NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक है ध्यान योग, जानिए इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें 
    अगली खबर
    स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक है ध्यान योग, जानिए इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें 
    ध्यान योग से जुड़ी जानकारी

    स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक है ध्यान योग, जानिए इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें 

    लेखन अंजली
    Aug 08, 2023
    06:00 am

    क्या है खबर?

    योग में मस्तिष्क की सुरक्षा करने और उसके प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए कई तकनीकें हैं।

    इनमें ध्यान योग सबसे प्रभावी है, जो अधिक प्रभावी ढंग से ध्यान केंद्रित करने में मदद करता है। ध्यान योग के तरीकों को समझना कठिन है।

    आज हम आपको इस योग तकनीक से जुड़ी महत्वपूर्ण बाते बताने जा रहे हैं, जिसके जरिए आपके लिए इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करना आसान हो सकता है।

    तकनीक

    ध्यान योग क्या है?

    ध्यान संस्कृत शब्द 'ध्याई' से लिया गया है जिसका अर्थ 'सोचना' है।

    ध्यान योग एक तरह की ध्यान प्रक्रिया है, जिसमें आप आनंद और शांति का अनुभव करते हैं।

    यह आपके ध्यान को जरूरी चीजों पर केंद्रित करने और विचारों को स्पष्ट रखने में मदद कर सकता है।

    इसके अतिरिक्त यह शरीर में आंतरिक शांति की भावना उत्पन्न करता है और मानसिक स्वास्थ्य को भी स्वस्थ रखने में सहायक है।

    फायदे

    ध्यान योग से मिलने वाले फायदे

    अगर नियमित रूप से ध्यान योग का अभ्यास किया जाए तो इससे ध्यान और एकाग्रता को बढ़ाने में मदद मिलती है।

    इससे अकेलेपन की भावना से भी छुटकारा मिलता है क्योंकि आप अंदर से खुद को पूर्ण महसूस करने लगते हैं।

    इसके अतिरिक्त यह अवसाद, तनाव और चिंता को दूर करने में मदद करता है।

    एक अध्ययन के अनुसार, ध्यान योग का अभ्यास करने वाले व्यक्तियों ने उच्च स्तर के विकास, आत्म-स्वीकृति और सकारात्मक संबंधों का अनुभव किया।

    जगह

    ध्यान योग के लिए चुनें शांत जगह 

    ध्यान योग करने के लिए एक ऐसी जगह चुनें, जो शोर-शराबे से मुक्त हो।

    अगर आप घर के किसी कमरे में इसका अभ्यास करने वाले हैं तो ध्यान रखें कि वह कमरा हवादार और कम से कम लाइट वाला होना चाहिए।

    साथ ही कमरे में किसी तरह की बदबू नही होनी चाहिए क्योंकि इससे योग के दौरान आपका ध्यान भटक सकता है।

    इसके अलावा ध्यान योग के लिए हमेशा आरामदायक योगा मैट चुनें।

    मन

    मन को दबाव से न करें शांत 

    कई लोग ध्यान योग का अभ्यास करते समय जबरदस्ती अपने मन को शांत करने की कोशिश करते हैं और सोचते रहते हैं कि दिमाग में कोई भी विचार न आएं।

    हालांकि, इस तरह से और ज्यादा विचार मन में घर करने लगते हैं।

    ऐसे में बेहतर होगा कि आप अपने मन और दिमाग को स्वतंत्र छोड़कर सिर्फ अपनी सांस लेने और छोड़ने की प्रक्रिया पर ध्यान दें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    योग
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    योग

    ये 5 योगासन कंधों की मांसपेशियों को बनाएंगे मजबूत, जानें अभ्यास करने का सही तरीका  योगासन
    रीढ़ की हड्डी में लचीलापन लाने के लिए इन योगासन का करें अभ्यास, जल्द मिलेगा फायदा योगासन
    मांसपेशियां बनाने के लिए मददगार हैं ये 5 योगासन, जानें अभ्यास करने का सही तरीका  योगासन
    12वीं के बाद योग प्रशिक्षक के रुप में बनाएं करियर, लाखों में होती है कमाई 12वीं के बाद करियर विकल्प

    लाइफस्टाइल

    मानसून में शाम के समय बनाएं ये 5 स्वादिष्ट स्नैक्स, मौसम का मजा हो जाएगा दोगुना  खान-पान
    मेघालय में घूमने के लिए 5 बेहतरीन और खूबसूरत जगह, मंत्रमुग्ध कर देंगे यहां के दृश्य मेघालय
    आई फ्लू क्या है? जानिए मानसून में इससे बचाव के 5 तरीके स्वास्थ्य टिप्स
    मानसून में ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित रखने के लिए अपनाएं ये 5 असरदार तरीके मानसून
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025