NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती है सूजन, राहत के लिए खाएं ये 5 चीजें
    अगली खबर
    कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती है सूजन, राहत के लिए खाएं ये 5 चीजें

    कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती है सूजन, राहत के लिए खाएं ये 5 चीजें

    लेखन अंजली
    Jul 12, 2024
    07:54 am

    क्या है खबर?

    सूजन शरीर की एक प्राकृतिक सुरक्षात्मक प्रतिक्रिया है, जिसे हमारी इम्यूनिटी बीमारियों से बचने के लिए उत्पन्न करती है।

    इसके 2 प्रकार (तीव्र सूजन और क्रॉनिक सूजन) होते हैं, जिसमें से क्रॉनिक सूजन स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालती है।

    आइए आज हम आपको कुछ ऐसी खान-पान की चीजों के बारे में बताते हैं, जिनका सेवन प्राकृतिक रूप से क्रॉनिक सूजन को कम करने में मदद कर सकता है।

    #1

    डाइट में शामिल करें ब्रोकली

    ब्रोकली में सल्फोराफेन नामक एक शक्तिशाली एंटी-ऑक्सीडेंट होता है।

    यह शारीरिक सूजन को बढ़ाने वाले कारक साइटोकिन्स और मॉलिक्यूल के स्तर को कम करने में मदद कर सकता है।

    ब्रोकली में विटामिन-C, कैल्शियम, पोटेशियम, विटामिन-A और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी उच्च मात्रा मौजूद होता है और ये सूजन को कम करने में काफी कारगर साबित होते हैं।

    यहां जानिए ब्रोकली के सेवन से मिलने वाले अन्य स्वास्थ्य लाभ।

    #2

    खाने में मिलाएं हल्दी

    हल्दी में करक्यूमिन नाम का एक खास तत्व होता है, जो एंटी-इंफ्लेमेटरी यौगिक की तरह काम करके सूजन को कम कर सकता है।

    एक शोध के मुताबिक, हल्दी मधुमेह, मेटाबॉलिज्म और ऑटो-इम्यून रोगों के कारण होने वाली सूजन को कम करने में मदद कर सकती है।

    एक अन्य शोध के अनुसार, जिन मेटाबोलिक सिंड्रोम से ग्रस्त लोगों ने काली मिर्च के साथ एक ग्राम हल्दी का सेवन किया, उन्होंने इंफ्लेमेटरी मार्कर CRP में कमी का अनुभव किया।

    #3

    रोजाना कोई बेरी खाएं

    बेरीज जैसे ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी, ब्लैकबेरी और रसभरी आदि कई आवश्यक खनिज के साथ एंटी-इंफ्लेमेटरी से भरपूर होती हैं।

    एंटी-इंफ्लेमेटरी यौगिक शरीर की सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं और पुरानी स्वास्थ्य स्थितियों के प्रभाव को भी कम कर सकते हैं।

    एक अध्ययन के अनुसार, जिन लोगों ने रोजाना ब्लूबेरी का सेवन किया, उनमें हृदय रोगों से जुड़े सूजन मार्करों का निम्न स्तर सामने आया।

    यहां जानिए अलग-अलग बेरीज से मिलने वाले स्वास्थ्य लाभ।

    #4

    स्नैकिंग के लिए अखरोट खाएं

    अखरोट में भरपूर प्रोटीन के साथ मोनोअनसैचुरेटेड वसा, विटामिन-E और मैग्नीशियम होता है, जो सूजन को कम कर सकते हैं और हृदय रोगों के खतरे को कम कर सकते हैं।

    इसके अतिरिक्त अखरोट में प्रचुर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी को बढ़ावा देकर आपको बीमारियों में बचाने में मदद कर सकते हैं।

    यहां जानिए अखरोट खाने से मिलने वाले अन्य फायदे।

    #5

    रोजाना एक कप ग्रीन टी पिएं

    ग्रीन टी में एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों की मात्रा काफी ज्यादा होती है।

    इसमें एपिगैलोकैटेचिन-3-गैलेट (EGCG) नामक खास तत्व मौजूद होता है, जो स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा होता है।

    EGCG प्रो-इंफ्लेमेटरी साइटोकिन उत्पादन को कम कर सकता है और कोशिकाओं में फैटी एसिड को नुकसान पहुंचाता है, जिससे सूजन से बचा जा सकता है।

    यहां जानिए ब्लैक टी और ग्रीन टी के पोषण मूल्यों में अंतर और फायदे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    खान-पान
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    मारुति सुजुकी एरिना मॉडल्स पर छूट घोषित, जानिए कितना मिलेगा फायदा  मारुति सुजुकी
    बिना इंटरनेट के गूगल मैप्स का उपयोग कैसे करें? यहां जानिए तरीका इंटरनेट
    रूस-यूक्रेन युद्ध में हताहत हुए 14 लाख सैनिक, किसे हुआ ज्यादा नुकसान? रूस समाचार
    IPL 2025: चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB ने निकाली 'विजय परेड', देखें वीडियो  IPL 2025

    खान-पान

    खाने के शौकीन लोग भारत के इन स्ट्रीट फूड बाजारों में उठाएं स्वादिष्ट व्यंजनों का लुफ्त यात्रा
    मानसून के मौसम में बनाएं इन 5 खाद्य पदार्थों से दूरी, हो सकता है नुकसान मानसून
    आम ही नहीं इसकी गुठली में भी होते हैं कई पोषक तत्व, जानिए इसके फायदे लाइफस्टाइल
    बैंगनी रतालू से लेकर फॉक्सटेल मिलेट तक, आजमाएं 5 स्वस्थ और स्वादिष्ट दलिया की रेसिपी रेसिपी

    लाइफस्टाइल

    कई उत्पादों का विकल्प हो सकता है फेस प्राइमर, जानिए इसके विभिन्न इस्तेमाल मेकअप टिप्स
    भूख को नियंत्रित करके वजन घटाने में मदद कर सकते हैं ये 5 खाद्य पदार्थ वजन घटाना
    चेहरे की झुर्रियों को कम करना चाहते हैं? इस्तेमाल करें ये 5 एसेंशियल तेल त्वचा की देखभाल
    दुनिया में रहने योग्य सबसे बेहतर शहर कौनसा है? ऑस्ट्रिया
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025