NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / खाली पेट इन खाद्य पदार्थों के सेवन से बचें, वरना हो सकती हैं गंभीर समस्याएं
    अगली खबर
    खाली पेट इन खाद्य पदार्थों के सेवन से बचें, वरना हो सकती हैं गंभीर समस्याएं
    खाली पेट न करें इन खाद्य पदार्थों का सेवन

    खाली पेट इन खाद्य पदार्थों के सेवन से बचें, वरना हो सकती हैं गंभीर समस्याएं

    लेखन गौसिया
    Jun 18, 2023
    07:15 pm

    क्या है खबर?

    सुबह का नाश्ता दिन का सबसे महत्वपूर्ण भोजन होता है, इसलिए इस वक्त स्वस्थ खाना जरूरी होता है।

    इसके बावजूद ज्यादातर लोग सुबह के नाश्ते में खान-पान के गलत विकल्पों को चुन लेते हैं, जो आगे चलकर उनके स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक साबित हो सकते हैं।

    आइये आज ऐसे ही 5 खाद्य पदार्थों के बारे में जानते हैं, जिनका सेवन खाली पेट नहीं करना चाहिए। ऐसा करके कई गंभीर समस्याओं से बचा जा सकता है।

    #1

    चटपटे खाने के सेवन से बचें

    कुछ लोग नाश्ते में मसालेदार व्यंजनों का सेवन करते हैं, लेकिन यह स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

    सुबह के नाश्ते में या लंबे समय तक कुछ नहीं खाने के बाद अगर आप मसालों से भरपूर चटपटे व्यंजनों का सेवन करेंगे तो इससे पेट की परत में जलन हो सकती है।

    इसके अलावा आपको मतली, गैस या एसिडिटी की समस्या भी हो सकती है।

    नाश्ते के लिए घर पर बिना तेल के बनने वाले ये 5 स्वस्थ स्नैक्स बनाएं।

    #2

    कार्बोनेटेड ड्रिंक्स ना पीये

    ज्यादातर लोग खाने के साथ कार्बोनेटेड ड्रिंक्स को पीना पसंद करते हैं, ताकि ज्यादा स्वाद मिल सके। हालांकि, ऐसा करना बिल्कुल भी स्वस्थ नहीं है, खासकर तब जब आप लंबे समय के बाद खाना खाते हैं।

    दरअसस, ये ड्रिंक्स ब्लड शुगर के स्तर को बढ़ाते हैं, ब्लड सर्कुलेशन को कम करते हैं और पाचन क्रिया और मेटाबॉलिज्म दर को प्रभावित कर सकते हैं।

    इस कारण खाली पेट इन ड्रिंक्स को पीने से बचें।

    #3

    खट्टे फलों के सेवन से बचें

    सुबह के नाश्ते में फलों का सेवन करना अच्छी बात है, लेकिन इसमें खट्टे फलों को शामिल करने से बचना चाहिए।

    खाली पेट खट्टे फल खाने से पेट में एसिड उत्पादन बढ़ सकता है, जिससे एसिड रिफ्लेक्स का अनुभव होने का खतरा होता है।

    इस कारण सुबह के नाश्ते में संतरा, नींबू और कीनू जैसे फलों की बजाय सेब, केला, नाशपाती और जामुन जैसे फलों का सेवन करें।

    एसिड रिफ्लक्स से राहत पाने के लिए इन घरेलू नुस्खे को आजमाएं।

    #4

    मीठी चीजों का सेवन भी है नुकसानदायक

    मीठे व्यंजन शरीर पर कई गुना ज्यादा बुरा असर डालते हैं क्योंकि मीठी चीजों के कारण शरीर में ग्लूकोज की मात्रा तेजी से बढ़ जाती है, जिसका सीधा असर पैंक्रियास पर पड़ता है। इस कारण खाली पेट मीठी चीजों के सेवन से परहेज करना चाहिए।

    सुबह के वक्त या लंबे समय तक खाली पेट रहने के बाद डोनट्स, मफिन्स, केक या मिठाई जैसे मीठे व्यंजनों को खाने से बचें।

    #5

    पके हुए खमीर के सामान को खाने से करें परहेज

    खाली पेट या लंबे समय तक कुछ नहीं खाने के बाद बेक की हुई ब्रेड या नमकीन भोजन खाने से परहेज करना चाहिए।

    दरअसल, खाली पेट इनका सेवन करने से पेट में दर्द, गैस, एसिडिटी, पेट फूलना, डकार आना और एसिड रिफ्लक्स जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

    इसके अलावा सूखे खमीर से आपको कई तरह की एलर्जी हो सकती है और यह पाचन क्रिया को धीमा भी कर सकता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    स्वास्थ्य
    स्वास्थ्य टिप्स
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    स्वास्थ्य

    सेहत के बारे में बहुत कुछ बताती है आंखें, इन 5 संकेतों को न करें नजरअंदाज  लाइफस्टाइल
    गर्मियों में घर पर बनाई जा सकती हैं ये 5 स्मूदी, पेट रहेगा स्वस्थ रेसिपी
    जीभ का रंग बता सकता है स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं, जानिए कैसे लाइफस्टाइल
    औषधीय गुणों से भरपूर लहसुन का इन 5 घरेलू नुस्खों में करें इस्तेमाल, मिलेगा बड़ा लाभ घरेलू नुस्खे

    स्वास्थ्य टिप्स

    क्या है इलेक्ट्रिक मसल्स स्टिमुलेशन (EMS)? जानिए इस वर्कआउट की महत्वपूर्ण बातें एक्सरसाइज
    सर्दियों में स्वस्थ रहने के लिए हल्दी की इन 5 ड्रिंक्स का करें सेवन सर्दियों की देखभाल
    वेटलिफ्टिंग करने से पहले जरूर करें ये स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज एक्सरसाइज
    ब्लूबेरी होती है पोषक तत्वों से भरपूर, सेवन से मिलेंगे ये 5 स्वास्थ्य लाभ खान-पान

    लाइफस्टाइल

    आंखों में होने वाली सूजन से राहत पाने के लिए अपनाएं ये नुस्खे, जल्द मिलेगा आराम घरेलू नुस्खे
    शरीर में प्रोटीन की कमी होने पर मिलते हैं ये शुरुआती संकेत, न करें नजरअंदाज  स्वास्थ्य
    माउथ फ्रेशनर के रूप में इस्तेमाल करें घर पर मौजूद ये 5 चीजें, मुंह रहेगा तरोताजा घरेलू नुस्खे
    गर्दन की अकड़न और दर्द से जल्द राहत दिलाएंगे ये नुस्खे, जानिए इस्तेमाल करने का तरीका प्राकृतिक और घरेलू उपचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025