NewsBytes Hindi
    English
    अन्य
    चर्चित विषय
    फैशन टिप्स
    फिटनेस टिप्स
    रेसिपी
    कोरोना वायरस के मामले
    घरेलू नुस्खे
    योगासन
    NewsBytes Hindi
    English
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / भारत की सबसे खूबसूरत घाटियां, जिन्हें एक बार तो जरूर देखें
    लाइफस्टाइल

    भारत की सबसे खूबसूरत घाटियां, जिन्हें एक बार तो जरूर देखें

    भारत की सबसे खूबसूरत घाटियां, जिन्हें एक बार तो जरूर देखें
    लेखन अंजली
    Apr 29, 2022, 11:18 pm 1 मिनट में पढ़ें
    भारत की सबसे खूबसूरत घाटियां, जिन्हें एक बार तो जरूर देखें
    भारत की सबसे खूबसूरत घाटियां

    भारत सिर्फ शानदार पहाड़ों, शांत नदियों, झरनों और घने जंगलों का ही घर नहीं है बल्कि यहां कई खूबसूरत घाटियां भी हैं, जो आपका मनमोह सकती है। हर साल पर्यटक इन घाटियों की सुंदरता को निहारने और प्रकृति का भरपूर आनंद लेने के लिए आते हैं। आइए आज हम आपको भारत की कुछ घाटियों के बारे में विस्तार से बताते हैं, जिसके बाद यकीनन आप इनका रूख करने पर मजबूर हो जाएंगे।

    पार्वती घाटी

    पार्वती नदी और ब्यास नदी के संगम पर हिमाचल प्रदेश में स्थित पार्वती घाटी एक सुंदर घाटी है, जहां आप ट्रेकिंग, रॉक क्लाइंबिंग, कैंपिंग और फिशिंग आदि का मजा ले सकते हैं। इसके अतिरिक्त, यहां आकर आप सर्प के आकार के वॉटरफॉल, द पिन वैली नेशनल पार्क और खिरगंगा के देवदार के जंगलों की यात्रा कर सकते हैं। इसके साथ ही आप यहां स्थित इजायरली कैफे में तरह-तरह के व्यंजनों का जायका भी ले सकते हैं।

    कांगड़ा घाटी

    हिमाचल प्रदेश में स्थित कांगड़ा घाटी हरे भरे देवदार के जंगलों, खूबसूरत झरनों, बर्फ से ढके पहाड़ों और तरह-तरह के फूलों से घिरी हुई है। धर्मशाला कांगड़ा घाटी का प्रमुख शहर है। माउंटेन बाइकिंग को पसंद करने वालों के लिए यह एक आदर्श स्थान है। जब भी आप यहां आएं तो कांगड़ा किला, धर्मशाला, पालमपुर और मसरूर रॉक कट मंदिर जरूर देंखे, जो यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थलों की श्रेणी का हिस्सा हैं।

    फूलों की घाटी

    उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित फूलों की घाटी विभिन्न प्रकार के रंगीन विदेशी फूलों का घर है। इसके खूबसूरत परिदृश्य और शांत वातावरण के कारण पर्यटकों के लिए यह जगह स्वर्ग के समान है। इस घाटी की खोज फ्रैंक एस स्मिथ नामक एक अंग्रेजी पर्वतारोही ने की थी। इसमें डायनथस, कैलेंडुला और हिमालयन ब्लू पोस्पी समेत जंगली फूलों की लगभग 300 प्रजातियां हैं। घाटी में नीली भेड़, हिम तेंदुआ और हिमालयी भूरे भालू जैसे दुर्लभ जानवर भी हैं।

    दिबांग घाटी

    अरुणाचल प्रदेश में स्थित दिबांग घाटी का नाम उसी नाम की एक नदी के नाम पर रखा गया है, जो पहाड़ों से शुरू होती है और पूरी घाटी में बहती है। झीलों, झरनों और नदियों के अलावा घाटी दुर्लभ वन्यजीव प्रजातियों जैसे लाल गोरल, उड़ने वाली गिलहरी, हॉर्नबिल आदि के लिए एक आवास के रूप में कार्य करती है। दिबांग घाटी की यात्रा का सबसे अच्छा समय नवंबर से मार्च तक है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    उत्तराखंड
    हिमाचल प्रदेश
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    कश्मीर: भारत जोड़ो यात्रा पर बोले उपराज्यपाल मनोज सिन्हा- सुरक्षा-व्यवस्था से संबंधित कोई समस्या नहीं भारत जोड़ो यात्रा
    सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के लिए नई गाइडलाइंस जारी, उल्लंघन पर 50 लाख रुपये जुर्माने का प्रावधान सोशल मीडिया
    टी-20 की लोकप्रियता से लगभग खत्म हो जाएगा वनडे क्रिकेट- रॉबिन उथप्पा वनडे क्रिकेट
    SA20 लीग में महेन्द्र सिंह धोनी को लाने का प्रयास कर रहे हैं ग्रीम स्मिथ इंडियन प्रीमियर लीग

    भारत की खबरें

    ये हैं भारत के 5 मशहूर सांस्कृतिक फेस्टिवल, एक बार जरूर जाएं ट्रेवल टिप्स
    महाराष्ट्र-कर्नाटक ही नहीं, भारत के इन राज्यों के बीच भी चल रहा है सीमा विवाद मिजोरम
    OTT और थिएटर में इस हफ्ते देखें ये फिल्में और वेब सीरीज OTT प्लेटफॉर्म
    भारत में व्हाट्सऐप-पे के प्रमुख विनय चोलेट्टी ने अपने पद से दिया इस्तीफा व्हाट्सऐप

    उत्तराखंड

    जोशीमठ 2018 से हर साल 10 सेंटीमीटर की दर से धंस रहा- रिपोर्ट जोशीमठ
    जोशीमठ में भू-धंसाव: कई इलाकों में 2.2 फीट तक धंसी जमीन, ग्राउंड सर्वे में खुलासा जोशीमठ
    जोशीमठ में भू-धंसाव के पीछे NTPC परियोजना की भूमिका की जांच करेगी उत्तराखंड सरकार जोशीमठ
    उत्तराखंड: उत्तरकाशी में मंदिर में प्रवेश करने पर दलित को रात भर जलती लकड़ी से पीटा उत्तरकाशी

    हिमाचल प्रदेश

    कश्मीर और शिमला में बर्फबारी, हिमाचल प्रदेश में 200 से अधिक सड़कें बंद भारतीय मौसम विभाग
    दिल्ली में कल से ठंड से मिल सकती है राहत, हिमाचल प्रदेश में होगी बर्फबारी दिल्ली
    दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, घने कोहरे के कारण यातायात सेवाएं प्रभावित दिल्ली
    दिल्ली समेत उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप जारी, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी उत्तर भारत

    लाइफस्टाइल

    सर्दियों में ऊर्जावान रहने के लिए करें इन 5 खाद्य पदार्थों का सेवन डाइट
    ईटिंग डिसऑर्डर क्या है? जानिए इसके कारण, लक्षण और इलाज मानसिक स्वास्थ्य
    पालक को डाइट में करें शामिल, मिलेंगे ये 5 प्रमुख लाभ डाइट
    थाईलैंड की यात्रा पर जा रहे हैं तो भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां थाईलैंड

    लाइफस्टाइल की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Lifestyle Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023