
जायकेदार है ये खास मुगलई दम अरबी, खाएंगे तो उंगलियां चाटते रह जाएंगे
क्या है खबर?
अरबी से वैसे तो कई तरह की डिश बनाई जा सकती है, लेकिन मुगलई दम अरबी की बात ही निराली है।
इस क्रिमी डिश का स्वाद इतना जबरदस्त होता है कि इसके जायके का वर्णन शब्दों में नहीं किया जा सकता।
ऐसे में अगर आप भी इस डिश के जायके का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो आप इसे घर पर आसान विधि के द्वारा बना सकते हैं।
आइए मुगलाई दम अरबी बनाने की रेसिपी जानें।
सामग्रियां
मुगलई दम अरबी बनाने के लिए इन चीजों की है जरूरत
1) आधा किलो अरबी।
2) एक चौथाई कप क्रीम।
3) आधा कप दही।
4) दो चम्मच खसखस।
5) एक बड़ी इलायची।
6) चार लौंग।
7) दो चम्मच धनिया पाउडर।
8) एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर और हल्दी पाउडर।
9) दो प्याज (बारीक कटे हुए)।
10) नमक (स्वादानुसार)।
11) घी (आवश्यकतानुसार)।
12) सूखे मेवे (गार्निशिंग के लिए)।
13) थोड़ा सा अदरक (बारीक कटा हुआ)।
14) चार लहसुन की कलियां (बारीक कटी हुई)।
15) पांच काजू।
स्टेप-1
मुगलई दम अरबी बनाने का तरीका
सबसे पहले अरबी को अच्छी तरह से धोकर उसका छिलका उतार लें। फिर एक प्लेट में अरबी को गोल-गोल काटकर अलग रख दें।
अब थोड़ा सा पानी गर्म करके उसमें खसखस और काजू को भी भिगो दें।
इसके बाद गैस ऑन करके उसपर कड़ाही रख थोड़ा-सा घी गर्म करें और उसमें अरबी के टुकड़े डालें और सुनहरा फ्राई करें।
फिर एक प्लेट में टिशू रख उसमें फ्राई अरबी डालें। अब उसी कड़ाई में प्याज को सुनहरा भूनकर गैस ऑफ करें।
स्टेप-2
मुगलई दम अरबी बनाने का आगे का तरीका
अब ग्राइंडर में प्याज, खसखस, काजू, अदरक, लहसुन व थोड़ा-सा पानी डालकर पीस लें।
कुछ सेकेंड बाद प्याज वाला पेस्ट कड़ाही में डालकर कुछ मिनट तक भुनकर दही, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और गर्म मसाला पाउडर डालकर लगातार चलाते हुए मसालों को पकाएं। फिर भुनी हुई अरबी में नमक व क्रीम डालकर मिलाएं।
कड़ाही को ढककर अरबी को धीमी आंच पर 10 मिनट तक पकाएं और सूखे मेवे से गार्निश कर नान के साथ गर्मा-गर्म सर्व करें।