

डेयरी उत्पाद

दूध और डेयरी उत्पाद हमारे शरीर को प्रोटीन प्रदान करते हैं। ये उत्पाद हमारे आहार में विटामिन-B शामिल करते हैं, जिसमें हमारी त्वचा को सुंदर बनाए रखने के लिए राइबोफ्लेविन और B-12 होता है। ये थकान को मिटाने में भी मदद करते हैं। दही और छाछ हमारे शरीर को ठंडक पहुंचाते हैं। कुछ लोगों को डेयरी उत्पाद पचाने में परेशानी होती है। वे नारियल या बादाम से बने दूध और दही जैसे विकल्प चुन सकते हैं।