NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / आंध्र प्रदेश के सबसे खूबसूरत और ऐतिहासिक पर्यटक स्थल, एक बार जरूर जाएं घूमने
    अगली खबर
    आंध्र प्रदेश के सबसे खूबसूरत और ऐतिहासिक पर्यटक स्थल, एक बार जरूर जाएं घूमने

    आंध्र प्रदेश के सबसे खूबसूरत और ऐतिहासिक पर्यटक स्थल, एक बार जरूर जाएं घूमने

    लेखन अंजली
    Feb 29, 2020
    12:31 pm

    क्या है खबर?

    आंध्र प्रदेश भारत के समृद्धशाली राज्यों में से एक है जो भारत के दक्षिण-पूर्वी भाग में स्थित है।

    यह खूबसूरत राज्य अपने धार्मिक स्थलों, ऐतिहासिक इमारतों, प्राकृतिक जगहों और समुद्री बीच की वजह से पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर लेता है।

    इसके अलावा, आंध्र प्रदेश वैदिक काल से संबंधित इतिहास को भी उजागर करता है।

    इसलिए जो भी पर्यटक संस्कृति, प्राचीन सभ्यता, आध्यात्मिकता और इतिहास का आनंद लेना चाहते हैं उन्हें आंध्र प्रदेश की ओर रूख जरूर करना चाहिए।

    #1

    तिरुपति बालाजी मंदिर

    तिरुपति बालाजी मंदिर आंध्र प्रदेश का प्रमुख आकर्षण है जो चितूर जिले में स्थित है।

    आन्ध्र प्रदेश का यह दार्शनिक स्थल तिरुमाला वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर के नाम से एक तीर्थ स्थल के रूप में जाना जाता है।

    भगवान तिरूपति बालाजी की मान्यता इतनी है कि इनके मंदिर में फिल्मी सितारों से लेकर राजनेता आदि सभी लोग दर्शन करने आते हैं।

    इसलिए एक बार तो आपको भी इस दर्शनीय स्थल की ओर जरूर रूख करना चाहिए।

    #2

    विजयवाडा

    पर्यटकों के लिहाज से विजयवाडा आंध्र प्रदेश का प्रमुख आकर्षण का केंद्र है जो अपने पर्यटक स्थलों के अलावा स्वादिष्ट आम, विभन्न तरह की मिठाइयों और अपने सुहाने मौसम के लिए बहुत ज्यादा प्रसिद्ध हैं।

    बता दें कि विजयवाडा में दक्षिण भारत का सबसे बड़ा रेलवे जंक्शन है।

    विजयवाडा आकर आप यहां की ऐतिहासिक गुफाओं, कोंडापल्ली फोर्ट, कनक दुर्गा मंदिर, भवानी द्वीप प्रकाशम, गांधी पार्क आदि जगहों की सैर करके अपनी यात्रा को आनंदमय बना सकते हैं।

    #3

    अनंतपुर

    अनंतपुर आंध्र प्रदेश का सबसे प्रमुख धार्मिक स्थल है, लेकिन अपनी संस्कृति और इतिहास की वजह से यह दुनियाभर के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है।

    जानकारी के बता दें कि अनंतपुर श्री सत्य साईं बाबा के जन्म स्थान के रूप में जाना जाता हैं।

    अनंतपुर में कई आकर्षित मंदिर हैं जो पर्यटकों के लिए आस्था का केंद्र बने हुए हैं। अनंतपुर आकर आप तदिपत्री मंदिर, गुंताकाल, हिन्दुपुरा, लेपाक्षी आदि पर्यटक जगहों की सैर कर सकते हैं।

    #4

    विशाखापट्टनम

    विशाखापट्टनम आंध्र प्रदेश का एक प्रसिद्ध बंदरगाह शहर है, जिसे विज़ाग के नाम से भी जाना जाता है।

    यह शहर सुंदर पहाड़ियों के बीचों-बीच स्थित है, जिसके पूर्वी ओर बंगाल की खाड़ी स्थित है। इस शहर को 'भाग्य का शहर' और पूर्वी समुद्री किनारे का गोवा भी कहा जाता है।

    यहां आकर आप विशाखापट्टनम के समृद्ध इतिहास और संस्कृति, हरे-भरे परिदृश्यों, समुद्री किनारों और खूबसूरत पहाड़ियों से संबंधित पर्यटक स्थलों की सैर करके अपनी यात्रा का लुत्फ ले सकते हैं।

