NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / यात्रा के दौरान इन 5 स्वास्थ्यवर्धक स्नैक्स को बनाएं अपना साथी, रहेंगे स्वस्थ  
    अगली खबर
    यात्रा के दौरान इन 5 स्वास्थ्यवर्धक स्नैक्स को बनाएं अपना साथी, रहेंगे स्वस्थ  

    यात्रा के दौरान इन 5 स्वास्थ्यवर्धक स्नैक्स को बनाएं अपना साथी, रहेंगे स्वस्थ  

    लेखन अंजली
    Feb 02, 2024
    08:29 pm

    क्या है खबर?

    आमतौर पर लोग यात्रा के दौरान बंद पैकेट की चीजें और चॉकलेट्स आदि को अपने साथ ले जाते हैं, लेकिन अधिक सोडियम और चीनी युक्त खान-पान की चीजों का सेवन पेट में दर्द, उल्टी, सिरदर्द और कई समस्याओं का कारण बन सकता है।

    अगर आप यात्रा के दौरान इन्हीं लक्षणों को महसूस करते हैं तो इससे बचाव के लिए आपको सही चीजों का चयन करना चाहिए।

    आइए जानते हैं कि यात्रा के दौरान किन चीजों का सेवन लाभदायक है।

    #1

    केला

    केला कई पोषक तत्वों का भंडार है, जिसका सेवन यात्रा को सुविधाजनक बनाने में मदद कर सकता है।

    इसमें मौजूद फाइबर और कार्बोहाइड्रेट्स आपको भरपूर ऊर्जा देने में भी प्रभावी माने जाते हैं।

    इसके अतिरिक्त पाचन क्रिया को स्वस्थ बनाए रखने के लिए भी केले का सेवन किया जा सकता है क्योंकि इसमें प्रीबायोटिक गुण होते हैं, जो शरीर में लैक्टिक एसिड का उत्पादन बढ़ाकर पाचन शक्ति को बेहतर करने का काम करते हैं।

    यहां जानिए केले के अन्य फायदे।

    #2

    संतरा

    संतरा भी यात्रा के लिए आदर्श स्नैक है। विटामिन-C से भरपूर यह फल पाचन क्रिया को स्वस्थ रख और दिमाग को शांत रखकर सिरदर्द को दूर करने में मदद कर सकता है।

    इसलिए किसी भी तरह की यात्रा के लिए अपने बैग में संतरे जरूर रखें। आप चाहें तो इस फल की चाट या फिर अन्य कोई भी व्यंजन बनाकर अपने साथ ले जा सकते हैं।

    यहां जानिए संतरे के सेवन से मिलने वाले फायदे।

    #3

    कुकुम्बर (खीरा) बाइट्स 

    सर्दियों में यात्रा के लिए कुकुम्बर बाइट्स बनाकर ले जाना अच्छा हो सकता है। यह शरीर को हाइड्रेट करने के साथ-साथ भूख को शांत करने में मदद कर सकता है।

    इसे तैयार करने के लिए खीरे को गोल आकार में काटें और हर एक स्लाइस के ऊपर ग्रीक योगर्ट की एक बड़ी चम्मच डालें।

    स्वाद के लिए इसके ऊपर काली मिर्च और काले नमक को गार्निश करें।

    #4

    भुने काले चने 

    अगर आपको यात्रा में बार-बार कुछ न कुछ खाने की आदत है तो अपने पास हमेशा एक डिब्बा भुने हुए चने रखें और उन्हें खाएं।

    यह आपकी भूख को शांत करने के साथ-साथ आपको ऊर्जावान रखने में भी सहायता करेंगे।

    इतना ही नहीं, ये फाइबर से भरपूर और कम कैलोरी से युक्त होते हैं, इसलिए लंबे समय तक पेट को भरा रखकर पाचन को भी ठीक रख सकते हैं।

    यहां जानिए रोजाना एक मुट्ठी भुने चने खाने के फायदे।

    #5

    ग्रीक योगर्ट 

    ग्रीक योगर्ट कई आवश्यक विटामिन्स और खनिज से भरपूर होता है और इसका सेवन भी यात्रा के दौरान करना फायदेमंद है।

    यह कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स और प्रोबायोटिक्स से भरपूर होता है, जो इसे मधुमेह वाले लोगों के लिए फायेदमंद बनाता है। इससे पाचन भी बेहतर रहता है।

    लाभ के लिए ग्रीक योगर्ट में बेरीज के टुकड़े डालकर अच्छे से मिलाएं और इसे एक एयरटाइट कंटेनर में डालकर अपनी यात्रा के लिए लेकर जाएं।

    यहां जानिए ग्रीक योगर्ट के अन्य फायदे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    खान-पान
    यात्रा

    ताज़ा खबरें

    महेंद्र सिंह धोनी ने टी-20 क्रिकेट में अपने 350 छक्के पूरे किए, जानिए उनके आंकड़े महेंद्र सिंह धोनी
    IPL: सबसे ज्यादा फाइनल मैचों की मेजबानी कर चुके हैं ये मैदान इंडियन प्रीमियर लीग
    प्रधानमंत्री मोदी ने जर्मनी के नए चांसलर फ्रेडरिक मर्ज को दी बधाई, जानिए क्या कहा नरेंद्र मोदी
    सुजुकी मोटरसाइकिल हरियाणा में बना रही नया प्लांट, 1,200 करोड़ होंगे खर्च  सुजुकी मोटरसाइकिल भारत

    खान-पान

    शाकाहारी लोग खाएं ये 5 खाद्य पदार्थ, मांसपेशियों को मिलेगी मजबूती स्वास्थ्य टिप्स
    आधी रात को लग जाती है भूख तो खाएं ये 5 स्वस्थ स्नैक्स, जानिए इनकी रेसिपी रेसिपी
    तली हुई पत्तागोभी बनाने की रेसिपी, फायदेमंद होने के साथ-साथ स्वाद में भी है जबरदस्त  रेसिपी
    राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आज, व्रत रख रहे लोग ये खाद्य पदार्थ खाएं राम मंदिर

    यात्रा

    दुनिया के 5 खूबसूरत पर्यटन स्थल, जिनकी खींची गईं सबसे अधिक तस्वीरें पेरिस
    स्वतंत्रता दिवस के दौरान लंबी छुट्टी में इन 5 खूबसूरत जगहों की करें यात्रा स्वतंत्रता दिवस
    स्वतंत्रता दिवस: देश के 6 युद्ध स्मारक, जो वीर सैनिकों के बलिदान की दिलाते हैं याद स्वतंत्रता दिवस
    स्वतंत्रता दिवस: आजादी का जश्न मनाने के लिए इन 5 जगहों का करें रुख  स्वतंत्रता दिवस
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025