NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / उत्तराखंड: वंदना कटारिया के परिवार को जातिसूचक शब्द कहने के आरोप में दो गिरफ्तार
    अगली खबर
    उत्तराखंड: वंदना कटारिया के परिवार को जातिसूचक शब्द कहने के आरोप में दो गिरफ्तार
    वंदना कटारिया

    उत्तराखंड: वंदना कटारिया के परिवार को जातिसूचक शब्द कहने के आरोप में दो गिरफ्तार

    लेखन प्रमोद कुमार
    Aug 06, 2021
    11:10 am

    क्या है खबर?

    हरिद्वार पुलिस ने भारतीय महिला हॉकी टीम की सदस्य वंदना कटारिया के परिवार को जातिसूचक शब्द कहने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है और एक की तलाश जारी है।

    गिरफ्तार आरोपी सगे भाई हैं इनमें से एक हॉकी खिलाड़ी बताया जा रहा है।

    SSP एसए कृष्णराज एस ने बताया कि मुकदमे की जांच ASP सदर डॉ विशाखा अशोक को सौंपी गई है।

    उत्तराखंड सरकार ने पुलिस को इस मामले में कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

    पृष्ठभूमि

    क्या है मामला?

    पुलिस को दी शिकायत में वंदना के भाई चंद्रशेखर कटारिया ने कहा कि ओलंपिक के सेमीफाइनल में हार के बाद रोशनाबाद निवासी विजयपाल समेत कुछ लोगों ने उनके घर के बाहर आकर पटाखे बजाए।

    जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने जातिसूचक शब्द कहने शुरू कर दिए और उनके दलित होने का मजाक बनाया।

    चंद्रशेखर का आरोप है कि आरोपियों ने वंदना और दलित खिलाड़ियों को भारत की हार के लिए जिम्मेदार ठहराया था।

    जानकारी

    परिवारों के बीच पहले से चला आ रहा विवाद

    चंद्रशेखर कटारिया की शिकायत पर पुलिस ने बुधवार रात मामला दर्ज जांच शुरू कर दी।

    सिडकुल थाना प्रभारी लखपत बुटोला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विजयपाल और अंकुर पाल नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

    जानकारी के अनुसार, वंदना कटारिया और विजयपाल के घर आसपास ही हैं और दोनों परिवारों के बीच कई सालों से झगड़ा चला आ रहा है। छींटाकशी को लेकर दोनों परिवारों के बीच कई बार पहले भी विवाद हो चुका है।

    जानकारी

    वंदना के परिवार ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

    प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आरोपियों ने परिवार का मजाक उड़ाने के लिए भारत की हार के बाद वंदना के घर के बाहर पटाखे फोड़े और नाच-गाना भी किया। इसे देखते हुए लगता है कि उन्होंने पहले से इसकी तैयारी की हुई थी।

    दूसरी तरफ वंदना के परिवार ने पुलिस से इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इसे लेकर वंदना के परिवार ने पुलिस के आला अधिकारियों को पत्र भी भेजे थे।

    उत्तराखंड

    राज्य सरकार ने दिया हरसंभव मदद का ऐलान

    उत्तराखंड के खेल मंत्री अरविंद पांडे ने हरिद्वार के जिलाधिकारी और पुलिस प्रमुख को वंदना के परिवार से बदसलूकी करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए हैं। साथ ही उन्होंने चंद्रशेखर कटारिया से फोन पर बात कर हरसंभव मदद का भरोसा दिया है।

    झबरेड़ा से विधायक देशराज कर्णवाल ने भी कई संगठनों के पदाधिकारियों के साथ वंदना के घर बैठक की। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

    ओलंपिक

    ओलंपिक में शानदार रहा था वंदना का प्रदर्शन

    वंदना कटारिया गुरजीत कौर के साथ टोक्यो ओलंपिक में सबसे ज्यादा गोल करने वाली भारतीय खिलाड़ी हैं।

    वंदना ने शानदार खेल दिखाते हुए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन गोल किए थे। यह मैच जीतकर भारतीय टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंची थी।

    वो ओलंपिक के किसी मैच में गोल की हैट्रिक लगाने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं। ओलंपिक के अलावा वंदना एशिया कप, जूनियर वर्ल्ड कप और एशियन गेम्स में भी हिस्सा ले चुकी हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    उत्तराखंड
    हरिद्वार
    ओलंपिक

    ताज़ा खबरें

    AMT गियरबॉक्स के कारण गाड़ी में क्यों लगते हैं झटके? जानिए कैसे पाएं छुटकारा  कार
    हैदराबाद के गुलजार हाउस के पास लगी भीषण आग, बच्चों समेत 17 लोगों की मौत तेलंगाना
    पाकिस्तान को बेनकाब करेगा 59 सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल; जानें किसे मिली जगह, कौनसा दल कहां जाएगा कांग्रेस समाचार
    मिथुन चक्रवर्ती को मुंबई नगर निगम का नोटिस- एक हफ्ते में जवाब दें, वरना होगी कार्रवाई मिथुन चक्रवर्ती

    उत्तराखंड

    उत्तराखंड बाढ़: मरने वालों की संख्या 70 पहुंची, लापता लोगों को किया जाएगा मृत घोषित देश
    वॉटर स्पोर्ट्स पसंद हैं तो भारत की इन खूबसूरत जगहों की करें सैर भारत की खबरें
    उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पद छोड़ सकते हैं त्रिवेंद्र सिंह रावत, राज्यपाल से मिलेंगे भाजपा समाचार
    उत्तराखंड: त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया भाजपा समाचार

    हरिद्वार

    योगी का आदेश, कांवड़ यात्रा के दौरान नहीं बजेंगे फिल्मी गाने, भक्तों पर बरसाए जाएंगे फूल योगी आदित्यनाथ
    दिल्ली: मां को मारने के बाद हुलिया बदलकर रह रहा आरोपी बेटा गिरफ्तार दिल्ली पुलिस
    हरिद्वार: क्राइम शो देखकर दो नाबालिग लड़कियों ने रची थी अपने भाई को मारने की साजिश क्राइम समाचार
    घूमने का प्लान बना रहे हैं तो उत्तराखंड की इन खूबसूरत जगहों का करें रुख भारत की खबरें

    ओलंपिक

    ओलंपिक इतिहास में अमेरिका ने जीते हैं सबसे ज्यादा पदक, आंकड़ों में जानें प्रदर्शन अमेरिका
    ओलंपिक में सबसे अधिक पदक जीतने वाले एथलीट हैं फेलप्स, जानें कैसा रहा ओलंपिक सफर माइकल फेल्प्स
    'भाग मिल्खा भाग' समेत ओलंपिक से जुड़ी ये फिल्में आपको जरूर देखनी चाहिए बॉलीवुड समाचार
    ऑस्ट्रेलिया का ब्रिस्बेन शहर करेगा 2032 ओलंपिक खेलों की मेजबानी, IOC ने किया ऐलान ऑस्ट्रेलिया
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025