NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / मानसून के दौरान आंखों का ऐसे रखें ख्याल, आई फ्लू से रहेंगे सुरक्षित
    अगली खबर
    मानसून के दौरान आंखों का ऐसे रखें ख्याल, आई फ्लू से रहेंगे सुरक्षित
    बारिश के मौसम में आंखों का ऐसे रखें ख्याल

    मानसून के दौरान आंखों का ऐसे रखें ख्याल, आई फ्लू से रहेंगे सुरक्षित

    लेखन अंजली
    Aug 09, 2023
    11:44 am

    क्या है खबर?

    मानसून के आगमन के साथ ही विभिन्न प्रकार की संक्रामक बीमारियों का प्रसार बढ़ जाता है।

    इस मानसून में हवा में उच्च आर्द्रता और नमी के कारण आई फ्लू के मामलों में इजाफा हो रहा है। इससे प्रभावित व्यक्ति की आंखें लाल हो जाती हैं और आंखों से लगातार पानी निकलने लगता है।

    आइए आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताते हैं, जिन्हें आजमाकर आप मानसून के दौरान अपनी आंखों को आई फ्लू से सुरक्षित और स्वस्थ रख सकते हैं।

    #1

    आंखों को छूने से बचें

    हाथ बहुत जल्दी बैक्टीरिया के संपर्क में आ जाते हैं, इसलिए बार-बार अपनी आंखों को रगड़ने या छूने से बचें क्योंकि इससे हानिकारक पदार्थ आपकी आंखों में जा सकते हैं। इससे आई फ्लू का खतरा बढ़ सकता है।

    अगर आपको बारिश के दौरान बाहर रहना है तो वाटरप्रूफ या रैप-अराउंड धूप का चश्मा पहनें।

    ये चीजें एक ढाल के रूप में कार्य करती हैं और बैक्टीरिया को आंखों के सीधे संपर्क में आने से रोकती हैं।

    #2

    हाइजीन का रखें ध्यान

    किसी भी गंदगी या कीटाणुओं को हटाने के लिए नियमित रूप से अपने हाथों और चेहरे को साबुन और साफ पानी से धोएं। यह सरल तरीका संक्रमण की संभावना को काफी कम कर सकता है।

    इसके अलावा अगर आपके घर या कार्यस्थल में किसी को भी आई फ्लू है तो उसके साथ अपना रूमाल या आंखों का मेकअप जैसी चीजों को साझा करने से बचें। इससे आप तक संक्रमण फैलने से रोकने में मदद मिलेगी।

    #3

    डॉक्टरी जांच है जरूरी

    अगर आप लगातार आंखों में लालिमा या दृष्टि संबंधी समस्याओं का अनुभव करते हैं तो तुरंत आंखों के किसी डॉक्टर से परामर्श लें। जल्दी पता लगने और उपचार से स्थिति को बिगड़ने से रोका जा सकता है।

    आंखों में सूजन है तो आई ड्रॉप, एंटी-बायोटिक आई ड्रॉप और हर्बल आई ड्रॉप अपने आप से शुरू न करें। कई बार इनमें स्टेरॉयड का मिश्रण हो सकता है, जो आंखों को नुकसान पहुंचा सकता है, इसलिए पहले डॉक्टर से सलाह लें।

    #4

    रोजाना कुछ मिनट रिलैक्सेशन एक्सरसाइज करें 

    आंखों को आई फ्लू से राहत पहुंचाने के लिए यह बेहद कारगर एक्सरसाइज है, जिसका अभ्यास आप किसी भी समय कर सकते हैं।

    इसके लिए अपनी हथेलियों को इस प्रकार रगड़ें जैसे कि आप सर्दियों में उन्हें गर्म करने के लिए करते हैं और फिर धीरे से गर्म हथेलियों को आंखों पर रखें। हाथों को तब तक अपनी आंखों पर रखें जब तक हथेलियों से गर्माहट खत्म न हो जाए।

    इस एक्सरसाइज को कम से कम रोजाना 5-6 बार दोहराएं।

    #5

    भरपूर नींद लें 

    अगर आप यह चाहते हैं कि आपकी आंखें बीमारियों से दूर और स्वस्थ रहें तो समय से सोने और उठने का नियम बना लें।

    इससे आपको भरपूर नींद मिलेगी और पर्याप्त मात्रा में नींद लेने पर आंखों को भी आराम मिलेगा।

    इसके लिए रात में जल्दी सोना जरूरी है। अगर आप रात में जल्दी सोएंगे, तभी तो सुबह जल्दी उठेंगे।

    इसके अलावा ध्यान रखें कि सोने से पहले और उठने के बाद आंखों को साफ पानी से जरूर धोना है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मानसून
    लाइफस्टाइल
    स्वास्थ्य

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    मानसून

    मानसून में संक्रमण से सुरक्षित रहने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स मानसून के टिप्स
    मानसून में बालों को बेजान होने से रोकने के लिए अपनाएं ये तरीके बालों की समस्या
    मानसून में त्वचा की देखभाल करने के लिए अपनाएं ये टिप्स, बरकरार रहेगी चेहरे की चमक त्वचा की देखभाल
    मानसून में सुरक्षित कार ड्राइविंग के लिए इन बातों का रखें ध्यान, नहीं होगी परेशानी   मानसून के टिप्स

    लाइफस्टाइल

    सावन सोमवार व्रत: भोजन में स्वाद जोड़ने के लिए इन जड़ी-बूटियों और मसालों का करें उपयोग सावन
    घर से ह्यूमिडिटी को दूर करने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके, जरूर होगा फायदा मानसून
    किडनी स्टोन का दर्द होने पर अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे, तुरंत मिलेगा आराम घरेलू नुस्खे
    जन्मदिन विशेष: तापसी पन्नू की त्वचा रहती है खिली-खिली, जानिए उनकी खूबसूरती का राज  तापसी पन्नू

    स्वास्थ्य

    शरीर में प्रोटीन की कमी होने पर मिलते हैं ये शुरुआती संकेत, न करें नजरअंदाज  खान-पान
    माउथ फ्रेशनर के रूप में इस्तेमाल करें घर पर मौजूद ये 5 चीजें, मुंह रहेगा तरोताजा घरेलू नुस्खे
    डेस्क जॉब के दौरान सक्रिय रहने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके लाइफस्टाइल
    खाली पेट इन खाद्य पदार्थों के सेवन से बचें, वरना हो सकती हैं गंभीर समस्याएं स्वास्थ्य टिप्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025