NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / सूर्य नमस्कार बनाम चंद्र नमस्कार: जानिए किस योगासन का अभ्यास वजन घटाने के लिए है बेहतर 
    अगली खबर
    सूर्य नमस्कार बनाम चंद्र नमस्कार: जानिए किस योगासन का अभ्यास वजन घटाने के लिए है बेहतर 

    सूर्य नमस्कार बनाम चंद्र नमस्कार: जानिए किस योगासन का अभ्यास वजन घटाने के लिए है बेहतर 

    लेखन अंजली
    Jul 31, 2024
    07:20 pm

    क्या है खबर?

    वजन घटाने के लिए लोग अपने खान-पान में बदलाव करने से लेकर एक्सरसाइज के तौर पर योग को भी अपना रहे हैं।

    विभिन्न योग आसनों में शामिल सूर्य नमस्कार और चंद्र नमस्कार अपने समग्र लाभों के कारण काफी ज्यादा प्रचलित हैं।

    हालांकि, क्या वजन घटाने के लिए इनमें से कोई बेहतर है?

    आइए सूर्य नमस्कार और चंद्र नमस्कार में अंतर, फायदे और अन्य महत्वपूर्ण बातें बताते हैं ताकि वजन प्रबंधन के लिए आप सही विकल्प को चुन सकें।

    अंतर

    सूर्य नमस्कार और चंद्र नमस्कार में अंतर

    सूर्य नमस्कार का अभ्यास 12 योग मुद्राओं से पूरा होता है, जबकि चंद्र नमस्कार 14 योग मुद्राओं की एक श्रृंखला है।

    जहां सूर्य नमस्कार सूर्योदय के समय किया जाता है और यह ऊर्जावान प्रभावों के लिए जाता है, वहीं चंद्र नमस्कार शाम को किया जाता है, जो चंद्रमा की शांति और शीतलता को दर्शाता है।

    इसके अतिरिक्त सूर्य नमस्कार का अभ्यास करते समय व्यक्ति को जल्दी से आसनों को बदलना पड़ता है, जबकि चंद्र नमस्कार को धीरे-धीरे करना होता है।

    सूर्य नमस्कार

    सूर्य नमस्कार के फायदे 

    अगर आप रोजाना सूर्य नमस्कार का अभ्यास ठीक से करते हैं तो यह पीठ, पैरों और हाथों की मांसपेशियों को मजबूती देने के साथ शरीर की संतुलन शक्ति को बढ़ा सकता है।

    इससे शरीर का ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है और हृदय जोखिमों से दूरी बनी रहती है।

    यह इम्यूनिटी को बढ़ाने और वजन को नियंत्रित करने में भी सहायक है।

    12 योग मुद्राओं का संयोजन सूर्य नमस्कार श्वसन प्रक्रिया के लिए भी लाभदायक है।

    चंद्र नमस्कार

    शरीर के निचले हिस्से पर केंद्रित होता है चंद्र नमस्कार 

    सूर्य नमस्कार के विपरीत चंद्र नमस्कार का अभ्यास शरीर की ऊर्जा को नीचे की ओर प्रवाहित करता है।

    इसका मतलब है कि यह शरीर के निचले हिस्से के लिए ज्यादा लाभदायक है।

    इसका अभ्यास शरीर की सभी मांसपेशी समूहों को जोड़ता है और लचीलापन बढ़ाता है।

    इसके अतिरिक्त श्वसन, ब्लड सर्कुलेशन और पाचन क्रिया के कामकाज में भी सुधार करता है। यह मन में चल रही उथल-पुथल को भी ठीक कर सकता है।

    चयन

    सूर्य नमस्कार या चंद्र नमस्कार, वजन घटाने के लिए कौन-सा योगासन है ज्यादा फायदेमंदे?

    दोनों योगासनों की प्रभावशीलता व्यक्तिगत प्राथमिकताओं और शरीर की प्रतिक्रियाओं पर निर्भर हो सकती है।

    सूर्य नमस्कार उन लोगों के लिए अनुकूल है, जो कार्डियोवस्कुलर कसरत के तौर पर इसका अभ्यास करके अधिक कैलोरी जला सकते हैं।

    दूसरी ओर, चंद्र नमस्कार तनाव को कम करने और समग्र स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है।

    वैसे वजन घटाने और समग्र स्वास्थ्य के लिए दोनों योगासनों का अभ्यास करना फायदेमंद हो सकता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    योग
    वजन घटाना
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    असम में विदेशी बताकर लोगों को जबरन बांग्लादेश भेजे जाने के मामले क्या हैं? असम
    पाकिस्तान से सटे राज्यों में 'ऑपरेशन शील्ड', एयर स्ट्राइक, विस्फोट समेत कई चीजों की मॉक ड्रिल जम्मू-कश्मीर
    कार की सनरूफ में हो रही है लीकेज? जानिए ठीक करने के आसान तरीके  कार
    दिल्ली पुलिस ने जासूसी मामले में की एक और गिरफ्तारी, हुआ बड़ा खुलासा दिल्ली पुलिस

    योग

    डिप्रेशन से मुक्ति दिलाने में मदद कर सकते हैं ये 5 योगासन, जानिए अभ्यास का तरीका लाइफस्टाइल
    त्वचा की समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकते हैं ये योगसन, ऐसे करें अभ्यास त्वचा की देखभाल
    लीवर को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं ये 5 योगासन, ऐसे करें अभ्यास योगासन
    स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक है ध्यान योग, जानिए इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें  लाइफस्टाइल

    वजन घटाना

    वजन घटाने में मदद कर सकता है मेथी दाना, जानिए इसके सेवन के 5 तरीके खान-पान
    पेट की अतिरिक्त चर्बी को दूर करने के लिए ब्रेकफास्ट में खाएं ये व्यंजन, जानें रेसिपी रेसिपी
    वजन घटाने के लिए करें इन सब्जियों से बने जूस का सेवन, शरीर को मिलेगी मजबूती  खान-पान
    वजन घटाने में मदद कर सकता है नारियल पानी, जानिए कैसे लाइफस्टाइल

    लाइफस्टाइल

    मानसून के दौरान अनाज और मसालों को कीड़े लगने से बचाने के लिए आजमाएं ये तरीके रसोई के नुस्खे
    पर्याप्त खाना न खाने से होगी पोषण की कमी, फायदे के लिए ये तरीके आजमाएं खान-पान
    कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती है सूजन, राहत के लिए खाएं ये 5 चीजें खान-पान
    बॉडीवॉश घर पर खुद ऐसे बनाकर करें इस्तेमाल, त्वचा को होगा फायदा त्वचा की देखभाल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025