    #5

    ओंगोल

    ओंगोल एक ऐतिहासिक पर्यटक स्थल है जो अपने छिपे सौंदर्य के कारण ऑफबीट पर्यटकों के बीच बहुत मशहूर है।

    यहां पर कई खूबसूरत जगहें हैं जहां आकर आप अपनी जिंदगी के कुछ क्षण सुकून से बिता सकते हैं।

    यह शहर मौर्य राजवंश के समय से ही अस्तित्‍व में है इसलिए यहां कई ऐतिहासिक स्‍थल और प्राचीन मंदिर देखे जा सकते हैं।

    यहां आकर आप चेन्नेकेशवा स्वामी मंदिर, कोठापटनम बीच, चंदावरम आदि पर्यटक स्थलों की सैर कर सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    आंध्र प्रदेश
    लाइफस्टाइल
    पर्यटन

    ताज़ा खबरें

    महाराष्ट्र: देवेंद्र फडणवीस की कैबिनेट में शामिल हुए NCP नेता छगन भुजबल, शपथ ली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP)
    IPL इतिहास में सबसे तेज 150 विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों पर एक नजर इंडियन प्रीमियर लीग
    कार के दस्तावेजों को डिजिलॉकर में रखने के कई फायदे, ऐसे करें अपलोड  कार
    जूनियर एनटीआर का फिल्मी दुनिया से है गहरा नाता, क्या आप जानते हैं उनका असली नाम?  जूनियर एनटीआर

    भारत की खबरें

    इंग्लैंड और फ्रांस को पछाड़कर दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत जर्मनी
    ब्रिटिश सांसद को निर्वासित करने का कांग्रेस सांसद ने किया समर्थन, कहा- पाकिस्तान से थी सांठगांठ शशि थरूर
    कोरोना वायरस: इलाज के सिलसिले में बड़ी कामयाबी, पुणे की लैब में कैंडिडेट वैक्सीन तैयार चीन समाचार
    टेस्ट सीरीज़ शुरू होने से पहले जानिए भारत और न्यूजीलैंड के पांच शानदार टेस्ट मैच क्रिकेट समाचार

    आंध्र प्रदेश

    आंध्र प्रदेश: गाँव में स्कूल के बच्चों के साथ पढ़ती है लंगूर, देखें वायरल वीडियो शिक्षा
    आंध्र प्रदेश: पति ने सरेआम काटा पत्नी का सिर, फिर उसे लेकर गलियों में घूमा विजयवाड़ा
    आंध्र प्रदेश सरकार का बड़ा ऐलान- सार्वजनिक होगी एक करोड़ रुपये से ऊपर की हर खरीद भ्रष्टाचार
    शख्स ने मंगाया घर का सामान, पार्सल खोला तो निकला चार फीट लंबा सांप, देखें वीडियो ओडिशा

    लाइफस्टाइल

    मंदिर विशेष: कई रहस्यों से भरा है जगन्नाथ पुरी मंंदिर, माना जाता है धरती का बैकुंठ ओडिशा
    अपने नाश्ते में शामिल करें ये चार कम कैलोरी वाले व्यंजन, रहेंगे स्वस्थ स्वास्थ्य
    क्या चॉकलेट खाना सेहत के लिए अच्छा है? जानिए इससे जुड़े कुछ भ्रम और उनकी सच्चाई स्वास्थ्य
    जायकेदार है ये खास मुगलई दम अरबी, खाएंगे तो उंगलियां चाटते रह जाएंगे रेसिपी

    पर्यटन

    #Alvida2018: नए साल का स्वागत करने के लिए बेहतरीन हैं दिल्ली के पास स्थित ये जगहें दिल्ली
    आतंकवाद से जूझ रहे पाकिस्तान ने खुद को बताया 'पर्यटकों के लिए स्वर्ग' भारत की खबरें
    विदेशी ने अहमदाबाद में सड़क पर बाल कटवाने के बदले दिए 28,000 रुपये, जानें अजब-गजब खबरें
    अगर प्रकृति से प्रेम है तो पूर्वोत्तर भारत की इन जगहों पर जाएँ घूमने मणिपुर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025